कियामरन नबाती The Inner Circle में योड-आईक्यू के खिलाफ जीत को लेकर आश्वस्त – ‘मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर पाया’

Kiamran Nabati Ferrari Fairtex ONE Friday Fights 95 19 scaled

अपराजित रूसी स्ट्राइकर कियामरन नबाती अच्छी तरह से जानते हैं कि योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री को क्या बात खास बनाती है और उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से किसी भी तरह का डर नहीं है।

Archangel Michel टीम के प्रतिनिधि का सामना शुक्रवार, 22 मई को होने वाले The Inner Circle के अहम बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में थाई सनसनी से होगा। एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर इसका प्रसारण होगा।

नबाती 22-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ इस मैच में उतरेंगे, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आई चार जीत भी शामिल हैं। रूसी स्ट्राइकर को विश्वास है कि वो थाई स्टार को पराजित कर देंगे।

31 वर्षीय स्टार ने माना कि योड-आईक्यू की मूवमेंट, टाइमिंग और एंगल चेंज करना उन्हें एक खतरनाक फाइटर बनाता है।

उन्होंने बताया:

“मुझे लगता है कि मेरे प्रतिद्वंदी में सबसे बड़ा फर्क ये है कि वो मेरे पिछले विरोधियों की तुलना में कहीं ज्यादा मूवमेंट करता है। वो लगातार चलते रहते हैं, आगे बढ़कर फाइट नहीं करते और ज्यादातर इंतजार करके रिएक्ट करते हैं।

“उन्हें खतरनाक बनाने वाली चीज शायद उनकी मूवमेंट ही है। मेरी नजर में वो बेहद फुर्तीले हैं, कभी एक जगह नहीं रुकते और स्ट्राइक करने के बाद लगातार एंगल बदलते रहते हैं। मुझे लगता है कि सबसे मुश्किल काम उनके सिर तक साफ शॉट पहुंचाना होगा।”

इस चैलेंज ने नबाती की तैयारी में मदद की है।

दबाव वाले स्टाइल और शानदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के लिए मशहूर रूसी स्टार का मानना है कि ढेर सारे प्रतिद्वंदी उनके अटैक को नियंत्रित करने के लिए बैकफुट से फाइट करते हैं। इसके बावजूद वो मानते हैं कि उनकी स्ट्राइकिंग योड-आईक्यू का दम निकाल देगी।

उन्होंने समझाया:

“हां, मेरे विरोधी खास तौर पर मेरी बॉक्सिंग को ध्यान में रखकर तैयारी करते हैं। वे आमतौर पर बैकफुट पर रहकर फाइट करते हैं और मेरे अगले प्रतिद्वंदी भी शायद यही करेंगे।

“जहां तक मुझे पता है, उन्होंने स्पारिंग के लिए बॉक्सर्स को बुलाया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उससे उन्हें कोई फायदा होने वाला है।”

योड-आईक्यू के बढ़ते हुए नाम और नौ मैचों में जीत की लय के बावजूद, जिसमें चार रूसी स्टार्स पर आई हैं, नबाती को थाई स्टार के प्रदर्शन से खास असर नहीं पड़ा है।

पिछले साल योड-आईक्यू ने अलेक्सी बेलिको को नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला ONE कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। हालांकि, अपराजित रूसी फाइटर का मानना है कि हालातों ने उस नतीजे में अहम रोल निभाया।

नबाती ने कहा:

“जब उन्होंने अपनी पिछली फाइट में अलेक्सी बेलिको के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, तब बेलिको पहले भी नॉकआउट हो चुके थे और उस फाइट से पहले पूरी तरह रिकवर नहीं हुए थे।

“इसलिए वो प्रदर्शन मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर पाया। मुझे नहीं लगता कि वो मेरे खिलाफ वही कर पाएंगे।”

नबाती की नजरें योड-आईक्यू को हराकर वर्ल्ड टाइटल पर टिकीं

कियामरन नबाती को लगता है कि योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री के साथ मैच से बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर काफी असर पड़ सकता है।

थाई स्टार ने अपने आप को वीकली इवेंट सीरीज के खतरनाक फाइटर्स में से एक साबित किया है। अब नबाती उनके विजय रथ पर विराम लगाकर वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंचना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मेरे प्रतिद्वंदी ने सभी रूसी फाइटर्स को हराया है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो वो अभी नौ फाइट्स की जीत की स्ट्रीक पर हैं।

“इसलिए उन्हें हराना मुझे टाइटल शॉट के और करीब ले जाएगा। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। मैं किसी से भी फाइट के लिए तैयार हूं।”

नबाती ने इस आत्मविश्वास का श्रेय Archangel Michel टीम में शानदार ट्रेनिंग को दिया है।

जब उनसे मेन इवेंट मैच के बारे में पूछा गया तो नबाती ने कहा कि उन पर कोई खासा दबाव नहीं है। रूसी स्टार अगले मौके को अपनी स्किल्स दिखाने का जरिया मानते हैं।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं बहुत खुश हूँ कि हम इस इवेंट को हेडलाइन कर रहे हैं। इसमें कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या दबाव नहीं है। हमारा काम बस बाहर जाकर एक रोमांचक फाइट देना है और फैंस का मनोरंजन करना है।”

न्यूज़ में और

Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Banluelok Sitwatcharachai defeats Rak Erawan via knockout at The Inner Circle 17
Muay Thai fighter Songchainoi Kiatsongrit screams in the ring
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3