ONE Fight Night 5 में शामिल हुई टाय रुओटोलो Vs. मरात गफूरोव की सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट

Garry Tonon Tye Ruotolo ONE157 1920X1280 34 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 2 दिसंबर (भारत में शनिवार, 3 दिसंबर) को ONE Fight Night 5 में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो परिवार के इकलौते सदस्य नहीं होंगे, जो इस इवेंट में मुकाबला करने जा रहे हैं।

उनके जुड़वा भाई टाय रुओटोलो भी इस धमाकेदार इवेंट से जुड़कर मुकाबला करने जा रहे हैं।

19 साल के कैलिफोर्निया निवासी एथलीट का सामना पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन और काफी लंबे समय से MMA स्टार रहे मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ इवेंट के लीड कार्ड में 180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में होगा।

आंद्रे गल्वाओ की छत्रछाया में रहकर ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले रुओटोलो ने बीती मई में शानदार तरीके से रिकॉर्ड बनाते हुए अपना ONE Championship डेब्यू किया था।

ONE 157 में उन्होंने #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर और 5 बार के EBI ग्रैपलिंग चैंपियन गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को अपने जाने-पहचाने बेहतरीन डार्स चोक से केवल 97 सेकंड में सबमिट कर दिया था।

जीत के साथ उस समय इस युवा सनसनी एथलीट ने ONE सबमिशन ग्रैपलिंग इतिहास में सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड और ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया था।

ONE Fight Night 5 में रुओटोलो की नजर प्रोमोशन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर दूसरा परफॉर्मेंस बोनस हासिल करने पर होगी, लेकिन ऐसे में उनका सामना पूरी तरह से एक अलग तरह के ग्रैपलर के साथ होगा।

गफूरोव 4 बार के ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने अपनी 19 प्रोफेशनल MMA जीत में से 63 प्रतिशत सबमिशन के माध्यम से हासिल की हैं। कमाल की बात ये है कि दागेस्तानी एथलीट ने ONE में अपनी पहली 6 बाउट्स में जीत रीयर-नेकेड चोक के माध्यम से दर्ज की थीं।

MMA में सफल एथलीट होने के साथ ही “कोबरा” एक माहिर ग्रैपलर भी हैं।

वो एक BJJ ब्लैक बेल्ट फाइटर हैं, जिन्होंने ग्रैपलिंग और पैंक्रेशन दोनों विधाओं में FILA वर्ल्ड टाइटल्स जीते हुए हैं। साथ ही वो कई बार के रूसी ADCC गोल्ड मेडल्स और दागेस्तानी BJJ चैंपियनशिप्स भी हासिल कर चुके हैं।

जनवरी 2018 में हुए ONE: KINGS OF COURAGE में ONE के दूसरे सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में गफूरोव को कड़ी टक्कर मिली थी। रूसी एथलीट को जापानी दिग्गज शिन्या एओकी ने अपने जाने पहचाने रीयर-नेकेड चोक के जरिए करीब 12:30 मिनट तक चले एक्शन के बाद सबमिट कर दिया था।

अब 38 वर्षीय “कोबरा” के पास इससे छुटकारा पाने का मौका है और रुओटोलो पर एक जीत हासिल करके वो उनके जुड़वा भाई केड के खिलाफ संभावित वर्ल्ड टाइटल बाउट का मौका हासिल कर सकते हैं।

ONE Fight Night 5 से जुड़ी अन्य जानकारियों को जानने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.