मोंग्कोलपेच ने हैगर्टी को चेताया: मैंने तुम्हारे लिए सरप्राइज़ तैयार किया है

Mongkolpetch Petchyindee Academy Elias Mahmoudi FULL BLAST 1920X1280 24 768x512

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी संभवत ही ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ टाइटल मैच हासिल करने से एक कदम दूर हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें #2 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी की चुनौती से पार पाना होगा।

इस शुक्रवार ONE: BAD BLOOD में 26 वर्षीय थाई एथलीट डिविजन के पूर्व किंग का सामना करेंगे और जानते हैं कि इस मैच को जीतने के बाद उनकी टाइटल शॉट की दावेदारी मजबूत हो जाएगी।

मोंग्कोलपेच अभी फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर हैं और ONE: FULL BLAST II में #5 रैंक के कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी को हराया था। वो उनकी ONE में लगातार चौथी जीत रही, जिससे उन्हें चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

वहीं उस फाइट की मदद से इकट्ठा हुए फंड से मोंग्कोलपेच ने अपने गृहनगर रोइ ईट में एक नया घर और किराने की दुकान भी खोली है। ये वही जगह है जहां वो मॉय थाई जिम बनाना चाहते हैं, जहां उनके इलाके के एथलीट्स फ्री में ट्रेनिंग कर सकें।

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

मगर उस जीत के बाद भी कुछ लोगों ने Petchyindee Academy के स्टार की आलोचना करते हुए कहा कि महमूदी के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत बेकार था।

मोंग्कोलपेच को कोई परवाह नहीं कि उनके आलोचक क्या सोचते हैं, लेकिन फाइट से वो भी संतुष्ट नहीं थे।

उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मेरा पिछला मैच ज्यादा मनोरंजक नहीं रहा।”

“लोगों का कहना है कि मेरे द्वारा ज्यादा स्ट्राइक्स का उपयोग ना करने से ऐसा हुआ। मैं कहूंगा कि मैच ज्यादा दिलचस्प ना होने के कई कारण रहे, जैसे थकान। मैं किसी तरह अंत तक रिंग में डटा रहा, लेकिन अगला मैच बहुत मनोरंजक रहने वाला है।”

अपनी कंडीशनिंग को बेहतर करने के लिए मोंग्कोलपेच ने अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ाने पर ध्यान दिया है।

2017 में Channel 7 बॉक्सिंग स्टेडियम फाइट ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए मोंग्कोलपेच मानते हैं कि गेम में कुछ बदलावों से वो अपनी खोई हुई लय को वापस हासिल कर पाएंगे। उन्हें इस शुक्रवार एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर फाइट की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “इस बार मुझे भरोसा है कि मेरी बॉडी स्वस्थ महसूस कर रही है और स्टैमिना भी अच्छा हो गया है।”



हैगर्टी को हराने के लिए थाई एथलीट को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी क्योंकि ब्रिटिश स्टार 2019 में रोडटंग के हाथों टाइटल हारने के बाद उसे दोबारा जीतने के मिशन पर निकले हैं।

अपने पिछले ONE Super Series मैच में हैगर्टी ने #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को हराया था। “द जनरल” ने अपने दमदार मूव्स की मदद से जापानी एथलीट को झकझोर दिया था।

मोंग्कोलपेच ने कहा, “पुश किक्स, लेफ्ट किक्स और स्पीड उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। मुझे उनकी स्पीड से बचकर रहना होगा। वहीं उनका मिडसेक्शन कमजोर है और उन्हें एल्बोज़ से डर लगता है।”

“पंच और किक्स मेरे सबसे खतरनाक हथियार हैं, जिन्हें मैं उनके पेट के हिस्से पर लगाना चाहूंगा। मेरे पास चाहे उनके जितनी स्पीड नहीं है, लेकिन मैं आक्रामक रुख अपना कर उन्हें थकाने की कोशिश करूंगा।”

कुछ दिन पहले हैगर्टी ने कहा था कि मोंग्कोलपेच उनके लिए आसान शिकार हैं, जिन्हें वो पहले राउंड में नॉकआउट कर देंगे।

हैगर्टी के इन शब्दों से थाई एथलीट खुश नहीं हैं, जिन्होंने अपने विरोधी पर जवाबी हमला किया है।

उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए आसान शिकार हूं? सही या गलत। मैं चाहता हूं कि इस सवाल का जवाब उन्हें सर्कल में मिले और मैंने उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज़ तैयार किया है।”

https://www.instagram.com/p/CQfr8DhpjhC/

थाई स्ट्राइकर अभी अपने सरप्राइज़ को उजागर नहीं करना चाहते, लेकिन वो सर्कल में अपने प्रदर्शन से जवाब देना पसंद करेंगे।

वो अपने देश के टॉप मॉय थाई एथलीट्स में से एक हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनका अनुभव उन्हें ग्लोबल स्टेज पर भी टॉप पर पहुंचाएगा।

मोंग्कोलपेच ने कहा, “मैं थाईलैंड में Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन रहा हूं और यहां भी जीत मुझे ही मिलेगी।”

“मुझे अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है और इस फाइट में जीत मुझे ही मिलेगी। मेरी बॉडी अच्छी शेप में है इसलिए बेहतर होगा कि हैगर्टी मुझे कम आंकने की भूल ना करें।”

ये भी पढ़ें: हैगर्टी को मोंग्कोलपेच के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से जीत का भरोसा

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.