आयगुन को पहले राउंड में नॉकआउट कर क्रीकलिआ ने किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया

Roman Kryklia Murat Aygun FULL CIRCLE 1920X1280 7 768x512

रोमन क्रीकलिआ के मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को कई बार कैंसिल किया गया था, लेकिन जब वो वाकई में सर्कल में आमने-सामने आए, तब यूक्रेनियाई एथलीट को जीत दर्ज करने में 3 मिनट भी नहीं लगे। इसके साथ उन्होंने दिखाया कि क्यों उन्हें लाइट हेवीवेट डिविजन का सबसे खतरनाक फाइटर माना जाता है।

शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में उनकी भिड़ंत हुई, जिसमें क्रीकलिआ ने पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज की।

आयगुन के लिए शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। उन्होंने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन पर बढ़त बनाने का प्रयास किया, लेकिन क्रीकलिआ अपनी रीच (पहुंच) की मदद से बचने में सफल रहे और “द बुचर” को कई दमदार पंच और किक्स लगाईं।

दूसरी ओर आयगुन ने हुक्स लगाए, लेकिन उनमें से अधिकतर क्रीकलिआ के हाथ पर जाकर लैंड हुए। उसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन ने नी स्ट्राइक लगाई, जिन्होंने उनके प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

डच-टर्किश एथलीट को सबसे ज्यादा क्षति एक राइट हैंड ने पहुंचाई, जिसके प्रभाव से वो नीचे जा गिरे। आयगुन के लिए 8-काउंट शुरू हुए, जिसका जवाब देकर वो मैच में बने रहे।

क्रीकलिआ भांप चुके थे कि मैच का अंत नजदीक है और दोबारा फाइट शुरू होने के तुरंत बाद उनकी बॉडी किक ने आयगुन को झकझोर दिया। वहीं सिर पर लगे हुक्स के बाद चैलेंजर मैट पर जा गिरे।

इस नॉकआउट जीत के साथ Gridin Gym के एथलीट का रिकॉर्ड 47-7 का हो गया है और ये उनका दूसरा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस रहा।

Results for Roman Kryklia and Murat Aygun's fight
Roman Kryklia defeats Murat Aygun

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27