ONE Fight Night 11 में केड रुओटोलो को चैलेंज करने वाले टॉमी लेंगाकर के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Tommy Langaker Uali Kurzhev ONE Fight Night 7 1920X1280 41

टॉमी लेंगाकर पिछले कुछ सालों में दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक के रूप में उभर कर सामने आए हैं और अब वो वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपनी उपलब्धियों की लिस्ट को बेहतर बनाना चाहते हैं।

शनिवार, 10 जून को नॉर्वे के स्टार ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अमेरिकी स्टार केड रुओटोलो को चैलेंज करेंगे।

https://www.instagram.com/p/CsC1MC5teCC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b77dde4a-e795-42ef-83da-4f3fb63e80b8

ONE में इन दोनों एथलीट्स को अभी तक कोई हरा नहीं पाया है और एक-दूसरे को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा। यही बात उनकी प्रतिद्वंदिता में रोमांच भर रही होगी।

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पूर्व लेंगाकर से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातों के बारे में जानिए।

#1 वो नॉर्वे के सबसे बड़े ग्रैपलिंग सुपरस्टार हैं

https://www.instagram.com/p/CpENBG5jYNc/?hl=en

लेंगाकर ने बचपन में जापानी जिउ-जित्सु से मार्शल आर्ट्स में कदम रखा था। 17 साल की उम्र में उन्होंने BJJ में एंट्री ली, जहां उन्हें अहसास हुआ कि वो इसी खेल के लिए बने हैं।

29 वर्षीय एथलीट ने थोड़े ही समय में कई बेल्ट जीतते हुए बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की। इनमें उनकी IBJJF पैन और यूरोपियन चैंपियनशिप और IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते गए मेडल भी शामिल रहे।

नॉर्वे के स्टार ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और IBJJF यूरोपियन ओपन में भी गोल्ड मेडल जीता। वहीं गी IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके नाम सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी हैं।

उसके बाद नो-गी कॉम्पिटिशन में उन्होंने 7 जीत दर्ज करते हुए ADCC यूरोपियन ट्रायल्स जीते, जिसके बाद उन्हें 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रवेश मिला था।

अब उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 है और अब अपने देश के सबसे पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचना चाहते हैं।

#2 उन्होंने महान BJJ एथलीट्स से बहुत कुछ सीखा है

https://www.instagram.com/p/BIu3Z_9j3O8/?hl=en

लेंगाकर ने नॉर्वे में BJJ की ट्रेनिंग शुरू की। उनके अंदर खुद में सुधार करने और सफलता प्राप्त करने की चाह ने उन्हें पूरी दुनिया में फाइट्स दिलाईं।

उन्होंने कैलिफोर्निया में स्थित AOJ में वर्ल्ड-फेमस मेंडेज़ ब्रदर्स, गिल्हेर्मे और रफाएल की निगरानी में लंबे समय तक ट्रेनिंग की है। उन्होंने 2015 में ब्राउन बेल्ट होल्डर बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी।

अपने देश वापस आने के बाद लेंगाकर ने होज़े कार्लोस की देखरेख में ट्रेनिंग की, जिन्होंने 2017 में उन्हें ब्लैक बेल्ट की उपाधि दी थी।

#3 अपने जिम में ट्रेनिंग भी देते हैं

https://www.instagram.com/p/CeywMwQjshE/?hl=en

लेंगाकर नॉर्वे के छोटे से शहर होगसंड में रहते हैं, जहां उन्होंने 2020 में एक जिम की शुरुआत की। वहां वो युवाओं को ग्रैपलिंग की ट्रेनिंग देते हैं।

उनके जिम का नाम Wulfing Academy है, जिसका मतलब ‘वुल्फ़ का इलाका’ है। ये नाम उन्होंने क्षेत्र के वाइकिंग बैकग्राउंड की वजह से रखा है। वो अब अपने साथियों को भी इस खेल से जुड़े पहलुओं को सिखाना चाहते हैं, जिससे वो BJJ के खेल में अपना वर्चस्व कायम कर सकें।

चूंकि लेंगाकर बहुत लंबे समय से इस खेल से जुड़े रहे हैं और उन्हें इसका बहुत ज्ञान है। अब उनके इसी ज्ञान के बलबूते उनके शिष्य अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर सफलता भी प्राप्त करने लगे हैं।

#4 कारपेंटर का काम कर चुके हैं

https://www.instagram.com/p/ChZyoeTjKhR/?hl=en

एक फुलटाइम BJJ एथलीट बनने से पहले लेंगाकर एक कारपेंटर हुआ करते थे।

वो जब अमेरिका में AOJ में ट्रेनिंग करते थे, उस दौरान वो अपने देश लौटकर कारपेंटर का काम किया करते थे, जिससे अपनी ट्रेनिंग के लिए पैसे इकट्ठा कर सकें।

उनकी मेहनत तब रंग लाई, जब उन्होंने अपना पूरा समय ग्रैपलिंग को देना शुरू किया और वो अब 10 जून के मैच में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं क्योंकि उनके पास ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा।

#5 उन्हें कम्प्यूटर बहुत पसंद हैं

https://www.instagram.com/p/CeX1Ym5upl0/?hl=en

जब भी लेंगाकर को खाली समय मिलता है, तब उन्हें कम्प्यूटर्स पर काम करना अच्छा लगता है।

वो खुद अपना कम्प्यूटर ठीक कर लेते हैं, ऑनलाइन गेम खेलते हैं। StarCraft2 और Wold of Warcraft उनके पसंदीदा गेम्स में शामिल हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout