स्टैम्प फेयरटेक्स 26 जून को The Inner Circle में सिंथिया फ्लोरेस के खिलाफ मॉय थाई मैच में वापसी करेंगी

stampcynth

तीन खेलों की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में वापसी करने जा रही हैं।

थाई मेगास्टार का सामना The Inner Circle के अहम मॉय थाई मुकाबले में मैक्सिकन स्टार सिंथिया फ्लोरेस से होगा। इस जोरदार मुकाबले का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 26 जून को किया जाएगा और फैंस इसे live.onefc.com पर देख पाएंगे।

स्टैम्प कॉम्बैट स्पोर्ट्स इतिहास की इकलौती फाइटर हैं, जिन्होंने मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA में ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने में सफलता पाई है।

MMA में कामयाबी और 11 लाजवाब जीत से पहले वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक थीं। 28 वर्षीय मेगास्टार ने बेहद छोटी उम्र से ही मॉय थाई में कदम रख दिया था।

2018 में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद पटाया निवासी एथलीट ने दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया। उन्होंने अमेरिकी दिग्गज जेनेट “JT” टॉड को 2019 में हराकर पहला ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

उसके चार महीने बाद ऑस्ट्रेलियाई सनसनी अल्मा जुनिकु के खिलाफ पांच राउंड के मुकाबले में बेल्ट का शानदार तरीके से बचाव किया।

लेकिन उन्हें अगस्त 2020 में डेब्यू कर रही ब्राजीलियाई स्ट्राइकर एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के हाथों ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा। उसके बाद उन्होंने पर अपना पूरा ध्यान लगाया और तीसरा वर्ल्ड टाइटल जीता।

मई 2024 में चोट लगने की वजह से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया और उन्हें खेल से दूर होने के चलते अपना MMA खिताब छोड़ना पड़ा।

लंबी रिकवरी और रीहैब के बाद स्टैम्प ने पिछले साल नवंबर में हुए ONE 173 में काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो के खिलाफ किकबॉक्सिंग मैच से वापसी की। उन्हें अनुभवी जापानी स्टार से तीन राउंड के मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

अब वो लंबे समय बाद मॉय थाई में वापसी कर खुद को फिर से इस खेल के टॉप पर पहुंचाना चाहेंगी।

लेकिन उनकी विरोधी फ्लोरेस अलग ही इरादे से उतरेंगी। फ्लोरेस ने उत्तर अमेरिकी रीजनल सर्किट पर शानदार प्रदर्शन कर ग्लोबल स्टेज तक का सफर तय किया है। उन्हें ONE में अभी तक मार्टिना डॉमिन्कज़ैक और टैंगटैंग सोर डेचापैन से हार मिली। अब मैक्सिकन स्टार खुद को साबित करने के लिए उत्सुक होंगी।

31 वर्षीय स्टार के बाद प्रमोशन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक को हराने का मौका होगा और वो अपनी पूरी ताकत लगा देंगी।

वहीं स्टैम्प की बात करें तो उनके लिए भी ये मैच खास होगा। वो जीत की पटरी पर लौटकर दुनिया को दिखाना चाहेंगी कि क्यों उन्हें तीन खेलों में इतिहास रचा है।

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.