‘ONE on TNT IV’ में नए मूव्स दिखाने के लिए तैयार हैं ‘रग रग’

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 6 768x512

“रग रग” ओमार केन एक बार फिर सर्कल में जबरदस्त प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को हराने के केवल 3 हफ्ते बाद ही अपराजित रेसलिंग सुपरस्टार “ONE on TNT IV” में किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में वापसी करेंगे।

“ONE on TNT I” में आखिरी समय पर प्रतिद्वंदी में हुए बदलाव के बाद भी केन ने वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर श्मिड को केवल 118 सेकंडों में नॉकआउट कर दिया था।

29 वर्षीय हेवीवेट एथलीट का सामना ईरानी रेसलर मेहदी बार्घी से होने वाला था, लेकिन “रग रग” ने स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के खिलाफ भी अपने प्रोफेशनल करियर की तीसरी जीत दर्ज की और अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को भी कायम रखा।

उन्होंने कहा, “मैं एक ग्रैपलर के खिलाफ मैच के लिए खुद को तैयार कर रहा था, लेकिन आखिरी समय पर मैंने स्टैंड-अप गेम में रहकर अपने विरोधी को हराने की रणनीति अपनाई।”

“मैं चंद मिनट पहले मिले मैच के ऑफर को भी स्वीकार करने वाला व्यक्ति हूं। मैं यहां फाइट करने और चैंपियन बनने आया हूं। 3 हफ्तों के अंतराल पर भी मैच मैच के लिए तैयार हूं और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।”

श्मिड के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने जनवरी में अपने ONE Championship डेब्यू में भी धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी को फिनिश करने में भी “रग रग” को कुछ ही मिनट लगे थे।

उस मैच में COVID-19 के लंबे ब्रेक के बाद केन वापसी को लेकर बहुत उत्साहित थे। अब जब उन्हें लगातार मैच मिल रहे हैं, तो फैंस को उनसे पहले से भी तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

अफ्रीकी स्टार ने कहा, “18 महीने के अंतराल के बाद मुझे कोई मैच मिला था। मुझे लय प्राप्त करने के लिए कुछ मिनट चाहिए थे, लेकिन अब लोगों को हर मैच में मुझे ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा।”



बढ़े हुए आत्मविश्वास के बावजूद “रग रग” का मानना है कि उनके विरोधी के पास वो स्किल्स और ताकत है जो उनके लिए मुसीबत पैदा कर सकती है।

ग्रिशेंको एक अनुभवी ग्रीको-रोमन रेसलर हैं, उनका रिकॉर्ड 3-0 का है और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। साथ ही उनकी सभी जीत पहले राउंड में आई हैं, एक सबमिशन और 2 नॉकआउट के जरिए। ये बातें उन्हें ONE के हेवीवेट डिविजन के खतरनाक एथलीट्स में से एक बनाती हैं।

केन ने कहा, “हर मैच के साथ चुनौती कड़ी होती जाएगी, लेकिन मैं हमेशा तैयार रहूंगा। कोई मेरे जितनी कड़ी ट्रेनिंग नहीं करता और मुझसे ज्यादा जीत की भूख भी किसी को नहीं होगी।”

“मैं एक अच्छे एथलीट के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने के लिए उत्साहित हूं। मैंने और मेरे कोचों ने उनके पिछले मुकाबले देखे हैं और हमने काफी अच्छा गेम प्लान तैयार किया है।”

“रग रग” को विश्वास है कि इस हफ्ते उनका रिकॉर्ड 4-0 का होने वाला है।

उन्होंने कहा, “मैच के अंत में विजेता मैं ही बनूंगा।”

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

केन गेम प्लान के बारे में कुछ भी बताने से बचते नजर आए। मगर उन्होंने टेकडाउंस देखे जाने और दमदार पंचों के लैंड होने के संकेत जरूर दिए हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे पास कई तरह के मूव्स हैं, जिन्हें आज तक किसी ने नहीं देखा है। अब लोगों को पता चलेगा कि मैं क्या करने की काबिलियत रखता हूं।”

“मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता कि मैं उनसे किस तरह फाइट करूंगा। मैं केज में डांस करने नहीं आया हूं, मेरा काम है फाइट करना और ये मैच हम दोनों के लिए अभी तक का सबसे कड़ा मैच होगा।”

“चलो, इसे फाइट ऑफ द नाइट बनाते हैं और दुनिया भर के फैंस और TNT पर उत्तर अमेरिकी फैंस को दिखाएं कि बेस्ट हेवीवेट फाइट कैसी होती है।”

Senegalese MMA star "Reug Reug" Oumar Kane enters the arena at "ONE on TNT IV"

चाहे उन्होंने गेम प्लान को उजागर ना किया हो, लेकिन “रग रग” ने 2021 में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में जानकारी जरूर दी है।

उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर अभी शुरुआती दौर में है, केन एक्टिव रहना चाहते हैं और इस साल के खत्म होने से पहले हेवीवेट चैंपियन को चैलेंज करना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने बताया, “शुरुआत में भी मैंने यही कहा था: ‘ब्रेंडन वेरा, इस साल के अंत में मेरी मुलाकात तुमसे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में होने वाली है।'”

“मैं कई एथलीट्स का सामना करना चाहता हूं। पहले मुझे इस मुकाबले को जीतना होगा और तब तक जीत के सिलसिले को जारी रखना होगा, जब तक मैं वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन जाता।”

ये भी पढ़ें: ‘रग रग’ ओमार केन: संघर्षपूर्ण दौर को पीछे छोड़ कैसे बने सफल सुपरस्टार

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.