दो ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल दावँ पर होंगी ONE: AGE OF DRAGONS पर

Ilias Ennahachi DREAMS OF GOLD ADUX IMG_8905 768x512

16 नवंबर को ONE चैंपियनशिप की चीन के बीजिंग शहर में वापसी हो रही है। इवेंट में 2 वर्ल्ड टाइटल बाउट के अलावा कई सारे मैच होंगे।

ONE: AGE OF DRAGONS को ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि हैडलाइन (35-3) करते हुए पहली बार टाइटल डिफेंड करेंगे।

अगस्त में उन्होंने ONE में डेब्यू करते हुए थाईलैंड के प्रतिद्वंदी को उनकी ही सरजमीं पर हराया था। इस बार वो चीन में वहीं के KLF वर्ल्ड चैंपियन “मैटल स्ट्रॉर्म” वैंग वेनफेंग (40-7-1) से मुकाबला करेंगे।

ये मुकाबला बेहद खास होगा क्योंकि जब 2014 में पहली बार दोनों के बीच टक्कर हुई थी, तब रेफरियों के फैसले से एनाहाचि ने जीत हासिल की। वहीं 2017 में चीन में हुए रीमैच में जजों के स्कोर के जरिए वांग को जीत मिली थी।

अब दोनों के बीच एक बार फिर से पांच राउंड के मुकाबले में टक्कर होगी, जिसमें ये साबित हो जाएगा कि इस भार वर्ग में कौन दुनिया का बेस्ट किकबॉक्सर है।

को-मेन इवेंट में भी टाइटल दांव पर होगा, दो हेवीवेट हिटर्स के बीच ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच होगा।

इस मुकाबले के लिए डच-मोरक्को मूल के नॉकआउट आर्टिस्ट तारिक “द टैंक” ख्बाबेज़ (46-5-1) की वापसी होगी, जिनका ONE Super Series में 4-0 का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

तारिक का सामना यूक्रेन के रोमन क्रिकला (44-7) से होगा, जो कि अपनी जबरदस्त फिनिशिंग काबिलियत के लिए जाने जाते हैं।

दोनों ही किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, मगर अब वो किकबॉक्सिंग के सबसे बड़े प्राइज़ के लिए कैडिलैक एरिना में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

इसके अलावा ONE: AGE OF DRAGONS में “द हीरो” योडासंकलाई IWE फेयरटेक्स (201-72-4) की साशा मोइसा (39-8) के खिलाफ वापसी होगी।

वहीं, भारतीय रेसलिंग स्टार ऋतु फोगाट का भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में डेब्यू होने जा रहा है। ऋतु, गीता फोगाट और बबीता कुमारी फोगाट की छोटी बहन हैं। ऋतु को महावीर सिंह फोगाट ने 8 साल की उम्र से कुश्ती की ट्रेनिंग देना शुरु किया। 2016 में उन्होंने सिंगापुर में हुई कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप के 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

साल 2017 में ऋतु ने वर्ल्ड अंडर-23 रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप और नेशनल लेवल पर भी कई मेडल जीते हैं। 24 साल की ऋतु ने इसी साल ONE चैंपियनशिप के साथ करार किया है। जीत के साथ डेब्यू कर वो देश का नाम रौशन करना चाहेंगी। ऋतु के अलावा ISKA वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन जोरिना बार्स (46-0-3) भी ONE में डेब्यू करेंगी।

ONE: AGE OF DRAGONS की पूरी लाइनअप इस प्रकार है और बाकी घोषणाएं आने वाले हफ्तों में की जाएंगी।

  • इलियास एनाहाचि vs वैंग वेनफेंग (ONE Super Series फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • तारिक ख्बाबेज़ vs रोमन क्रिकला (ONE Super Series लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • मेंग बो vs लौरा बालिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- विमेंस एटमवेट)
  • योडासंकलाई IWE फेयरटेक्स vs साशा मोइसा
  • मिआओ ली टाओ vs जैरेमी मिआडो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- स्टॉवेट)
  • जोरिना बार्स vs क्रिस्टिना ब्रूअर (ONE Super Series किकबॉक्सिंग- विमेंस फेदरवेट)
  • रितु फोगाट vs सिंडी टिओंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- विमेंस एटमवेट)
  • मा जिआ वेन vs शिनेचाटगा जोल्टसेटसेग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- फेदरवेट)
  • यूसुफ सादुलाएव vs डाइची टाकेनाका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- बेंटमवेट)
  • एनरिको केह्ल vs आर्मेन पेट्रोसियन (ONE Super Series मॉय थाई- 73 किलो कैचवेट)
  • टांग काई vs एडवर्ड केली (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- फेदरवेट)
  • हशीगेटू vs रोमन गोंजालेज़ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स- स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: DAWN OF VALOR में ये 3 मुकाबले हो सकते हैं शानदार

बीजिंग | 16 नवंबर | AGE OF DRAGONS | TV: ग्लोबल ब्रॉडकास्ट के लिए यहां देखें

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.