एंडरसन के खिलाफ मुकाबले में पेटमोराकोट ने बनाई आक्रामक रहने की रणनीति

Petchmorakot Petchyindee Academy Yodsanklai IWE Fairtex 1920X1280 13 768x512

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी दूसरी बार अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वो बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

26 वर्षीय स्टार का इस साल का प्रदर्शन शानदार रहा है और शुक्रवार, 18 सितंबर को ONE: A NEW BREED III के मेन इवेंट में उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट के लिए Lion Fight वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन चुनौती देने वाले हैं।

पेटमोराकोट ने कहा, “अपने टाइटल को डिफेंड करने को लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी बॉडी अच्छी शेप में है और इस मुकाबले के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।”

Petchyindee Academy के प्रतिनिधि अच्छा महसूस कर रहे हैं और पिछले मैच से वो काफी जल्दी उबर आए हैं।

इस साल फरवरी में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉय थाईजिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर सबसे पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने पेटमोराकोट ने जुलाई में डिविजन के #5-रैंक के कंटेंडर “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के खिलाफ सफलतापूर्वक अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

ONE: NO SURRENDER के को-मेन इवेंट में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। इससे पहले COVID-19 महामारी के कारण ONE Championship को करीब 5 महीने का लंबा ब्रेक लेना पड़ा। खैर, 5 महीने बाद हुई वापसी ने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।



योडसंकलाई द्वारा की गई आक्रामक शुरुआत के बाद भी मौजूदा चैंपियन अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाने में सफल हो रहे थे। उन्होंने किक्स लगाईं और लैजेंड एथलीट के मूव्स को काउंटर करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी।

उन्होंने कहा, “उस मैच में जीत हासिल कर मुझे बहुत खुशी हुई। वो मेरे लिए आदर्श रहे हैं और हमेशा से बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। साथ ही वो एक महान साउथपॉ (बाएं हाथ के) बॉक्सर भी हैं। इसलिए एक लैजेंड को हराकर मुझे खुद पर गर्व महसूस हुआ था।”

“शुरुआत में मैं देखना चाहता था कि वो किस तरह की रणनीति अपनाते हैं। मैंने इंतज़ार किया क्योंकि शुरुआत में उनके पंच और काफी खतरनाक प्रतीत हो रहे थे। लेकिन जब मुझे उनके मूव्स के बारे में अंदाजा होने लगा तो मैं उन्हें पंच और किक्स लगाकर काउंटर कर पा रहा था। असल में मैंने इंतज़ार करने की रणनीति अपनाई हुई थी।

“चौथे और पांचवे राउंड्स में मुझे आसानी से उनके मूव्स समझ आने लगे थे इसलिए मैं पंच, लेफ्ट शिन और किक्स से उन्हें क्षति पहुंचा पा रहा था।”

Petchmorakot Petchyindee Academy teeps Yodsanklai IWE Fairtex

उस मुकाबले के कुछ हफ्ते बाद ही पेटमोराकोट को डेब्यू कर रहे बेहद प्रतिभाशाली एथलीट के खिलाफ अपने ONE वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

एंडरसन अपने करियर में कई चैंपियनशिप बेल्ट्स जीत चुके हैं, जिनमें स्वीडन का नेशनल टाइटल और MX Muay Xtreme टाइटल शामिल है। अगस्त 2019 में उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी पेटसंगुआन सोर. थानासिट को नॉकआउट कर Lion Fight सुपर-वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

“क्रेज़ी वाइकिंग” के पास गज़ब की नॉकआउट पावर, बॉक्सिंग स्किल्स हैं और वो पेटमोराकोट से 4 सेंटीमीटर लंबे भी हैं। ये सभी चीजें उन्हें Petchyindee Acadmey के स्टार एथलीट के खिलाफ जीत दिलाने में मदद कर सकती हैं।

थाई साउथपॉ एथलीट ने कहा, “उनके पंचों में बहुत ताकत होती है, वो वो काफी लंबे भी हैं इसलिए उनके ऊपर स्ट्राइक्स को लैंड करवा पाना काफी मुश्किल काम होगा।”

पेटमोराकोट जानते हैं कि उनका सामना किस तरह के एथलीट से होने वाला है, साथ ही वो ये भी जानते हैं कि जीत हासिल करने के लिए उन्हें क्या रणनीति अपनानी होगी।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें अपने मूव्स से झांसे में फंसाने की कोशिश करूंगा और मेरे पंच और एल्बोज में भी काफी ताकत है।”

“मुझे फुटवर्क के मामले में आक्रामक रुख अपनाना होगा। मैं पीछे नहीं हट सकता क्योंकि मेरे ऐसा करने से उनका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा। इसलिए मुझे आक्रामक तरीके से पंच और एल्बो लगानी होंगी।”

पेटमोराकोट के लिए ये एक महत्वपूर्ण मैच होने वाला है।

वो पहले भी कह चुके हैं कि उनका सपना मॉय थाई के महान एथलीट्स में शामिल होना है। 2020 में 2 बड़ी जीत दर्ज करते हुए वो जरूर अपने उस सपने के एक कदम करीब पहुंच सकते हैं।

अगर वो इस शुक्रवार को साथी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को हरा पाते हैं तो जरूर अपने सपने को सच्चाई में तब्दील कर पाएंगे।

पेटमोराकोट ने कहा, “ONE वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना मेरे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि मैं लंबे समय तक इस चैंपियनशिप बेल्ट को थाईलैंड में ही रखना चाहता हूं। जितना हो सकेगा मैं उतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की कोशिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III का पूरा कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)