बुशेशा ने रुओटोलो vs. लेंगाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर बात की – ‘पहले गलती करने वाले को उसका भुगतान करना होगा’

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 6 768x512

अपराजित हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा सबमिशन ग्रैपलिंग के बारे में काफी कुछ जानते हैं। वो 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उन्हें दुनिया के सबसे महान जिउ-जित्सु एथलीट्स में से एक माना जाता है।

33 साल की उम्र में उन्होंने MMA में प्रवेश किया है, इसके बावजूद वो ONE में होने वाले ग्रैपलिंग मैचों पर करीब से नजर बनाए रखते हैं।

उन मैचों में ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में होने वाला केड रुओटोलो vs. टॉमी लेंगाकर ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल है।

ये मैच शनिवार, 10 जून को होने वाले शो का को-मेन इवेंट होगा, जिसे यूएस प्राइमटाइम पर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अल्मेडा भी रुओटोलो की सफलता से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जो ONE में अपने डिविजन के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन और सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन भी बने। इस दौरान उन्होंने अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखा।

“बुशेशा” ने ONEFC.com से कहा:

“ये एक शानदार मुकाबला होगा, लेकिन मेरे ख्याल से जीत केड की होगी। टॉमी का गेम भी अच्छा है, वो खतरनाक हैं और वो अंत तक हार नहीं मानेंगे। मगर मेरे हिसाब से ये केड के छाने का समय है और ये उनके करियर का सबसे खास लम्हा साबित होगा।”

अल्मेडा ने माना कि लेंगाकर यूरोप के टॉप पुरुष ग्रैपलर रहे हैं और उनकी BJJ स्किल्स खतरनाक हैं।

इसके बावजूद उनका मानना है कि रुओटोलो अपने विरोधी के गार्ड को कमजोर करने में महारत रखते हैं और अगर डिफेंडिंग चैंपियन ने सही तरीके से अपने गेम पर अमल किया तो उनकी स्किल्स मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

उन्होंने बताया:

“लेंगाकर किसी भी फाइटर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं और मेरी नजर में ये एक करीबी फाइट होगी। मेरे हिसाब से केड एक ऐसे फाइटर हैं, जिन्हें टॉप पर या बॉटम पोजिशन में रहने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं जानता हूं कि टॉमी बॉटम पोजिशन में रहकर डिफेंस पर ध्यान देना चाहेंगे।

“वहीं ये केड के लिए एक परफेक्ट फाइट हो सकती है क्योंकि केड काफी समय टॉप पर बने रहकर गार्ड पोजिशन में आने की कोशिश करेंगे। इसलिए पहले गलती करने वाले एथलीट को उसका भुगतान करना होगा।”

रुओटोलो ब्रदर्स महान बनने के लिए ही जन्मे हैं: बुशेशा

केड रुओटोलो का टॉमी लेंगाकर के साथ मैच ऐसा पहला मुकाबला नहीं होगा, जब मार्कस अल्मेडा 20 वर्षीय एथलीट को फाइट करते हुए देख रहे होंगे।

“बुशेशा” काफी समय से रुओटोलो और उनके जुड़वा भाई टाय रुओटोलो को जानते हैं, जिन्हें अभी तक ONE के 3 सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में अभी तक कोई हरा नहीं पाया है।

उन्होंने युवा अमेरिकी स्टार्स को लेकर कहा:

“केड रुओटोलो को फाइट करते देखना एक खास अनुभव होता है। ये दोनों भाई बहुत स्पेशल टैलेंट हैं।”

ब्राजीलियाई एथलीट ने उस समय को याद किया, जब उन्होंने रुओटोलो ब्रदर्स को उनके बचपन में फाइट करते देखा था। वो उस समय लगभग हर एक टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत रहे थे।

वो अब ONE में सुपरस्टार्स बन चुके हैं और साथ ही दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में शामिल हो चुके हैं। अल्मेडा ने कहा कि वो सबकी उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।

वो दोनों भाइयों को अपने फाइटिंग पेस, आक्रामक ग्रैपलिंग स्टाइल को कायम रखते देखने से उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“वो उस समय अपने लेवल के फाइटर्स से कहीं बेहतर थे। उन्हें अन्य फाइटर्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत की आदत हो चुकी थी क्योंकि उनके पास स्पीड थी और बहुत तेजी से मूव्स लगाया करते थे। मेरे ख्याल से ये उनकी जीत का सबसे बड़ा राज रहा है और उन्होंने ब्लैक बेल्ट होल्डर बनने के बाद भी ऐसा करना जारी रखा है।

“वो युवावस्था में ग्रीन बेल्ट होल्डर होने के समय जिन अच्छी चीज़ों को किया करते थे, उन्हें आज ब्लैक बेल्ट होल्डर बनने के बाद भी कर रहे हैं। ऐसी चीज़ें अक्सर कम ही देखने को मिलती हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.