केड रुओटोलो ने ऊअली कुरझेव को हील हुक से सबमिट कर पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीता

Kade Ruotolo Uali Kurzhev ONE on Prime Video 3 1920X1280 4 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार रात (भारत में शनिवार सुबह) को ONE Fight Night 3 में तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट्स में से पहली फाइट में 19 वर्षीय ग्रैपलिंग सनसनी केड रुओटोलो ने शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा और टाइटल अपने नाम किया।

पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में हील हुक को अंजाम देकर 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव को टैप आउट करवाने में BJJ सुपरस्टार को केवल चार मिनट से थोड़ा ही ज्यादा समय लगा।

ऐसा कर रुओटोलो ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है और पहले वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

मलेशिया के अक्षीयता एरीना में पहली घंटी के साथ ही दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे पर टूट पड़े।

कुरझेव ने आगे बढ़ फुर्ती से एक फुट स्वीप कर रुओटोलो को चकमा दिया। हालांकि, वो मूव रूसी एथलीट का एकमात्र सक्षम दांव साबित हुआ। उसके बाद उन्होंने एक टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एथलीट्स मैट पर गिर पड़े और युवा स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी की पीठ पर कब्ज़ा जमा लिया।

कैलिफोर्निया के निवासी ने उसके बाद कुछ मिनटों तक चोक करने का प्रयास किया, लेकिन सैम्बो स्पेशलिस्ट ने अपने शानदार डिफेंस से उसका बचाव किया और अपने पैरों पर उठ खड़े हुए।

लेकिन मुकाबला जल्द ही एक बार फिर ग्राउंड पर दिखा, जहां रुओटोलो ने पैरों के उलझाव का फायदा उठाया और फुर्ती से अपने प्रतिद्वंदी की टांग को एक ताकतवर हील हुक से जकड़ा।

कुरझेव ने लुढ़क कर बचने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और फिर अमेरिकी एथलीट ने अपने पूरे शरीर के भार से टैप हासिल किया।

10 मिनट की इस बाउट में रुओटोलो ने अपनी तेज-तर्रार प्रदर्शन से 4:26 मिनट पर जीत अपने नाम की। इसी के साथ वो पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए और 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4