26 जून को The Inner Circle में वेकेंट फ्लाइवेट मॉय थाई खिताब के लिए भिड़ेंगे असादुला इमानगज़ालिएव और असलमजोन ओर्तिकोव

Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled

ONE Championship ने आखिरकार उस वर्ल्ड टाइटल मैच की घोषणा कर दी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शुक्रवार, 26 जून को रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव का सामना उज़्बेक सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए The Inner Circle में होगा।

ये अहम फाइट एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर लाइव प्रसारित की जाएगी। इसमें स्ट्राइकिंग जगत के दो सबसे प्रभावशाली अपराजित फाइटर्स, जिनके नाम 36-0 का रिकॉर्ड और 22 फिनिश शामिल हैं, की टक्कर होगी।

22 वर्षीय इमानगज़ालिएव 12-0 के बाद करियर रिकॉर्ड और प्रमोशन में 8-0 के शानदार आंकड़े के साथ इस वर्ल्ड टाइटल मैच का हिस्सा बनेंगे।

Team Mehdi Zatout और Team Chingiz Allazov का प्रतिनिधित्व करने वाले रूसी स्टार की एक को छोड़कर सभी प्रमोशनल जीत नॉकआउट से आई हैं। उन्होंने अपनी फिनिशिंग की काबिलियत के दम पर फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में तहलका मचा दिया है।

उनका हालिया मैच खट्टी-मीठी यादें लेकर आया। उन्होंने मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा का वेकेंट वर्ल्ड टाइटल के लिए सामना किया और उन्हें नॉकआउट करने में भी सफलता अर्जित की। मगर मैच से पहले वेट मिस करने की वजह से वो बेल्ट जीतने के योग्य नहीं थे। इस वजह से जीतकर भी वो खिताब जीत नहीं पाए।

अब उनके पास मौका है कि इस बार खिताब को अपने नाम जरूर करें।

अपने ONE करियर में इमानगज़ालिएव ने पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई और सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन को पराजित किया है।

अपनी घातक स्ट्राइकिंग, जिसमें जबरदस्त पंच, हेवी किक्स, ऐक्स किक और स्पिनिंग अटैक शामिल हैं, के दम पर उन्होंने खुद को डिविजन में बेहद खास पहचान दिलाई है।

उनके प्रतिद्वंदी भी रिंग में उतने ही कमाल के हथियारों और रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे।

TC Muaythai और Sport Club Shakhriyor का प्रतिनिधित्व करने वाले 23 वर्षीय ओर्तिकोव के नाम 24-0 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें 13 जीत फिनिश से आई हैं। वहीं उन्होंने ONE में अपने सभी 10 मैचों में सफलता अर्जित की है।

उज़्बेक सनसनी को अभी तक ONE में कोई भी पराजित नहीं कर पाया है, जिसमें कई सारे बड़े थाई स्टार्स के नाम भी शामिल हैं।

उन्होंने अपने पिछले मैच में कोलंबिया के जॉर्डन “द पांडा किक” एस्टुपिनन को हराकर कहा था कि वो अब वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार हैं।

और उन्हें हासिल भी हो गया है — एक वर्ल्ड टाइटल मैच और अपने देश उज़्बेकिस्तान का पहला ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका।

अपने प्रमोशनल करियर के दौरान उन्होंने दमदार विरोधियों को जजों के फैसले और घातक ताकत के दम पर धूल चटाई है। अपनी ऑलराउंड स्किल्स और संयम के दम पर वो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे चर्चित नामों में से एक बन गए हैं।

लुम्पिनी स्टेडियम में वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए दोनों अपराजित योद्धाओं पर काफी दबाव होगा क्योंकि उन्होंने कभी हार का स्वाद नहीं चखा है।

अगर इमानगज़ालिएव जीते तो वो साबित कर देंगे कि नोंग-ओ के खिलाफ आई जीत कोई तुक्का नहीं थी। वहीं ओर्तिकोव रूसी धुरंधर को मात देकर वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए अपने देश के लिए इतिहास रच देंगे।

26 जून को सिर्फ एक ही फाइटर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट के साथ रिंग छोड़ेगा।

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28