लियाम हैरिसन की वो 3 जीत, जिसके चलते उन्हें नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच मिला

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 73 768x512

ONE Championship सर्कल के अंदर लियाम हैरिसन के शानदार प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया है कि वो अब भी दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स के साथ मुकाबला कर सकते हैं।

फैंस के पसंदीदा ब्रिटिश एथलीट के पास गजब की ताकत, भरपूर हिम्मत और अटैक करने की शानदार काबिलियत है। अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में उन्होंने एक बार फिर से सबको प्रभावित करने का लक्ष्य बनाया है।

उस सुबह लीड्स के मूल निवासी लंबे समय से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने रहने वाले नोंग-ओ गैयानघादाओ से बेल्ट जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

इससे पहले कि “हिटमैन” थाई दिग्गज के साथ मुकाबले में उतरें, आइए उन 3 जीतों पर एक नजर डालते हैं, जिनके चलते उन्हें खिताबी मुकाबले का मौका मिला।

“जॉर्डन बॉय” का सूपड़ा साफ किया

हैरिसन के बेहद आक्रामक स्टाइल ने उन्हें कई हाइलाइट-रील नॉकआउट हासिल करने में मदद की है। ऐसे में ONE: A NEW TOMORROW में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद को बाहर का रास्ता दिखाना बहुत अलग नहीं था।

जनवरी 2020 में हुए मैच के दौरान Bad Company के प्रतिनिधि ने मलेशियाई एथलीट को तीन बार गिराकर थाईलैंड के बैंकॉक में तकनीकी नॉकआउट के जरिए 123 सेकंड में शानदार जीत हासिल की थी।

“हिटमैन” आगे बढ़ते हुए आए और उन्होंने जबरदस्त लिवर शॉट लगा दिया। इस दौरान जैसे ही मोहम्मद इससे उबर रहे थे, तभी ब्रिटिश एथलीट ने एक और लेफ्ट हुक चला दिया, जिससे युवा एथलीट जमीन पर गिर गए।

“जॉर्डन बॉय” ने रेफरी के 8 काउंट का जवाब दिया। जैसे ही वो अपने पैरों पर खड़े हुए हैरिसन तेजी से पंचों और एल्बो लगाते हुए आगे आए और उन्हें फिर से रेफरी के काउंट का जबाव देने के लिए अपने प्रतिद्वंदी को मजबूर कर दिया।

मोहम्मद बिन महमूद किसी तरह से फिर उठ खड़े हुए, लेकिन “हिटमैन” ने कोई रहम नहीं दिखाया और अंतिम वार करते हुए ONE Championship में अपनी पहली स्टॉपेज जीत हासिल कर ली।

अपने देश में जीत का सिलसिला जारी रखा

अक्टूबर 2021 में ब्रायन मैटियस के खिलाफ Road To ONE: Muay Thai Grand Prix में “हिटमैन” ने सधे हुए प्रदर्शन से अपनी चौथी लगातार जीत हासिल की।

शुरुआती राउंड में मैटियस ने खड़े रहने और बड़ा प्रहार करने की अपनी मंशा जाहिर की। हालांकि, उन्होंने दो किक्स और स्ट्रेट राइट लगाए, लेकिन हैरिसन ने इन्हें ज्यादा तेजी और सटीकता से चलाकर उस राउंड को अपने पक्ष में कर लिया।

इसके बाद जब एक्शन फिर से शुरू हुआ तो इंग्लिश फाइटर ने लंदन में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने गियर बदल लिया। “हिटमैन” ने अपने विरोधी पर जानी-पहचानी लेफ्ट किक्स लगाईं और घातक कॉम्बिनेशंस के साथ मैटियस के डिफेंस को भेदकर रख दिया।

तीसरे और अंतिम राउंड में गेम किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन हैरिसन इसमें कुछ और ही करना चाहते थे। उन्होंने फ्रेंच एथलीट पर कई तरह की चालाकी भरी स्ट्राइक्स लगाईं, जिसमें स्पिनिंग बैक एल्बो भी शामिल है। इस प्रहार से मैटियस कुछ देर के लिए गिर पड़े थे।

तीन राउंड तक चले मुकाबले के बाद हैरिसन ने लोगों को अपने पक्ष में मिले निर्णय के साथ खुश कर दिया।

तूफानी मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए मुआंगथाई को हराया

हैरिसन ने अप्रैल में हुए ONE 158 में “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पी.केसाइन्चाई के खिलाफ अपने करियर की सबसे प्रभावशाली और रोमांचक जीत हासिल की थी।

हालांकि, ब्रिटिश दिग्गज के लिए ये सफर आसान नहीं रहा था। पहले राउंड में एक मिनट से थोड़ा अधिक समय ही गुजरा था कि हैरिसन को हाई किक और फिर स्ट्रेट लेफ्ट के प्रहार करके दो बार ग्राउंड पर भेजा गया।

उस दौरान ऐसा लग रहा था कि मुआंगथाई एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन “हिटमैन” उठ खड़े हुए और वो जबरदस्त दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते चले गए।

अंतत: इंग्लिश एथलीट की फाइटिंग के जज्बे के चलते उन्होंने सर्कल में शायद सबसे गजब की वापसी की थी।

हैरिसन ने सबसे पहले उनके लेफ्ट हुक का जवाब दिया, जिसके चलते थाई एथलीट कैनवास पर नॉकडाउन हो गए। और फिर कुछ ही सेकंड के बाद फिर उन्होंने “एल्बो ज़ोम्बी” को इसी दांव से गिरा दिया।

उस समय पहले ही राउंड में एक और नॉकडाउन अपने आप तकनीकी नॉकआउट के निर्णय में बदला जाता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर स्ट्राइक्स से हमला जारी रखा। ऐसे में वो हैरिसन ही निकले, जिन्होंने पंचों की बरसात करते हुए मुआंगथाई को नीचे गिरा दिया।

इस शानदार जीत के साथ “हिटमैन” ने अपने रिकॉर्ड को बढ़ाकर 90-24-2 कर लिया और 100,000 अमेरिकी डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता। इस जीत के चलते उन्होंने नोंग-ओ के साथ अधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टाइटल मैच पक्का कर लिया।

मॉय थाई में और

Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.