कोंगथोरानी ONE Fight Night 39 में असादुला इमानगज़ालिएव को हराने के लिए प्रतिबद्ध

Aslamjon Ortikov Kongthoranee Sor SommaiONE Fight Night 36 3

कोंगथोरानी सोर सोमाई अपने करियर के बहुत ही अहम पड़ाव पर पहुंच गए हैं।

अब थाई स्ट्राइकर अपने आलोचकों को शांत करने के लिए एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला इमानगज़ालिएव का सामना करेंगे।

इन दोनों की टक्कर शनिवार, 24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev के को-मेन इवेंट में होगी।

दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को अपने पिछले दो मैचों में नोंग-ओ हामा और अपराजित उज़्बेक सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने ओर्तिकोव के खिलाफ मिली हार के बारे में बताया:

“असलमजोन से मिली हार ने मुझे निराश और पछतावा करने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन ये ठीक है, मैं दोबारा उठकर फाइट करने के लिए तैयार हूं।”

लगातार दो हार के बावजूद कोंगथोरानी ने 2023 में प्रमोशनल डेब्यू करने के बाद से संगठन के शुरुआती नौ में से आठ मैचों को जीता।

उन्होंने फिर नोंग-ओ को पराजित कर खुद को डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक साबित किया। अब उनका सामना एक खतरनाक विरोधी से हो रहा है।

22 वर्षीय इमानगज़ालिएव 10-0 के स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड के साथ अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करेंगे। Team Mehdi Zatout के स्टार ने ONE में छह जीत दर्ज कीं, जिसमें पांच नॉकआउट शामिल हैं।

कोंगथोरानी ने रूसी स्टार के खतरे के बारे में विस्तार से बताया:

“मेरे अगले प्रतिद्वंदी असादुला हैं। स्पीड उनकी मजबूती है। वो खतरनाक पंचों, किक्स, नीज़ और एल्बोज़ के साथ एक पूर्ण फाइटर हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन मुझे लगातार दो मैचों में हार मिली है। मैं इस मैच को जीतने चाहता हूं और इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।”

अपने पिछले मुकाबले में इमानगज़ालिएव ने थाई दिग्गज पानपयाक जित्मुआंगनोन को जबरदस्त हेड किक लगाकर अगस्त 2025 में ढेर किया था।

कोंगथोरानी उस प्रदर्शन से बेहद प्रभावित दिखे और इसके अतिरिक्त उन्होंने आगामी फाइट में खुद को कम आंके जाने पर भी राय दी:

“पानपयाक के खिलाफ असादुला का प्रदर्शन शानदार था। वो हेड किक नॉकआउट बहुत लाजवाब था। पानपयाक जैसे फाइटर को हराना दिखाता है कि आप कोई आम स्ट्राइकर नही हैं।

“मुझे इस फाइट में कम आंका जा रहा है। मैं लगातार दो फाइट हारा हूं और वो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये फाइट साबित करेगी कि मुझमें अब भी आग बाकी है और सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पा सकता हूं।”

कोंगथोरानी ने नए वर्ज़न का वादा कर आलोचकों को शांत करने का प्लान बनाया

लगातार मिली हार ने कोंगथोरानी सोर सोमाई के अंदर एक अलग ही आग पैदा कर दी है।

एक फाइटर जिन्होंने करियर में हार से ज्यादा जीत हासिल की हों, उनके लिए लगातार दो मैचों में हार बहुत बड़ी बात है। इससे मानसिक स्थिति पर पड़े दबाव के बारे में कोंगथोरानी ने खुलकर बात की।

साउथपॉ स्ट्राइकर ने बताया:

“लगातार दो हार के बाद मुझ पर दबाव है। मैंने कभी दो फाइट लगातार नहीं हारी है। ये मेरे लिए प्रेरणा बन गई है, जो मुझे लगातार आगे पुश कर रही है।”

आलोचकों के मन में ये बात उठ रही होगी कि क्या कोंगथोरानी के लिए ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ने की राह खत्म हो गई और गज़ालिएव डिविजन का भविष्य हैं। कोंगथोरानी इन सब बातों पर विराम लगाने के लिए उत्सुक हूं।

जब उनसे शनिवार को होने वाले को-मेन इवेंट मैच से जुड़ी मानसिकता के बारे में पूछा गया तो उन्हें अपने इरादे जाहिर कर दिए।

कोंगथोरानी ने अंत में कहा:

“मैं किसी के लिए सफलता की सीढ़ी बनने से इंकार करता हूं। मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगा। मुझे नहीं पता कि जीत होगी या हार, लेकिन मैं अपना 100 फीसदी दूंगा। मैं तीसरी हार नहीं चाहता। आपको कोंगथोरानी का ‘नया वर्ज़न’ देखने को मिलेगा।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21