ONE Fight Night 8 में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे सुपरलैक कियातमू9

Superlek Kiatmoo9 and Rodtang Jitmuangnon

500 से ज्यादा मैचों के अनुभव के साथ दुनिया के 2 सबसे महान फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स आखिरकार पहली बार भिड़ने को तैयार हैं और उनके मैच में ONE वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

शनिवार, 25 मार्च को ONE Fight Night 8 में नए ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 को फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के अलावा सुपरलैक 4 बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 132-29-4 का है और अभी तक इस खेल के कई नामी स्टार्स को हरा चुके हैं।

इनमें मुआंगथाई पीके.साइन्चाई, पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और #3 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर टाईकी नाइटो भी शामिल हैं। वहीं “द किकिंग मशीन” ने हाल ही में रोडटंग के टीम मेंबर पानपयाक जित्मुआंगनोन को लगातार मैचों में मात दी है।

सुपरलैक ने ONE Fight Night 6 में स्पेन के डेनियल पुएर्तस को हराकर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतकर इतिहास रचा।

अब 27 वर्षीय थाई सुपरस्टार पहली बार अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे और इसमें सफल रहने के लिए उन्हें संभवत ही अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना होगा।

साल 2018 में ONE Championship को जॉइन करने के बाद रोडटंग स्ट्राइकिंग आर्ट्स में अपराजित रहे हैं और दुनिया भर में लोकप्रिय बन चुके हैं।

“द आयरन मैन” का रिकॉर्ड 270-42-10 का है और अगस्त 2019 में जोनाथन हैगर्टी को हराकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के रूप में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वो उसके बाद 4 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं।

25 वर्षीय एथलीट का ONE Championship में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 13-0 का है और वो इस दौरान #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर भी बने।

इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुपरलैक के खिलाफ टाइटल शॉट दिलाया है। इस मैच में जीत दर्ज कर रोडटंग 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं।

ONE Fight Night 8 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27