ONE Friday Fights 156 मेन इवेंट रिजल्ट: कोंगसुक ने अनिसजोन को घातक बॉडी शॉट्स से ढेर किया

Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक सिटसारावटसुएर ने ONE Friday Fights 156 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में हकिमोव “वॉरियर” अनिसजोन को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया।

अनुभवी थाई स्टार ने 29 मई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए इवेंट में बॉडी अटैक के दम पर जीत हासिल की।

मैच की शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे पर किक्स लगाकर दूरी और टाइमिंग भांपने का प्रयास किया। लेकिन कोंगसुक ने अपने विरोधी की टांग पकड़कर लगातार उनके शरीर पर पंच लगाए। उनका ये गेम प्लान पहले राउंड में कारगर रहा, मगर दूसरे राउंड में इसने थोड़ी देर के लिए दिक्कतें पैदा कर दीं।

Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 14

डेब्यू कर रहे 19 वर्षीय उज़्बेकिस्तानी स्टार आगे बढ़े और विरोधी पर एक राइट हैंड दे मारा, लेकिन कोंगसुक ने बॉडी किक और दूसरे अटैक से जवाब दिया। 25 वर्षीय स्टार ने फाइट का नियंत्रण अपने हाथों में लिया और यही चीज तीसरे राउंड में काम कर गई।

कोंगसुक ने उज़्बेकिस्तानी स्ट्राइकर के शरीर पर लेफ्ट किक लगाई, जिससे वो पहले नॉकडाउन के लिए नीचे जा गिरे। हालांकि, अनिसजोन ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया। उसके बाद थाई फाइटर ने फिर से बॉडी शॉट्स के दम पर दूसरा नॉकडाउन हासिल किया और यहीं पर रेफरी ने 2:17 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के साथ दो बार के वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड 70-21 हो गया और ये उनका लगातार दूसरा नॉकआउट था।

न्यूज़ में और

Kongsuk Sitsarawatsuer Khakimov Anisjon ONE Friday Fights 156 12 scaled
Ramadan Ondash Suriyanlek Por Yenying The Inner Circle May 29 17 scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
fabjones
Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov scaled
Rustam Yunusov Decho Mavinn Muaythai ONE Friday Fights 155 12 scaled
Yod IQ Or Pimolsri Kiamran Nabati The Inner Circle May 22 18 scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Kiamran Nabati Ferrari Fairtex ONE Friday Fights 95 19 scaled
stampcynth
4way