ONE: BAD BLOOD के 3 मैच जो इवेंट को यादगार बना सकते हैं

rodtangs insane rivalry with jonathan haggerty 768x432

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल और को-मेन इवेंट में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा इसलिए शो में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

कार्ड में इनके अलावा भी कई जबरदस्त मुकाबले शामिल हैं, जो इवेंट को कई यादगार लम्हे देकर जा सकते हैं।

कुछ मॉय थाई कंटेंडर्स वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने की कोशिश करेंगे, कुछ नॉकआउट आर्टिस्ट्स फाइट्स को यादगार अंदाज में फिनिश करना चाहेंगे। इसलिए आइए जानते हैं ONE: BAD BLOOD के 3 मैच जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 जोनाथन हैगर्टी Vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी

British Muay Thai fighter Jonathan Haggerty beats Japanese star Taiki Naito at ONE: BIG BANG II in December 2020

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और मोंग्कोलपेच पेटयिंडी, दोनों ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच चाहते हैं, लेकिन इस वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर बाउट का विजेता ही ऐसा करने में सफल होगा।

केवल इसी कारण से ये इवेंट का सबसे जबरदस्त मुकाबला बन सकता है। दोनों के स्टाइल्स फैंस को काफी पसंद हैं इसलिए इस फाइट के दौरान फैंस शांत तो बिल्कुल नहीं रहने वाले।

#2 रैंक के कंटेंडर हैगर्टी को फ्रंट-फुट पर रहकर खतरनाक पुश किक्स और एल्बो स्ट्राइक्स लगाना पसंद है। इन तकनीकों से उन्होंने कई बड़े मैचों को जीता है और इन्हीं की मदद से वो 2019 में सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

दूसरी ओर, #3 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच को अपने खतरनाक एक्शन के लिए 2017 में Channel 7 Boxing Stadium फाइट ऑफ द ईयर से नवाजा गया था। एक बार उन्होंने आक्रामक अंदाज में स्ट्राइक्स लगानी शुरू कीं तो उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

“द जनरल” दूसरी बार और मोंग्कोलपेच पहली बार ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं इसलिए ONE: BAD BLOOD की इस फाइट में जबरदस्त एक्शन की उम्मीद रखिएगा।



#2 डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक Vs. डेनियल विलियम्स

Pictures from the bout between Dejdamrong and Banma Duoji at ONE: BATTLEGROUND III

43 वर्षीय डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक अभी तक अपने कई युवा प्रतिद्वंदियों को मात दे चुके हैं। मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उन्हें 350 से अधिक मैचों का अनुभव है इसलिए उन्होंने अपने करियर में लगभग हर तरह के एथलीट का सामना किया है।

मगर पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन का सामना अभी तक “मिनी टी” डेनियल विलियम्स जैसे फाइटर से नहीं हुआ है, जो ग्लोबल स्टेज पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विलियम्स पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अपने ONE डेब्यू में रोडटंग को कड़ी टक्कर देने के कारण सुर्खियों में बने रहे। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिल पाई, मगर “द आयरन मैन” खुद उनके प्रति सम्मान प्रकट कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार के आक्रामक स्टाइल ने उन्हें मॉय थाई के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक बनाया है और अपनी शानदार फॉर्म को साथ लिए इस शुक्रवार वो MMA बाउट में आइकॉनिक स्टार डेडामरोंग को हराना चाहेंगे।

थाई एथलीट की MMA में 12 में से 7 जीत नॉकआउट से आई हैं और अगले मैच को उसी अंदाज में जीत कर स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे। चूंकि डेडामरोंग अब रिटायरमेंट के करीब आते जा रहे हैं और विलियम्स अपने ONE करियर के शुरुआती दौर में हैं। इसलिए 2 अलग पीढ़ियों के एथलीट्स की ये भिड़ंत बहुत धमाकेदार रहने वाली है।

#3 योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. वू सुंग हूं

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 19

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स और अपना ONE डेब्यू कर रहे “डायनामिक” वू सुंग हूं दोनों का फिनिशिंग रेट 71 प्रतिशत है। दोनों के पास ताकत की कोई कमी नहीं है इसलिए उनका मैच धमाकेदार रहने वाला है।

स्टोरीलाइन के नजरिए से देखें तो योडकाइकेउ ONE में पहली हार झेलने के बाद दोबारा जीत की लय वापस हासिल करना चाहते हैं। वहीं वू शानदार जीत दर्ज कर अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

दोनों एथलीट्स फेमस जिम में ट्रेनिंग करते हैं। योडकाइकेउ, थाईलैंड में स्थित Fairtex जिम में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स, #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और उभरते हुए स्टार मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

दूसरी ओर, वू दक्षिण कोरिया में स्थित Team MAD का हिस्सा हैं, जो ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं और #3 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैम सिओ ही के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

दोनों के जिम दुनिया में फेमस हैं और उनकी नॉकआउट पावर को देखते हुए ये फाइट शायद ही आखिरी राउंड तक चले।

ये भी पढ़ें: मोंग्कोलपेच ने हैगर्टी को चेताया: मैंने तुम्हारे लिए सरप्राइज़ तैयार किया है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35