रोमन क्रीकलिआ का ONE: AGE OF DRAGONS के सह मुख्य आयोजन में बदला लेने का लक्ष्य

Roman Kryklia photo 1 768x512

ONE: AGE OF DRAGONS का सह मुख्य आयोजन बीजिंग, चीन के कैडिलैक एरिना में कुछ रोमांचक मुकाबलों का दावा करता है। क्योंकि इसमें दो हार्ड-हिटिंग नॉकआउट कलाकार गोल्ड के लिए एक-दूसरे से टकराएंगे।

इस शनिवार, 16 नवंबर, उद्घाटन ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड खिताब दांव पर होगा। क्योंकि यूक्रेन के रोमन क्रिकालिआ इसमें तारिक खबाबेज “द टैंक” को चुनौती देंगे।

हाई स्ट्राइक एक सनसनीखेज संघर्षपूर्ण मुकाबले की गारंटी देने के लिए काफी होगा, लेकिन प्रशंसक क्रास्नोग्राड मूलनिवासी से अपेक्षा कर सकते हैं कि वह रिंग में और भी अधिक तेजी लाए। क्योंकि वह अपने ONE सुपर सीरीज में डच-मोरक्कन प्रतिद्वंद्वी से मिली हार का बदला लेने का प्रयास करेंगे।

खबाबेज ने 2015 में वन-नाइट टूर्नामेंट के फाइनल में सर्वसम्मति से फैसले के माध्यम से क्रीकलिआ को हराया था, लेकिन इस झटके से उबरकर उन्होंने मैच में जीत हासिल की और केएलएफ विश्व चैंपियन बने। इससे उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन के साथ एक अनुबंध मिला और The Home Of Martial Arts के सबसे खतरनाक पुरुषों में से एक के खिलाफ बदला लेने का मौका मिला।

इस विस्फोटक रीमैच के पहले बेलारूस स्थित एथलीट ने खुलासा किया कि यह अवसर उसके लिए क्या मायने रखता है। कैसे वह “द टैंक” के साथ अपने पहले मुकाबले का बदल लेगा और क्यों वह इस बार का परिणाम अलग होने की उम्मीद कर रहा है।

ONE Championship: आप ONE डेब्यू को लेकर कितने उत्साहित हैं?

रोमन क्रीकलिआ: मैं दिनों की गिनती कर रहा हूं! यह तारिक के खिलाफ खुद को साबित करने और रिकॉर्ड बनाने का समय है। मैं 2015 के सुपरकोम्बैट वर्ल्ड ग्रां प्री में उनसे हार गया। मैंने ज्यादार अपनी हार का बदला लिया है। अगली जीत बीजिंग में मेरा इंतजार कर रही है।

ONE: आप ONE प्रबंधन से एक प्रस्ताव मिलने से पहले इसके बारे में कितना जानते थे?

आरके: मुझे नाम पता था, लेकिन मैं सोशल मीडिया काे ज्यादा फॉलो नहीं करता। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि मैं इसके बारे में बहुत कुछ जानता था। बेशक मैंने जियोर्जियो पेट्रोसियन द्वारा जीती गई एट-मैन चैम्पियनशिप के बारे में सुना है। मुझे लगता है कि यह हाल के वर्षों में किकबॉक्सिंग में सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी। इसलिए जब ONE ने मुझे और मेरे मैनेजर से संपर्क किया तो मैं बहुत उत्साहित था।



ONE: आप खबाबेज से हार का बदला लेने के लिए कितने उत्साहित हैं?

आरके: मैं फिर से उसका सामना करने को लेकर खुश हूं! हर कोई जीतना पसंद करता है, खासकर हार का बदला लेने के लिए। मैं पहले तारिक से हार गया था। मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि वह मेरा अगला प्रतिद्वंदी होगा। क्योंकि वह ONE लाइट हेवीवेट डिवीजन में सबसे चर्चित फाइटर्स में से एक है और मैं उसके लिए तैयार था।

ONE: आप उसके साथ आखिरी मुकाबले के बाद किस तरह से बदल गए हैं और रीमैच कितना अलग होगा?

आरके: मैं और अधिक चतुर हो गया हूं। अब मैं शारीरिक कंडीशनिंग पर अधिक समय दे रहा हूं। क्योंकि मैं पहले जल्दी थकने के कारण हार गया था। मैं उसका पीछा नहीं कर रहा था, लेकिन जब से मुझे पता चला है कि हम एक-दूसरे का सामना करेंगे, तो मैं उसके हाल के मुकाबलों को ऑनलाइन देख रहा हूं। उसकी शैली बदल गई है। वह अब और आगे, अधिक आक्रामक है। वह हमला करना पसंद करता है। गतिशील होकर एक अच्छा शो पेश करता है।

मुझे अच्छी रणनीति और बेहतर शारीरिक स्थिति के साथ मुकाबला करने की उम्मीद है। मैं अभी पांच राउंड की ट्रेनिंग कर रहा हूं। मैं वास्तव में एक ऐसा फाइटर नहीं हूं जो खुद नुकसान पहुंचाने वाले घूंसे मार सके या घूंसे झेल सकता है। इसलिए मैं रणनीति और तकनीक पर बहुत ध्यान दे रहा हूं।

मुझे एक स्मार्ट और तकनीकी फाइटर के रूप में याद किया जाएगा। यह वह जगह है जहां किकबॉक्सिंग का बेलारूसी स्कूल अलग है। गतिशील और शारीरिक रूप से प्रभावी डच शैली के विपरीत है। हम एक अलग दृष्टिकोण दिखाते हैं, जहां हम अपने प्रतिद्वंद्वी को बाहर करने और एक साफ और तकनीकी शैली दिखाने की कोशिश करते हैं। मैं एक सीधे नॉकआउट कलाकार के बजाय एक बुद्धिजीवी फाइटर के रूप में याद किया जाना चाहूंगा।

ONE: आप इस मुकाबले में कैसे जाना चाहेंगे?

आरके: मैं सभी पांच राउंड जीतना पसंद करूंगा और अंतिम सेकंड में नॉकआउट के माध्यम से जीतना चाहूंगा। बेशक मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन क्यों नहीं? यह एक सपना है जिसे मैं महसूस करूंगा।

Roman Kryklia photo 2.jpg

ONE: इस मुकाबले को जल्दी खत्म करने के लिए आपके क्या मौके हैं?

आरके: मेरे पास एक अच्छा मौका है। हम छोटे दस्ताने- 4 औंस का उपयोग कर रहे हैं, जो असामान्य है। इसलिए यह बताना थोड़ा कठिन है, लेकिन मुझे यकीन है कि चीजें जल्दी खत्म हो सकती हैं।

ONE: आप चीन में लौटने के लिए कितने उत्साहित हैं, जहां आपने अपना विश्व खिताब जीता है?

आरके: मैं अपनी बीजिंग यात्रा के लिए उत्सुक हूं। मेरी पिछली यात्रा से केवल सकारात्मक संदेश मिला है। प्रशंसक बहुत भावुक थे, मुझे याद है कि उनकी प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त थी!

ONE: वर्ल्ड टाइटल को वापस अपनी मातृभूमि में ले जाने का क्या मतलब होगा?

आरके: मुझे आशा है कि मैं यूक्रेन के लिए ONE बेल्ट ला सकता हूं। प्रेस के माध्यम से ONE के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो रही है। अब जो लोग मार्शल आर्ट से बहुत परिचित नहीं हैं, वे भी इस प्रचार से इसके बारे में जानते हैं। अगर मैं जीतता हूं, तो मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में लोग इसके बारे में पता करेंगे और मेरे लिए गर्व और खुशी महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट का रेसलिंग फीनोम से ONE सुपरस्टार बनने तक का सफर

बीजिंग | 16 नवम्बर | AGE OF DRAGONS | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें

ONE: AGE OF DRAGONS का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 पर शनिवार 16 नवंबर दोपहर 2:30 बजे आईएसटी पर शुरू होगा। मुख्य कार्ड की विशेषता रितु फोगट का ONE डेब्यू, 4:00 बजे आईएसटी से शुरू होगा।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)