जियानिस स्टोफोरीडिस ने बेबुलट इसाएव को मात्र 31 सेकंड में नॉकआउट किया

Beybulat Isaev Giannis Stoforidis HEAVYHITTERS 1920X1280 9.jpg 768x511

जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस ने अपने ONE Championship करियर की शुरुआत एक शानदार डेब्यू के साथ की।

इस शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर में आयोजित हुए ONE: HEAVY HITTERS में ग्रीक स्ट्राइकर ने रूसी स्टार बेबुलट इसाएव को एक खतरनाक लेफ्ट हुक लगाकर केवल 31 सेकंड में नॉकआउट कर दिया।

ऐसा कर, स्टोफोरीडिस ने ONE Super Series के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ नॉकआउट अपने नाम कर लिया।

Beybulat Isaev Giannis Stoforidis HEAVYHITTERS 1920X1280 20.jpg

इस ONE Super Series लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले से पहले दोनों ही एथलीट ने एक रोमांचक मैच का वादा किया था और उन्होंने वैसा ही कर दिखाया।

पहली घंटी के साथ ही इसाएव ने डेब्यू कर रहे एथलीट पर एक जैब से निशाना साधा। स्टोफोरीडिस ने उसका जवाब WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के मुख्य पैर पर ताकतवर किक्स से दिया।

हालांकि, रूसी एथलीट को उन किक्स से कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने उन किक्स का सामना कर कई और जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशंस से हमला किया।

Beybulat Isaev Giannis Stoforidis HEAVYHITTERS 1920X1280 7.jpg

इसाएव ने अपने वारों की तेज़ी को कम कर, अपने 32 वर्षीय प्रतिद्वंदी को घेरकर कुछ लेफ्ट हुक्स से परखना चाहा।

“हरक्यूलिस” ने उन्हें ऐसा करने में सफल नहीं होने दिया और एक ताकतवर बॉडी किक से जवाब दिया, जिसने Fight Club NORD 86 के स्टार के दाएं हाथ पर चोट पहुंचाई। उसके बाद ग्रीक एथलीट ने इसाएव के मुख्य पैर पर निशाना साधा और दो किक्स मारीं।

स्टोफोरीडिस ने सही अवसर की प्रतीक्षा की और अपने विरोधी को कई ताकतवर पंच दे मारे। रूसी एथलीट ने समान तरीके के खतरनाक शॉट्स मारकर उनका जवाब देना चाहा।

लेकिन इसाएव की खड़े रहकर हमला करने की उत्सुकता उनके पतन का कारण बनी।

27 वर्षीय रूसी स्टार ने जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाया, जिसे स्टोफोरीडिस ने आसानी से ब्लॉक कर दिया। जैसे ही इसाएव का लेफ्ट हुक विरोधी के चेहरे पर लगा, ठीक उसी समय ग्रीक सुपरस्टार ने गजब की ताकत के साथ लेफ्ट हैंड से वार किया और एक ही समय पर लगे पंचों के कारण दोनों ही एथलीट्स मैट पर जा गिरे।

उसके बाद इसाएव खड़े होने में नाकाम रहे और पहले राउंड में 31 सेकंड पर स्टोफोरीडिस ने जीत अपने नाम की।

इस शानदार जीत की बदौलत “हरक्यूलिस” ने The Home of Martial Arts में इसाएव की दो मैचों की जीत की स्ट्रीक को ख़त्म किया और शायद अब रोमन क्रीकलिआ के ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए खुद को कंटेंडर बना दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19