ऋतु फोगाट अपना मार्शल आर्ट्स डेब्यू 16 नवंबर को बीजिंग में करेंगी

RituPhogat_2

ONE Championship के भारतीय दर्शकों के लिए एक खुशखबरी यह है कि 2016 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाली ऋतु फोगाट अपना मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने जा रही है। 16 नवंबर को बीजिंग में होने वाले ONE: AGE OF DRAGONS में ऋतु फोगाट विमेंस एटमवेट डिविज़न में मलेशिया की सिंडी टिओंग का सामना करेंगी।

ऋतु फोगाट ने इस साल फरवरी में कुश्ती छोड़ कर सबको चौंका दिया था लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने विश्व के सबसे बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट संगठन ONE Championship के साथ करार किया। ऋतु अभी सिंगापुर मिक्स्ड मार्शल आर्ट अकादमी के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं और जल्द ही वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेंगी।

ऋतु, गीता फोगाट और बबीता कुमारी फोगाट की छोटी बहन हैं। ऋतु को महावीर सिंह फोगाट ने 8 साल की उम्र से कुश्ती की ट्रेनिंग देना शुरु किया। 2016 में उन्होंने सिंगापुर में हुई कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप के 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। साल 2017 में ऋतु ने वर्ल्ड अंडर-23 रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप और नेशनल लेवल पर भी कई मेडल जीते हैं।

फोगाट बहनों की कहानी हमने 2016 में आयी बॉलीवुड फ़िल्म ‘दंगल’ में देखी थी। इस मूवी में यह दिखाया गया था कि कैसे सामाजिक बंधनो से बाहर निकल कर फोगात बहनों ने भारत का नाम रोशन किया। यह फ़िल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फ़िल्मों में से है और इसने चीन में काफ़ी पसंद किया गया। ऐसे में ऋतु फोगाट का बीजिंग में डेब्यू करना एक मीठा संयोग कह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: DAWN OF VALOR में ये 3 मुकाबले हो सकते हैं शानदार

बीजिंग | 16 नवंबर | AGE OF DRAGONS | TV: ग्लोबल ब्रॉडकास्ट के लिए यहां देखें

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled