जोशुआ पैचीओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए जैरेड ब्रूक्स बहुत उत्साहित – ‘लोगों को दिखाना है कि मैं एक सच्चा चैंपियन हूं’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 55

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स साबित करने के लिए उत्साहित हैं कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं, जब गुरुवार, 20 फरवरी को होने वाले ONE 171: Qatar में उनका सामना जोशुआ “द पैशन” पैचीओ से होगा।

ये इनके बीच की तीसरी भिड़ंत होगी, जहां लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन के लिए टक्कर देखने को मिलेगी।

ब्रूक्स और पैचीओ का इतिहास पुराना है। पहली बार इनका सामना दिसंबर 2022 में हुआ था। तब अमेरिकी स्टार ने पांच राउंड के मुकाबले में निर्णय से जीत हासिल कर पैचीओ के स्ट्रॉवेट MMA खिताब को अपने नाम किया था।

उसके बाद मार्च 2024 में ONE 166: Qatar में हुए रीमैच में एक अवैध स्लैम लगाने की वजह से ब्रूक्स अपना खिताब गंवा बैठे।

अगली फाइट में “द मंकी गॉड” ने पहले राउंड में गुस्तावो बलार्ट को हराकर अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA बेल्ट जीती, जब पैचीओ घुटने की चोट से उबर रहे थे।

इस दौरान ब्रूक्स ने फिलीपीनो स्टार की वापसी का इंतजार किए बगैर फ्लाइवेट डिविजन में जाकर किस्मत आजमाने का फैसला किया। उन्होंने टॉप पांच कंटेंडर रीस मैकलेरन के हाथों करीबी मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।

अब ब्रूक्स ने onefc.com को अपनी वापसी के बारे में बताया:

“मैं मानता हूं कि मेरे लिए वापसी करने का बहुत अच्छा मौका होगा। मुझे लोगों को दिखाना है कि मैं एक सच्चा चैंपियन और ONE Championship के सबसे सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हूं।”

अनडिस्प्यूटेड ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा वो शीर्ष स्ट्रॉवेट फाइटर के रूप में अपनी विरासत मजबूत करना चाहते हैं और 31 वर्षीय स्टार को अपने परिवार से प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने बताया:

“लोग प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट देखना चाहते हैं और ये भी देखना चाह रहे हैं कि कौन किसे हराएगा। मैं मानता हूं कि जोशुआ अच्छे इंसान और लाजवाब मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने चैंपियन के रूप में समय पूरा कर लिया है।

“मैं 20 फरवरी को अपनी काबिलियत दिखाने में पूरी तरह से सक्षम हूं।”

दुनिया के प्रतिष्ठित संगठनों में 25 फाइट्स के अनुभवी “द मंकी गॉड” ने एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर खुद में विकास करना कभी नहीं छोड़ा।

उन्हें अपने ताबड़तोड़ रेसलिंग अटैक और गतिशील सबमिशन ग्रैपलिंग गेम के लिए जाना जाता है। लेकिन उन्होंने अपनी स्टैंड-अप स्किल्स का भी नमूना पेश किया है।

कतर में वो अपना ऑलराउंड गेम दिखाना चाहते हैं:

“मेरा लक्ष्य जल्द से जल्द फिनिश हासिल करना है। मैं वहां ज्यादा समय के लिए नहीं रहना चाहता। मैं अब जिससे भी फाइट करता हूं वो खतरनाक साबित हो सकता है तो मुझे जल्दी काम खत्म करना होगा।”

ब्रूक्स ने पैचीओ से प्रतिद्वंदिता पर कहा: ‘हमारी थोड़ी दोस्ती भी है’

जैरेड ब्रूक्स और जोशुआ पैचीओ पिछले कुछ सालों से तगड़ी प्रतिद्वंदिता में शामिल रहे हैं, मगर “द मंकी गॉड” का मानना है कि उनके बीच का रिश्ता इससे बढ़कर है।

उनकी प्रतिद्वंदिता कड़वाहट की जगह सम्मान पर बनी है:

“मैं मानता हूं कि जोशुआ घुटने की सर्जरी के बाद से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। वो चैंपियन के तौर पर की जाने वाली चीजें कर रहे हैं। मैं खुद भी चैंपियन के द्वारा की जाने वाली चीजें कर रहा हूं। हमें एक दूसरे के बार में फालतू बातें कहने की जरूरत नहीं है।”

पैचीओ के साथ करीब 26 मिनट सर्कल में बिता चुके ब्रूक्स को लगता है कि फिलीपीनो स्टार के साथ उनका रिश्ता गहरा है। मगर दोनों के बीच के आपसी सम्मान के बावजूद वो गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करने के मूड में हैं।

वर्ल्ड टाइटल मैच में दांव पर काफी कुछ लगा हुआ है और फैंस जबरदस्त मैच की उम्मीद कर सकते हैं:

“जब आप वहां जाते हैं तो एक पवित्र एनर्जी साझा करते हैं। उसकी वजह से मैं और जोश भाई हैं। हम वहां जीवनयापन करने के लिए जाते हैं और बात जब करियर की आएगी तो अपना सब कुछ झोंक देंगे।

“मेरे हिसाब से ये बात इस मैच को खास बनाती है। हमारी थोड़ी दोस्ती भी है, लेकिन हम एक दूसरे का खात्मा करने की तरफ भी देख रहे हैं। ये खास बात है जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस को देखने को नहीं मिलता।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.