टोक्यो में होने वाले ONE 173 के लिए सुपरबोन Vs. नोइरी, रग रग Vs. मालिकिन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स की घोषणा

Masaaki Noiri Tawanchai PK Saenchai ONE 172 95 scaled

ONE Championship की जापान में धमाकेदार वापसी के लिए दो बड़े वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा कर दी गई है।

रविवार, 16 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा टोक्यो के एरियाके एरीना में ONE 173 का आयोजन किया जाएगा और इसके बाउट कार्ड ने रूप लेना शुरु कर दिया है।

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन का सामना वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी से होगा।

दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली तकनीकी स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में मशहूर सुपरबोन सितारों से सजे फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने कई बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया और अपने यादगार हेड किक नॉकआउट्स से सुर्खियां बटोरीं।

थाई सुपरस्टार ने अप्रैल 2024 में किकबॉक्सिंग गोल्ड हासिल किया, जब उन्होंने पांच राउंड के करीबी मैच में अर्मेनियाई लैजेंड मरात ग्रिगोरियन को मात दी।

उसके बाद उन्होंने दो खेलों में सफलता पाने का प्रयास किया, लेकिन फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में उन्हें हार मिली और अब वो किकबॉक्सिंग में वापसी करेंगे।

वहीं नोइरी के पास मौका है कि वो खुद को डिविजन का टॉप फाइटर साबित करें।

इस साल जनवरी में जापानी हीरो ने इराक के शकीर अल-तकरीती को लेग किक्स से मात दी। उस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ONE 172 में मौजूदा फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल विजेता तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।

साइटामा सुपर एरीना में अपने घरेलू फैंस के सामने उतरते हुए नोइरी ने तीसरे राउंड में चौंकाने वाली तकनीकी नॉकआउट जीत हासिल कर खुद को ग्लोबल सुपरस्टार बना लिया और सुपरबोन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड खिताब के लिए मैच हासिल किया।

वहीं को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन हेवीवेट MMA बेल्ट का हिसाब बराबर करने के लिए “रग रग” ओमान केन से भिड़ेंगे।

अपने बेदाग रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ रूस के मालिकिन, केन के खिलाफ मैच से पहले शानदार लग रहे थे क्योंकि उन्होंने टॉप स्टार्स को हराकर पहला तीन डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया था।

लेकिन पिछले साल नवंबर में ONE 169 में उनका सामना सेनेगली पावरहाउस से हुआ।

पांच राउंड के करीबी एक्शन के दौरान “रग रग” ने शानदार टेकडाउन डिफेंस का नमूना पेश किया, क्लिंचिंग और स्ट्राइकिंग के दम पर विभाजित निर्णय से जीत अपने नाम की। ऐसा करते हुए उन्होंने मालिकिन से ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और अफ्रीका के पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बने।

उसके बाद से “स्लेदकी” ने कई बार जाहिर किया कि वो हार का हिसाब बराबर करते हुए दोबारा 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट अपने कंधों पर पहनना चाहते हैं।

वहीं “रग रग” का प्रयास रहेगा कि वो साबित करें उनकी पहली जीत कई तुक्का नहीं थी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty