रोमन क्रीकलिआ के इराज अज़ीज़पोर पर आए फिनिश को ONE का 2022 किकबॉक्सिंग नॉकआउट ऑफ द ईयर चुना गया

Roman Kryklia Iraj Azizpour ONE163 1920X1280 87 768x511

रोमन क्रीकलिआ के इराज अज़ीज़पोर पर नॉकआउट फिनिश को कई सालों तक याद रखा जाएगा।

ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong के ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में 2 ताकतवर वॉरियर्स की भिड़ंत ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

दुर्भाग्यवश, ईरानी पावरहाउस अज़ीज़पोर को यूक्रेनियाई एथलीट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ क्रीकलिआ ने सिल्वर बेल्ट जीतने के साथ 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी अपने नाम किया।

अब उस फिनिश को ONE में 2022 का किकबॉक्सिंग नॉकआउट ऑफ द ईयर बनाया गया है।

मैच में दोनों एथलीट्स एक-दूसरे पर दमदार शॉट्स लगाना चाहते थे। पहले 3 मिनटों में अज़ीज़पोर की आक्रामकता का क्रीकलिआ के पास कोई जवाब नहीं था।

ईरानी स्टार सही रेंज में रहकर किक्स लगा पा रहे थे। इस बीच उन्होंने सभी दिशाओं से अटैक किया, जिनमें हुक्स, अपरकट्स और कई खतरनाक पंच भी शामिल थे। इस तरह के अटैक से क्रीकलिआ को कोई शॉट लगाने का मौका ही नहीं मिला।

राउंड को समाप्त होने में 30 सेकंड बाकी थे, तभी अज़ीज़पोर ने ओवरहैंड राइट लगाकर नॉकडाउन स्कोर किया।

क्रीकलिआ दोबारा खड़े हुए, लेकिन उन्हें स्पिनिंग हुक किक के साथ कई खतरनाक मूव्स का शिकार बनना पड़ा।

Roman Kryklia clashes with Iraj Azizpour at ONE 163

Gridin Gym के स्टार स्कोरकार्ड्स में पिछड़ रहे थे और जानते थे कि दूसरे राउंड में उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।

क्रीकलिआ को लय प्राप्त करने में ज्यादा देर नहीं लगी, जिसके बाद ऐसा लगने लगा था जैसे मैच का अंत नॉकआउट से होना निश्चित है।

यूक्रेनियाई एथलीट ने जैब लगाने के बाद अज़ीज़पोर पर बॉडी और लेग अटैक्स किए।

इन बॉडी शॉट्स के प्रभाव से ईरानी स्टार थके हुए नजर आने लगे थे, जिसके कारण उन्होंने अपना गार्ड नीचे कर लिया था।

Roman Kryklia throws a knee on Iraj Azizpour at ONE 163

क्रीकलिआ को इसी मौके की तलाश थी और मौका मिलते ही उन्होंने अपने विरोधी के चेहरे पर ओवरहैंड राइट्स और नी स्ट्राइक्स लगानी शुरू कर दीं, जिसके कारण वो नीचे जा गिरे।

अज़ीज़पोर किसी तरह 10-काउंट का जवाब देने में सफल रहे, लेकिन यूक्रेनियाई एथलीट की ओर से ओवरहैंड राइट और स्ट्रेट राइट लगने के बाद रेफरी ने दूसरे राउंड में 1 मिनट 28 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

क्रीकलिआ के इस फिनिश को ONE में 2022 का किकबॉक्सिंग नॉकआउट ऑफ द ईयर देकर सम्मानित किया गया है और इसे इतिहास के सबसे शानदार फिनिश में से एक के रूप में याद रखा जाएगा।

ONE में 2022 में हुए अन्य शानदार किकबॉक्सिंग नॉकआउट्स

Roman Kryklia with ONE Heavyweight Kickboxing World Grand Prix belt at ONE 163

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19