डी रिडर ने दोबारा आंग ला न संग को सबमिशन से हराने का दावा किया

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

अक्सर एथलीट्स को कहते देखा गया है कि वो कभी भी, किसी भी समय और किसी भी जगह किसी भी एथलीट से भिड़ने को तैयार हैं, लेकिन ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने असल में ऐसा कर दिखाया है।

डच स्टार ने केवल 6 दिन पहले मिले नोटिस के बाद भी गुरुवार, 29 अप्रैल को होने वाले “ONE on TNT IV” में ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के खिलाफ मैच के ऑफर को स्वीकार किया है।

उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कुछ समय के लिए ट्रेनिंग से ब्रेक लिया था, मगर “द डच नाइट” यूएस प्राइम-टाइम पर परफॉर्म करने के ऑफर को ठुकरा नहीं पाए।

डी रिडर ने कहा, “गुरुवार को जब मुझे कॉल आया, तब मैं अपने परिवार के साथ बीच पर मस्ती कर रहा था।”

“मैं तुरंत ऑफर को स्वीकार करना चाहता था, लेकिन मैंने सोचा, ‘इसके बारे में मुझे अपनी पत्नी से सलाह लेनी चाहिए।’ उसके बाद मैंने दोबारा कॉल कर अपनी स्वीकृति दी थी।”

अचानक मिले इस मैच के बावजूद डी रिडर के प्रदर्शन पर शायद ही कोई असर पड़े क्योंकि वो पहले से ग्लोबल स्टेज पर अपने अगले मैच की तैयारियों में जुटे थे।

इसी कारण उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, “मेरे पास दूसरी बेल्ट जीतने का ये सुनहरा अवसर है।”

“मैं हर रोज बहुत कड़ी ट्रेनिंग करता हूं और भविष्य में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन अबासोव के खिलाफ मैच के लिए भी खुद को तैयार कर रहा था इसलिए मैं अभी अच्छी शेप में हूं।

“मैं फिट और ताकतवर महसूस कर रहा हूं। मैंने ट्रेनिंग से एक हफ्ते का ब्रेक लिया था, लेकिन शायद उससे मुझे कुछ सीखने को ही मिला है।”



मैच मिलने के बाद डी रिडर जिम में जाने से पहले कहीं नहीं रुके, शुक्रवार को दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और शनिवार को सिंगापुर आ गए।

हालांकि ये सब जल्दबाजी में हुआ, लेकिन “द डच नाइट” का मानना है कि वो इस रीमैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डी रिडर पहले ही जानते थे कि उन्हें फाइट करने के लिए कॉल आ सकता है और लाइट हेवीवेट डिविजन में परफॉर्म करने के लिए उन्हें ज्यादा वजन बढ़ाने की भी जरूरत नहीं पड़ी।

उन्होंने कहा, “ये सभी बातें पिछले कुछ हफ्तों से मेरे दिमाग में घूम रही थीं इसलिए मेरी मानसिकता में भी कोई बदलाव नहीं आया है।”

“वजन बढ़ाने के लिए मुझे ज्यादा समय नहीं मिला। अभी मैं वजन बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं और अभी मेरा वजन 97 या 98 किलोग्राम होगा।

“मुझे वजन से खास फर्क नहीं पड़ता, अगर मैंने अपनी काबिलियत अनुसार प्रदर्शन किया तो मैं किसी को भी और कहीं भी हरा सकता हूं।”

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: INSIDE THE MATRIX में डी रिडर ने पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज कर “द बर्मीज़ पाइथन” की 7 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक को खत्म करते हुए मिडलवेट टाइटल जीता था। उनकी इस जीत ने दुनिया भर के फैंस को चौंका दिया था।

इस बार आंग ला न संग का ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, “द डच नाइट” को इस बार अपने प्रतिद्वंदी से गेम प्लान में सुधार की उम्मीद होगी। लेकिन वो नहीं मानते कि Sanford MMA के स्टार उन्हें हरा सकते हैं।

डी रिडर ने कहा, “वो भी पूरी तैयारी के साथ आएंगे और मैं चाहता हूं कि वो मेरे अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हों।”

“इस तरह की हार झेलने के बाद मुझे लगता है कि पिछले 6 महीनों में उन्होंने अपनी गलतियों में सुधार किया होगा। वो एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट हैं और गलतियों से सबक लेते भी आए हैं।

“मुझे लगता है कि इस बार उन्हें हराना मुश्किल होगा। पिछली बार उन्होंने शुरुआत में जल्दबाजी करते हुए मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की थी इसलिए मैं उन्हें टेकडाउन कर पाया।

“इस बार वो ज्यादा सावधानी बरतने वाले हैं इसलिए मुझे उन्हें टेकडाउन करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन मैं इस बार भी उन्हें मैट पर गिराकर चोक लगाने वाला हूं।”

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

आंग ला न संग के पास “द डच नाइट” से हार का बदला पूरा करने का मौका है, जिससे इनके बीच भविष्य में ट्रायलॉजी बाउट और भी धमाकेदार बन जाएगी। वहीं डी रिडर का मानना है कि वो ऐसी किसी प्रतिद्वंदिता को आगे बढ़ने ही नहीं देना चाहते।

Combat Brothers टीम के स्टार ने इस बार भी मैच को फिनिश करने का प्लान बनाया है और साबित करना चाहते हैं कि वो वाकई में “द बर्मीज़ पाइथन” से बेहतर हैं।

डी रिडर ने कहा, “मैं उन्हें टेकडाउन करूंगा। इस प्रतिद्वंदिता को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मुझे हराना होगा, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।”

“पहले के मुकाबले ये मैच अलग होगा, मैं मैच के पेस को अपने हिसाब से आगे बढ़ाना चाहूंगा। उन्हें दमदार शॉट्स लगाकर बैकफुट पर धकेलते हुए टेकडाउन करूंगा और सबमिशन से जीत हासिल करूंगा।

“पहले से भी कम समय में जीत यादगार होगी, लेकिन मैं कोई वादा नहीं कर सकता।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ‘ONE on TNT IV’ को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.