ONE Friday Fights 12: पेटसुकुमविट ने एक और बड़ी जीत दर्ज की, ज़ेटा और डेंटुंगटोंग ने डेब्यू में प्रभावित किया

Zeta Chor Chokamnuay Chalawan Ngorbangkapi ONE Friday Fights 12 32

ONE Championship ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना बारहवां इवेंट आयोजित करवाया और इस बार भी बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

7 अप्रैल को ONE Friday Fights 12 की शुरुआत 2 MMA बाउट्स से हुई और 10 अन्य मॉय थाई मैचों में से 6 में नॉकआउट फिनिश देखा गया।

यहां जानिए ONE Friday Fights 12 में क्या-क्या हुआ।

मेन इवेंट में पेटसुकुमविट ने पार की कोंगथोरानी की चुनौती

मेन इवेंट में कोंगथोरानी सोर सोमाई को हराकर पेटसुकुमविट बोई बांगना ने अपने ONE Championship रिकॉर्ड को 3-0 पर पहुंचा दिया है।

थाई स्टार ने फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में रोडटंग की तरह फ्रंट फुट पर रहकर दबाव बनाने की कोशिश की और अपने विरोधी को कोई बड़ा अटैक करने का मौका ही नहीं दे रहे थे।

An Sukhumvit टीम के प्रतिनिधि ने दमदार किक्स से अटैक किया। उन्होंने अपनी पंचिंग पावर और बॉडी पर नी-स्ट्राइक्स लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेला।

हालांकि कोंगथोरानी ने भी कई काउंटर-एल्बोज़ लगाईं, लेकिन इस अटैक ने पेटसुकुमविट के अंदर नया जुनून भर दिया था इसलिए उन्होंने एल्बो का प्रभाव झेलने के बाद ज्यादा खतरनाक रूप अपना लिया था।

अब सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने के बाद 24 वर्षीय स्टार का करियर रिकॉर्ड 63-26 पर पहुंच गया है और फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में अपने शानदार सफर को जारी रखा।

पेटलमपन ने 3 राउंड के जबरदस्त मैच को सर्वसम्मत निर्णय से जीता

पेटलमपन मुआदाब्लमपंग और सुनवो टीडेड99 का मुकाबला खतरनाक एक्शन से भरपूर रहा और 3 राउंड्स तक जबरदस्त फाइटिंग के बाद तीनों जजों ने पेटलमपन के पक्ष में फैसला सुनाया।

दोनों थाई स्ट्राइकर्स ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में 9 मिनट तक बिना रुके अटैक किया और कई बड़े शॉट्स भी लगाए।

मगर मैच में अधिकांश समय पेटलमपन ने बढ़त बनाए रखी और शानदार तरीके से कॉम्बिनेशंस लगाते हुए सुनवो को मात दी और अपने प्रोफेशनल करियर की 46वीं जीत दर्ज की।

26 वर्षीय स्टार ने पिछले महीने डेब्यू में नॉकआउट जीत के बाद अब अपने ONE रिकॉर्ड को 2-0 पर पहुंचा दिया है। वहीं इस शुक्रवार उनके प्रदर्शन ने साबित किया है कि वो डिविजन के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं।

डेंटुंगटोंग ने मोहॉक को चौंकाते हुए फिनिश किया

डेंटुंगटोंग सिंघा माविन ने अपने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच के लिए चश्मा पहन कर एंट्री ली थी, लेकिन ONE डेब्यू मैच में शानदार जीत दर्ज करने से उन्हें कोई नहीं रोक पाया।

Singha Mawynn टीम के स्टार ने Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियन मोहॉक एनगोरबांगकापी का सामना किया, जो ONE में धमाकेदार अंदाज में एंट्री लेना चाहते थे।

मगर जब मैच के दूसरे राउंड को खत्म होने में 1 मिनट बाकी था, तभी डेंटुंगटोंग ने 7-पंच कॉम्बिनेशन लगाया। इस अटैक ने उनके विरोधी को झकझोर दिया था। रेफरी ने दूसरे राउंड में 1 मिनट 56 सेकंड के समय पर बाउट को समाप्त घोषित कर दिया।

इस जीत से 21 वर्षीय एथलीट का रिकॉर्ड 72-16-2 पर पहुंच गया है।

एक्शन से भरपूर मैच में खुनसुक ने कोहटाओ को मात दी

युवा स्टार्स खुनसुक सोर डेचापैन और कोहटाओ पेटसोमनक के बीच एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

खुनसुक ने मैच के दौरान सटीक स्ट्रेट राइट और काउंटर लेफ्ट हुक लगाकर अपने विरोधी को 2 बार नॉकडाउन किया। इसके बाद उन्होंने वन-टू कॉम्बिनेशंस, एल्बो और राउंडहाउस किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी की मुश्किलें बढ़ाईं। मगर कोहटाओ ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए दमदार स्ट्राइक्स लगाईं।

हालांकि Sor Dechapan टीम के प्रतिनिधि ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की, लेकिन कोहटाओ ने भी साबित किया कि उन्हें हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

इस जीत से खुनसुक का करियर रिकॉर्ड 52-11-2 और ONE रिकॉर्ड 2-0 पर पहुंच गया है।

टुबटिमथोंग ने पेटनमचाई को पहले राउंड में फिनिश किया

टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पेटनमचाई सोर जोर टोंगप्राचीन को पहले राउंड में 1 मिनट 50 सेकंड के समय पर फिनिश कर अपने ONE करियर को शानदार शुरुआत दिलाई।

22 वर्षीय एथलीट ने पेटनमचाई को शुरुआत में दमदार पंच लगाकर अपने विरोधी को नॉकडाउन किया। टुबटिमथोंग ने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा और एल्बोज़ के जरिए नॉकआउट से मैच जीता।

इस परिणाम के बाद टुबटिमथोंग का प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 56-10-1 का हो गया है।

ज़ेटा ने चलावन को चौंकाकर नॉकआउट से जीता मैच

ज़ेटा चोर चोकमनॉय ने Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन चलावन एनगोरबांगकापी को पहले राउंड में नॉकआउट कर ONE में धमाकेदार एंट्री ली।

23 वर्षीय स्टार को इस 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा था। मैच को शुरू हुए 2 मिनट हो चुके थे, तभी ज़ेटा ने चलावन के जबड़े पर लेफ्ट हुक लगाकर उन्हें झकझोरा।

Chor Chokamnuay टीम के स्टार की राइट हेड किक ने चलावन को इतनी क्षति पहुंचाई कि वो अपनी सुधबुध खो बैठे।

रेफरी ने पहले राउंड में 1 मिनट 55 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित किया और ये ज़ेटा के करियर की 108वीं जीत रही।

बोहिच ने अनुभव की मदद से जीता मैच

Rafi Bohic Tapaokaew Singha Mawynn ONE Friday Fights 12 41

8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन राफी बोहिच को अपने ONE डेब्यू में लय प्राप्त करने में समय लगा, लेकिन एक बार लय प्राप्त करने के बाद उन्हें इस बेंटमवेट मॉय थाई मैच में रोक पाना मुश्किल हो गया था।

टपाओकेउ सिंघा माविन ने पहले राउंड में राइट हैंड लगाकर बोहिच को नॉकडाउन किया। थाई एथलीट हर बार कॉम्बिनेशन लगाते हुए बेहतर साबित हो रहे थे।

दुर्भाग्यवश होमटाउन हीरो इसके बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 31 वर्षीय स्टार ने अपने अनुभव और शानदार टाइमिंग की मदद से कई खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं। उनकी ओर से काउंटर लेफ्ट पंच, लेफ्ट हुक-राइट हुक कॉम्बिनेशन और ओवरहैंड राइट भी लगते देखा गया।

3 राउंड्स तक चले इस धमाकेदार मैच में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर फ्रेंच एथलीट ने अपने करियर रिकॉर्ड को 83-19-1 पर पहुंचा दिया है।

योडफुपा ने टोस्कानो को फिनिश किया

योडफुपा विमानायर ने इस शुक्रवार इटालियन स्ट्राइकर सैमुएल टोस्कानो को बेंटमवेट मॉय थाई मैच में हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

19 वर्षीय थाई एथलीट ने बिना समय गंवाए दमदार तरीके से अटैक करना शुरू कर दिया था।

पहले राउंड में योडफुपा की शॉर्ट राइट एल्बो के कारण टोस्कानो के सिर पर चोट आई, जिसके कारण डॉक्टर को जांच के लिए आगे आना पड़ा। वहीं रेफरी ने 2 मिनट 20 सेकंड के समय पर योडफुपा को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया।

इस जीत के बाद “Road To ONE: Thailand” चैंपियन का करियर रिकॉर्ड 62-9-1 और ONE रिकॉर्ड 2-0 का हो गया है।

सामिंगडम ने अपनी सिग्नेचर ड्रॉपकिक से जीता मैच

सामिंगडम लुकसुआन का ONE Championship करियर नई उड़ान भर रहा है।

20 वर्षीय थाई एथलीट ने फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में जवाद बिगदेली का सामना किया। उनके बीच 2 राउंड तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, वहीं तीसरे राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर ईरानी एथलीट को मैट पर गिराया।

बिगदेली ने 8-काउंट का जवाब दिया, लेकिन फाइट दोबारा शुरू होने के बाद सामिंगडम ने फ्रंट-फुट पर रहकर अपनी सिग्नेचर वन-लेग ड्रॉपकिक लगाई। ये किक बिगदेली के चेहरे पर जा लगी, जिसके प्रभाव से वो रस्सियों से टकराते हुए मैट पर जा गिरे।

रेफरी ने तीसरे राउंड में 1 मिनट 33 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित कर दिया और सामिंगडम का रिकॉर्ड अब 39-4 पर पहुंच गया है।

नोंगम ने शू को ओवरहैंड राइट लगाकर फिनिश किया

नोंगम फेयरटेक्स ने शू ना ज़ी के खिलाफ 110-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के दूसरे राउंड में कठिन परिस्थिति को पार करते हुए तीसरे राउंड में अपने विरोधी को फिनिश किया।

दोनों एथलीट्स अपना ONE डेब्यू कर रहे थे, लेकिन नोंगम ने राइट किक्स लगाकर बढ़त हासिल की, जिनका प्रभाव शू की बॉडी पर साफ देखा जा सकता था। इस बीच शू ने रणनीति में बदलाव करते हुए दूसरे राउंड में ज्यादा मूवमेंट ना करने का फैसला लिया।

दोनों फीमेल एथलीट्स को अंदाजा था कि मैच बहुत करीबी है इसलिए उन्होंने फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए। इस बीच शू ने अपने गार्ड को नीचे कर लेफ्ट बॉडी शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन तभी नोंगम ने आगे आकर ओवरहैंड राइट लगा दिया। इसी शॉट ने नोंगम को तीसरे राउंड में 20 सेकंड के समय पर जीत दिलाई।

इस डेब्यू जीत के बाद नोंगम का करियर रिकॉर्ड 44-5-2 का हो गया है।

अशबेव ने करीबी मुकाबले में सूबा को हराया

नूरज़मन अशबेव ने फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में खतरनाक शॉट्स का प्रभाव झेलने के बाद भी पीछे ना हटते हुए किआनू सूबा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

अशबेव की शुरुआत में कड़ी परीक्षा ली गई और इस बीच मलेशियाई एथलीट के राइट हैंड ने उन्हें झकझोर दिया था। खतरनाक किर्गिस्तानी एथलीट हार मानने को तैयार नहीं थे, जिन्होंने अगले राउंड में नॉकडाउन स्कोर करते हुए मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

28 वर्षीय एथलीट ने अंतिम राउंड को डोमिनेट करते हुए अपने MMA करियर की पांचवीं जीत दर्ज की।

ली ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीता मैच

डो ग्येम ली की मजबूत ठोड़ी ने उन्हें शुक्रवार को हुए फेदरवेट MMA मैच में करियर की नौवीं जीत दिलाई है।

32 वर्षीय दक्षिण कोरियाई एथलीट को करीब 7 मिनट तक गिल्हेर्मे अनत्युनेस की एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने अपने विरोधी को 3 राइट हैंड्स लगाकर झकझोरा।

अंतिम पंच के प्रभाव से ब्राजीलियाई एथलीट रिंग के कॉर्नर पर चले गए, जहां रेफरी ने दोनों के बीच आकर दूसरे राउंड में 3 मिनट 23 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित किया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.