स्मोकिन’ जो नाटावट को यूरिक डवट्यान के खिलाफ धमाकेदार मैच की उम्मीद

Jo Nattawut IMG_9840 768x512

स्मोकिन’ जो नाटावट अपने अगले मैच में शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं और मानते हैं कि फाइट में बहुत तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में थाई स्टार का सामना यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान से होगा और उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में अर्मेनियाई-रूसी एथलीट से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है।

नाटावट ने कहा, “मुझे लगता है कि हम दोनों फ्रंट-फुट पर रहकर फाइट करने की कोशिश करेंगे।”

“2 आक्रमक स्टाइल वाले फाइटर्स के बीच मैच में देखते हैं क्या धमाका होता है।”

2013 से अमेरिका में रह रहे नाटावट ने COVID-19 के समय थाईलैंड में ट्रेनिंग की। मगर मार्च में अमेरिका वापस लौट चुके हैं और ONE में अगले मैच के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अभी मैं Thai Top Team और American Top Team में ट्रेनिंग कर रहा हूं। मैं हर बार की तरह ट्रेनिंग कर रहा हूं, मुझे केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान देना है।”

Jo Nattawut YK4_3453

दूसरी ओर, डवट्यान ने पिछले मैच में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

Revolution Muay Thai Phuket टीम के स्टार ने ONE: A NEW BREED III में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी को नॉकआउट कर पूरे डिविजन को सचेत कर दिया था।

मगर नाटावट ग्लोबल स्टेज पर टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं इसलिए उन्हें डवट्यान की चुनौती से कोई डर नहीं लग रहा और अपने विरोधी की ताकत पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने विरोधी की फाइट्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। मैंने केवल 5-10 मिनट तक उनकी स्किल्स को परखा।”

“मेरे हिसाब से किकबॉक्सर्स में ज्यादा फर्क नहीं होता, हमारे मूव्स लगभग एक समान होते हैं, जैसे पंच और किक्स। इसलिए मैं गेम प्लान बनाने पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।

“मैं इस चीज़ को ज्यादा तवज्जो नहीं देता। चाहे आपने सबसे बेस्ट गेम प्लान तैयार किया हो, लेकिन रिंग में उसपर अमल कर पाना बहुत कठिन काम है और सभी चीज़ें प्लान के मुताबिक नहीं होतीं।”



डवट्यान पर ध्यान देने के बजाय पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन उन चीज़ों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिन्हें वो कंट्रोल कर सकते हैं जिससे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

उन्हें अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स पर पूरा भरोसा है और मानते हैं कि उनकी कन्डीशनिंग इस फाइट में उन्हें बढ़त दिलाने में बहुत मददगार रहेगी।

नाटावट ने कहा, “मेरी कोई बड़ी कमजोरी नहीं है। मेरी ताकत ये है कि मेरे पास बॉक्सिंग के अलावा भी कई स्किल्स हैं और स्ट्राइक्स बहुत प्रभावशाली हैं।”

“मैंने अपनी स्ट्रेंथ और स्टैमिना पर ध्यान दिया है, जिससे हर बार की तरह आखिरी राउंड तक भी मेरे पास दमदार अटैक करने की एनर्जी बची रहे।

“मैं खुद को सबसे अच्छे तरीके से तैयार कर रहा हूं और मुझे अपने फाइटिंग स्टाइल पर पूरा भरोसा है।”

smokin' jo nattawut celebrates in a fight

नाटावट का मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 70-8-2 का है और फाइट से पहले वो ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते और डवट्यान को अपने एक्शन से जवाब देंगे।

इस मैच के विजेता को किकबॉक्सिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में जगह मिल सकती है, जो दोनों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नाटावट का कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा सर्कल में फैंस का भरपूर मनोरंजन करना होता है, फिर चाहे परिणाम कुछ भी आए।

उन्होंने कहा, “मैं अपने करियर में फाइट्स में अपनी पूरी ताकत झोंकता आया हूं। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं, फिर चाहे बात ट्रेनिंग की हो या फाइटिंग की।”

“जीत और हार से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपनी फाइट्स को लोगों के लिए रोचक बनाने पर जोर देता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II के किकबॉक्सर झांग चुन्यू से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400