ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Xiong Jing Nan Ayaka Miura Faceoff 1920X1280

ONE Championship नए साल की शुरुआत एक्शन से भरपूर इवेंट के साथ करने के लिए तैयार है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: HEAVY HITTERS का लाइव प्रसारण किया जाएगा और फैंस को मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA के आठ शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

चीनी सुपरस्टार “द पांडा” जिओंग जिंग नान मेन इवेंट में अपनी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को #4 रैंक की कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

को-मेन इवेंट में #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना हमवतन थाई स्टार तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

इसके अलावा फैंस को खबीब नर्मागोमेदोव के शागिर्द सायिद इज़ागखमेव का डेब्यू देखने को मिलेगा, जिनका सामना पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा से होगा।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
“द पांडा” जिओंग जिंग नान ने अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
146.5 LBS मॉय थाई
तवनचाई पीके साइन्चाई ने सैमापेच फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:55 मिनट में
लाइटवेट MMA
सायिद इज़ागखमेव ने जेम्स नाकाशीमा को सबमिशन से हराया - दूसरे राउंड के 2:17 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
सेन्जो अकीडा ने Elipitua “The Magician” Siregar को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:00 मिनट में
लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग
जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस ने बेबुलट इसाएव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:31 मिनट में

लीड कार्ड


स्ट्रॉवेट MMA
टिफनी “नो चिल” टियो ने मेंग बो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:45 मिनट में
बेंटमवेट MMA
शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो ने ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 4:36 मिनट में

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled