3 मैच जो ONE Fight Night 4 को यादगार इवेंट बना सकते हैं

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 24 768x511

शनिवार, 19 नवंबर को दो वर्ल्ड चैंपियन vs. वर्ल्ड चैंपियन मैच ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee को हेडलाइन करने वाले हैं, लेकिन उनके अलावा भी कार्ड में कई दिलचस्प मुकाबले शामिल हैं।

कार्ड में शामिल मैचों में मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग एक्शन देखने को मिलेगा, जहां टॉप रैंक के कंटेंडर्स, अनुभवी एथलीट्स और उभरते हुए स्टार्स सब कुछ दांव पर लगाकर जीत दर्ज करना चाहेंगे।

हर एक फाइट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है, लेकिन यहां आप उन 3 मुकाबलों के बारे में जान सकते हैं, जो शो को खास बना सकते हैं।

#1 कोस्मो अलेक्सांद्रे vs. हुआन सर्वांटेस

कोस्मो अलेक्सांद्रे और हुआन सर्वांटेस का वेल्टरवेट मॉय थाई मैच एक्शन से भरपूर रहने वाला है।

अलेक्सांद्रे ने पिछली बार MMA बाउट में अमेरिकी स्टार सेज नॉर्थकट को नॉकआउट किया था, लेकिन ब्राजीलियाई स्ट्राइकिंग लैजेंड किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में परफॉर्म करना अधिक पसंद करते हैं।

दमदार पंच, नी और किक्स की मदद से “गुड बॉय” किसी भी फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं, वहीं सर्वांटेस ने भी अभी तक अपने शानदार स्टैमिना से सबको प्रभावित किया है।

सर्वांटेस ने सेंटिनो वर्बीक के हर तरह के अटैक का डटकर सामना किया और तीसरे राउंड में हाई फ्लाइंग नी-स्ट्राइक्स लगाकर डच एथलीट को झकझोरा।

यूनाइटेड किंग्डम के स्टार बहुत दृढ़ हैं और उनकी कंडीशनिंग बहुत अच्छी है और वो अलेक्सांद्रे की ओर से आ रहे दबाव को झेलने की काबिलियत रखते हैं। मगर “गुड बॉय” एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर साबित करना चाहते हैं कि वो अभी भी अच्छा कर सकते हैं।

#2 केविन बेलिंगोन vs. किम जे वूंग

पूर्व #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग अब बेंटमवेट डिविजन में अपना डेब्यू कर रहे हैं, जहां उनके सामने केविन बेलिंगोन की कठिन चुनौती होगी।

“द फाइटिंग गॉड” ने फेदरवेट डिविजन में अपनी फिनिशिंग पावर से सबको वाकिफ कराया है और वो बेलिंगोन के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन को हराना उनके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा, लेकिन “द सायलेन्सर” की दमदार स्ट्राइकिंग स्किल्स इस मैच को अधिक दिलचस्प बना रही होंगी।

किम के पास खतरनाक बॉक्सिंग स्किल्स हैं, वहीं उनके फिलीपीनो प्रतिद्वंदी का किकिंग गेम जबरदस्त है। उनके स्टाइल्स को देखकर पता चलता है कि उनके बीच खतरनाक स्टैंड-अप गेम देखने को मिलने वाला है।

ये शायद बेलिंगोन के पास डिविजन के टॉप पर पहुंचने का आखिरी मौका हो, वहीं 29 वर्षीय दक्षिण कोरियाई स्टार नए डिविजन पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं।

इसलिए दोनों इस मैच में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं और यही बात इस मुकाबले को दिलचस्प बना रही होगी।

#3 जोनाथन हैगर्टी vs. व्लादिमीर कुज़मिन

जोनाथन हैगर्टी एक डिविजन ऊपर बेंटमवेट डिविजन में जाने का प्लान बना रहे हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने डिविजन के अधिकांश फाइटर्स को हराया हुआ है और पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अब वो एक नए डिविजन की नई चुनौतियों का सामना करने को बेताब हैं।

ब्रिटिश स्टार के पास बहुत जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम है, लेकिन सवाल है कि क्या वो ताकत के मामले में व्लादिमीर कुज़मिन की बराबरी कर पाएंगे?

रूसी स्टार ने अपने डेब्यू में क्रिस शॉ पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित किया था, वहीं मुआंगथाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ मैच में उन्हें बहुत करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।

दोनों के पास कई खतरनाक मॉय थाई मूव्स हैं इसलिए उनकी भिड़ंत बहुत धमाकेदार रहने वाली है।

एक तरफ हैगर्टी बड़ी जीत दर्ज कर नए डिविजन के टॉप-5 में शामिल होना चाहेंगे, वहीं कुज़मिन इस चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि वो ब्रिटिश सुपरस्टार को फिनिश कर खुद को सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित करें।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19