ONE 161 के मेन कार्ड में रग रग, टियो और इज़ागखमेव ने धमाकेदार जीत दर्ज कीं

Oumar Kane Batradz Gazzaev ONE161 1920X1280 34 768x512

गुरुवार, 29 सितंबर को ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai के मेन कार्ड में MMA फाइट्स के तीन मुकाबलों की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई।

इस दौरान ग्लोबल फैन बेस बेहतरीन तकनीकी नॉकआउट, एक पहले राउंड के प्रभावशाली सबमिशन और तीन राउंड तक चले एक जबरदस्त मुकाबले के गवाह बना।

आइए यहां जानते हैं कि ONE 161 के मेन कार्ड में हुईं इन MMA फाइट्स में क्या-क्या हुआ।

सायिद इज़ागखमेव ने अपनी जीत में रेसलिंग की ताकत दिखाई

https://www.instagram.com/p/CjF-4JujhOE/

पांच रैंक के कंटेंडर सायिद इज़ागखमेव ने लाइटवेट MMA भिड़ंत में “द वॉरियर” झांग लिपेंग पर दबदबा बनाते हुए अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

दागेस्तानी एथलीट खड़े रहकर मुकाबला करने के इरादे से सर्कल में आए थे। उन्होंने फाइट के शुरुआती क्षणों में आते ही झांग पर एक के बाद एक हमले करने शुरू कर दिए। हालांकि, जब उन्हें टेकडाउन के लिए शॉट लगाने का मौका मिला तो इज़ागखमेव चीनी एथलीट को मैट पर खींचते हुए उन पर हावी होते चले गए।

इस पैंतरे के बाद इज़ागखमेव झांग के गार्ड का तोड़ने में लग गए और उन पर घूसों और कोहनी की बरसात करने लगे। कुछ भी कर गुजरने वाले “द वॉरियर” इन हमलों के बाद बेहद असहाय लगे और मैट पर अपनी पीठ के बल पर सिर्फ छटपटाते हुए नजर आए।

15 मिनट के एक्शन के बाद तीनों जजों ने इज़ागखमेव को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर दिया। इस तरह उन्होंने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 21-2 के साथ आगे बढ़ाया।

मुकाबले के बाद मिच चिल्सन को दिए इंटरव्यू में दागेस्तानी एथलीट ने जापानी MMA दिग्गज शिन्या एओकी को अगले मुकाबले के लिए चैलेंज दे दिया है।

हालांकि, इज़ागखमेव के इस तरह के एकतरफा प्रदर्शन के बाद अगर वो सर्कल में किसी दूसरे टॉप रैंक के कंटेंडर या डिविजन के मौजूदा किंग ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ भी उतरते हैं तो फैंस इस बात से कतई अचंभित नहीं होंगे।

ऋतु फोगाट के खिलाफ टिफनी टियो का प्रभावशाली एटमवेट डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CjF6LT3jx2_/

टिफनी “नो चिल” टियो ने एटमवेट डिविजन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए अपने फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को शुरुआती राउंड के समाप्त होने में कुछ ही समय शेष रहते हुए सबमिट कर दिया था।

2 बार की ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने शुरुआत से ही अपनी लंबाई और पहुंच का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने अपने जैब से दूरी को बनाए रखा, खुद को फोगाट की सीमा से बाहर रखा और जब भी भारतीय रेसलिंग सनसनी ने करीब आकर हमला करने का फैसला किया तो उन्होंने जवाब में जोरदार स्ट्राइकिंग से उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

उनके इस कदम ने “द इंडियन टाइग्रेस” को अपने खेल का स्तर बदलने और टेकडाउन के लिए हमला करने को उकसा दिया। उन्होंने शुरुआत में अपर हैंड चलाया, लेकिन सिंगापुर की एथलीट ने अपनी स्थिति तुरंत बदल दी और बहुत चालाकी से विरोधी की पीठ पर पकड़ बना ली। इसके तुरंत बाद ही वो जीत दिलाने वाले सबमिशन की तलाश में लग गईं।

फिर भी “नो चिल” का शुरुआती रीयर-नेकेड चोक सफल साबित नहीं हो पाया। दरअसल, भारतीय स्टार ने अपनी गर्दन पर शिकंजा कसने के बावजूद डगमगाने का नाम नहीं लिया, लेकिन टिफनी टियो इससे जरा भी परेशान नहीं हुईं। उन्होंने पल भर के अंदर अपनी पोजिशन को बदला और घुटनों के ताकतवर प्रहारों की मदद से फोगोट का ध्यान भंग करना शुरू कर दिया।

जैसे ही “द इंडियन टाइग्रेस” ने विरोधी के शिकंजे से बाहर निकलने की कोशिश की तो टियो ने फिर से उनकी पीठ पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद उन्होंने बचने के सारे मौकों को समाप्त करते हुए फोगाट के हाथ को एक बॉडी लॉक के जरिए बुरी तरह फंसा दिया और जोरदार रीयर-नेकेड चोक लगा दिया। इसका परिणाम ये निकला कि पहले राउंड के 4:52 मिनट में ही Evolve MMA की फाइटर ने अपने हथियार डाल दिए।

ये होमटाउन हीरो की ग्लोबल स्टेज पर लगातार दूसरी बार रीयर-नेकेड चोक के माध्यम से दर्ज की हुई जीत है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के बोनस को पाने का हकदार बना दिया।

अपनी लय में लौट ‘रग रग’ ने बात्राज़ गाज़ेव पर विराम लगाया

https://www.instagram.com/p/CjF3mtHjyk1/

“रग रग” ओमार केन ने सर्कल में खुद को साबित करते हुए जबरदस्त तरीके से वापसी की। उन्होंने नए-नवेले खतरनाक एथलीट बात्राज़ गाज़ेव को हेवीवेट MMA मुकाबले में दूसरे राउंड में ही ढेर कर दिया।

सेनेगल के तगड़े एथलीट ने कहा था कि वो अप्रैल 2021 में करियर की अपनी पहली हार का सामना करने के बाद खुद में किए गए सुधारों का प्रदर्शन करने जा रहे हैं और वो अपने इस वादे पर पूरी तरह से खरे साबित होते हुए दिखे।

शुरुआती बैल बजने के साथ ही रूसी पावरहाउस के कई टेकडाउन प्रयासों को रोकने के बाद “रग रग” ने भारी-भरकम स्ट्राइक्स के साथ उन पर हल्ला बोल दिया। ये प्रदर्शन उनके द्वारा स्टैंड-अप गेम में किए गए विकास को साफतौर पर दर्शा रहा था।

दूसरे राउंड में भी ओमार केन ने अपनी आक्रामकता को बनाए रखा। उन्होंने हेवी किक्स और पंचों के साथ स्कोर किया। इन हमलों से घबराए हुए गाज़ेव टेकडाउन के लिए मजबूर हो गए, जो जल्दबाजी में किया गया था।

“रग रग” टर्टल पोजिशन में पंचों के साथ हमला करने के लिए आगे बढ़े और फिर उन्होंने विरोधी पर जोरदार दबाव बनाने के लिए अपने तरीके से काम किया। उन्होंने दूसरे राउंड के 2:15 मिनट में ही अपने ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम की बदौलत बात्राज़ के खिलाफ फिनिश हासिल कर लिया।

जीत की राह पर अब वापस लौटने के बाद केन अपनी 4 जीत में 4 तकनीकी नॉकआउट के बेहतरीन फिनिश रेट के साथ किसी भी हेवीवेट दिग्गज से भिड़ने को तैयार हैं।

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34