ONE: CENTURY PART I में तीन मुकाबले में हो सकते हैं खास

Senzo Ikeda DSC_9259

प्रशंसक ONE: CENTURY PART I में शीर्ष पर होने वाले तीन ऐतिहासिक मैचों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 11-बाउट कार्ड में भी अन्य कई मुकाबले उत्कृष्ट होंगे।

13 अक्टूबर, रविवार को ONE Championship के अभूतपूर्व डबल-हेडर की पहली किश्त में दुनियाभर के शीर्ष स्तरीय मार्शल कलाकारों की विशेषता वाली शानदार प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है।

प्रत्येक एक दांतों तले उंगली दबा लेने वाले नॉकआउट, एक आश्चर्यजनक सब्मिशन या एक तीन राउंड की लड़ाई दे सकता है जो विश्व चैम्पियनशिप की तिकड़ी में सुपरस्टारों को पैसे कमाने का मौका देगा। यहां तीन मुकाबले दिए गए हैं जो टोक्यो, जापान के रयोगोकू कोकुगिकन के अंदर खास हो सकते हैं।

#1 सेंजो इकेदा Vs. लिटो आदिवांग

फिलीपींस की टीम लाकी और रिच फ्रेंकलिन की ONE वारियर सीरीज़ (ओडब्ल्यूएस) के प्रशंसक पहले से ही लिटो आदिवांग “थंडर किड” के बारे में जानते होंगे। 26 वर्षीय फाइटर जिन्होंने ओडब्ल्यूएस में शानदार जीत के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाई। इस सनसनीखेज फाइटर ने 89 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ अपना पेशेवर रिकॉर्ड 9-2 किया है।

अपने प्रशिक्षण साथियों की तरह ही बेंगुएट मूल निवासी भी अपने वुशु-आधारित स्ट्राइकिंग के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। स्पिनिंग किक्स की बजाय उनके हाथों में ताकत ज्यादा है, जिसने उन्हें अलग दिखाया है। यह उनके आगामी स्ट्रॉवेट मुकाबले को पैंक्रेज फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन सेन्जो इकेदा के खिलाफ और अधिक रोमांचक बनाता है। जापानी स्टार में प्रतिद्वंद्वी की शक्तिशाली स्ट्राइक से बाहर निकलने की क्षमता है। वह चोट सहकर ब्याज के साथ इसका जवाब दे सकता है।

इकेदा एक पूर्व मुक्केबाज है। वह एक अनोखी शैली रिंग में पेश करता है। आगामी प्रतिद्वंद्वी के रूप में वह सक्षम पहलवान है, लेकिन जब वह बदल-बदल कर हमले करता है तो वह कभी भी अधिक मनोरंजक नहीं होता। पिछली बार जब जापानी एथलीट ने टीम लाकी से किसी फाइटर का सामना किया तो हमें 2019 के अब तक के सबसे अच्छे मुकाबलों में से एक माना गया। अगर हम फिर से ऐसा देखें तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सेन्जो इकेडा ने ONE: CENTURY से पहले ली आश्चर्यजनक एंट्री

#2 युशिन ओकामी Vs. अगिलन थानी

पिछली बार अगिलन थानी “ऐलीगेटर” ने 2019 में एक जापानी सर्वश्रेष्ठ का सामना कर रोमांचक मैच में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस आत्मविश्वास बढ़ाने वाले मुकाबले के बाद प्रशंसकों को उनसे इसी तरह के रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हो सकती है जब वो युसिन ओकामी “थंडर” का सामना करेंगे।

थानी ने ओकामी का हमेशा सम्मान किया। उन्हें अनुभव के अंतर को दूर करने के लिए सबसे आगे रहते हुए प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना होगा। उन्होंने आज तक The Home Of Martial Arts में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। उन्होंने शक्तिशाली मुक्केबाज़ी और लो किक मारकर प्रदर्शन किया है।

“थंडर” कुश्ती के दांव में किसी भी मिडिलवेट से मेल खा सकते हैं और यह उसका लक्ष्य होगा कि वह शीर्ष स्थिति पर कठोर ग्राउंड और पाउंड का इस्तेमाल करे। दोनों एथलीट मजबूत पहलवान हैं। मुकाबले की विभिन्न स्थिति में आगे बढ़ने के लिए कुछ गर्मा-गरम प्रहारों का आदान-प्रदान होगा। दोनों सक्षम स्ट्राइकर हैं। वे आगे बढ़ने के लिए अपने स्टैंड-अप शस्त्रागार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: युसिन ओकामी से होने वाले मुकाबले को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं अगिलन थानी

#3 युया वकामत्सु Vs. डाए हवन किम

युया वकामत्सु “लिटिल पिरान्हा” के The Home Of Martial Arts में जीवन की शुरुआत काफी मुश्किल थी, लेकिन 24 वर्षीय फाइटर ने सुधार करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखा। अब वह किसी भी संघर्ष से टकरा सकता है।

हालांकि उनकी ग्रैप्लिंग का रोमांच अंततः फिलीपीनो के विलक्षण डैनी किंगड “द किंग” और पाउंड-फॉर-पाउंड के महान डिमिट्रियस जॉनसन “माइटी माउस” के खिलाफ बहुत कम हो गया। हालांकि जापान के उभरते हुए स्टार ने अपनी भारी ताकत के साथ दोनों एथलीटों को हरा दिया।

अगस्त में उन्होंने पूर्व ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन गीजे यूस्टाक्वियो “ग्रेविटी” के खिलाफ ताकत के साथ गति को उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित करते हुए उसे दो मिनट से कम समय में विनाशकारी दाहिने क्रॉस के साथ बाहर कर दिया था। यह उनके करियर का 10 वां नॉकआउट था।

टोक्यो में वह एक अन्य विश्व स्तरीय स्ट्राइकर पिछले ONE बेंटमवेट विश्व खिताब के चैलेंजर डाए हवन किम “ओटोगी” का सामना करेंगे जो फ्लाइवेट में डेब्यू कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई मॉय थाई टायक्वोंडो और वुशू में एक राष्ट्रीय चैंपियन हैं।

वह ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में ब्राउन बेल्ट धारक हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वी की तरह तेज गति से हमला करना पसंद करते हैं। दोनों फाइटर रोमांचक मुकाबला देने के लिए तैयार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन अपना शानदार कौशल दिखाता है।

ये भी पढ़ें: डाए हवन किम ने फ्लाइवेट करियर के लिए सही शुरुआत की बनाई योजना

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिएः यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

ओपिनियन में और

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 15
Ritu-Phogat-Nou-Srey-Pov-Inside-The-Matrix
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Franklin speaking podcast host Rich Franklin
Miesha Tate Holds Her Daughter Amaia Nunez
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha Tate
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha_Tate_And_Daughter