ONE Friday Fights 109 रिजल्ट्स – डेल्वाल को हराकर योड-आईक्यू की लगातार सातवीं जीत, योज़ा का डेब्यू मैच में दमदार प्रदर्शन

Yod IQ Or Pimolsri Brice Delval ONE Friday Fights 109 28 scaled

शुक्रवार, 23 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Championship ने समां बांध दिया।

ONE Friday Fights 109 में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के लाजवाब मुकाबले हुए, जिनमें शुरुआत से लेकर अंत तक बेहतरीन एक्शन देखने को मिला।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

योड-आईक्यू ने डेल्वाल को तीन राउंड तक पछाड़ा

Yod IQ Or Pimolsri Brice Delval ONE Friday Fights 109 33

योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में ब्रीस डेल्वाल को हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

डेल्वाल को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन बाद में योड-आईक्यू ने वापसी करते हुए लय हासिल की और विरोधी पर जमकर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया।

अंत में तीनों जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड 124-36 हो गया।

वुटिक्राई ने ईह मवी को TKO से हराया

वुटिक्राई वोर चक्रावट ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में म्यांमार के फैन फेवरेट एथलीट ईह मवी को शानदार अंदाज में पराजित किया।

वुटिक्राई ने विरोधी पर लगातार घुटने से वार किए और फिर रेफरी ने पहले राउंड में 2:37 मिनट पर फाइट समाप्ति का इशारा कर दिया।

तकनीकी नॉकआउट (TKO) से आई जीत ने उनके ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 और करियर रिकॉर्ड को 47-17 कर दिया।

चामा ने यादगार वापसी कर सुपरजेंग को TKO किया

चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने धीमी शुरुआत के बावजूद वापसी कर 141-पाउंड मॉय थाई मैच में सुपरजेंग टीडेड99 को धूल चटाई।

पहले राउंड में एक दूसरे को परखने के बाद 19 वर्षीय स्टार ने चामा को स्ट्रेट राइट लगाकर नॉकडाउन किया। फिर तीसरे राउंड में चामा का अलग रूप दिखा।

उन्होंने सुपरजेंग को तीन बार नॉकडाउन कर 1:57 मिनट पर TKO से जीत हासिल की। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 92-30 हो गया।

डेनक्रियांगक्राई की योडथोंगथाई पर जीत

Denkriangkrai Singha Mawynn Yodthongthai Sor Sommai ONE Friday Fights 109 11

डेनक्रियांगकाई सिंघा माविन ने योडथोंगथाई सोर सोमाई को 129-पाउंड मॉय थाई मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

Singha Mawynn टीम के स्टार ने अपने अटैक से विरोधी को संभलने का मौका नहीं दिया और इस तरह करियर की 58वीं जीत दर्ज की।

बेरनुएंग ने चाथाई को नॉकआउट से शिकस्त दी

बेरनुएंग सोर सलाचीप ने चाथाई बैंग साइन फाइट क्लब को एटमवेट मॉय थाई मैच में हराने के लिए स्ट्राइकिंग का बेजोड़ नमूना पेश किया।

दोनों ने शुरुआत से ही पंच, नीज़, एल्बोज़ का इस्तेमाल किया। उन्होंने चाथाई को एक जोरदार पुश किक लगाई, जिसके बाद वो रेफरी के 8-काउंट का जवाब नहीं दे पाए और मैच 2:10 मिनट पर खत्म हुआ।

ये 17 वर्षीय स्टार के करियर की 41वीं जीत रही।

मालाटेस्टा ने कैम्पीटवाडा को नॉकआउट किया

अलेसियो मालाटेस्टा की ताकत के आगे कैम्पीटवाडा सिथीकुल की एक ना चली।

बेंटमवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत में दोनों तरफ से हेवी किक्स देखने को मिलीं। फिर दूसरे राउंड में इटालियन स्टार ने पंचिंग कॉम्बिनेशन व एल्बोज़ लगाई और कैम्पीटवाडा ढेर हो गए।

दो मिनट 28 सेकंड पर आई ये उनके ONE करियर की तीसरी जीत रही।

अपिवट ने अपने अनुभव से जैकब थॉम्पसन को मात दी

थाई मास्टर अपिवट सोर सोमनक ने 132-पाउंड मॉय थाई मैच में शुरुआती अटैक से बचते हुए ONE Championship में लगातार तीसरी जीत अपने नाम की।

जैकब थॉम्पसन ने मैच की शुरुआत से ही अपिवट पर कड़े प्रहार कर दिए थे, लेकिन 32 वर्षीय स्टार अनुभव और मजबूत ठोड़ी की वजह से बच निकलने में सफल रहे।

अंत में जजों ने तीन राउंड के बाद उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका करियर रिकॉर्ड 106-31 हो गया।

योज़ा ने लाजवाब डेब्यू करते हुए ओसमानोव को हराने में सफलता पाई

युकी योज़ा ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में एल्ब्रस ओसमानोव पर दमदार जीत हासिल कर ONE Championship में शानदार आगाज़ किया।

जापानी दिग्गज के अटैक का रूसी स्टार के पास कोई जवाब नहीं था और वो तीनों राउंड तक अपने प्रतिद्वंदी पर प्रहार करते रहे।

योज़ा को सर्वसम्मत निर्णय से मिली जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 19-2 कर दिया।

सियासरानी के दमदार खेल के सामने फीके पड़े काइटो

मोहम्मद सियासरानी ने फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में काइटो को उनके ONE Championship डेब्यू मैच में हराने में सफलता पाई।

जापानी सुपरस्टार शुरु से ही शांत लगे और उन्होंने अपनी मर्जी से काफ किक्स लगाई। लेकिन सियासरानी ने अपने ही अटैक से इसका जवाब दिया।

ईरानी स्टार ने तीनों राउंड तक दबाव बनाकर रखा और सर्वसम्मत निर्णय से मैच को जीतकर अपना ONE रिकॉर्ड 6-2 किया।

डोंगक ने क्विरांटे को हराकर लगाकर तीसरी जीत दर्ज की

टोरेप्ची डोंगक द्वारा स्ट्रॉवेट MMA फाइट में मार्विन क्विरांटे पर बनाया गया दबाव अधिक साबित हुआ।

डोंगक ने क्विरांटे पर बॉडी किक्स और ओवरहैंड राइट लगाए, जिसके बाद क्विरांटे ने टेकडाउन का प्रयास किया। डोंगक ने खड़े होकर फिलीपीनो स्टार पर लगातार स्ट्राइक्स लगाई और रेफरी ने फाइट को पहले राउंड में 4:01 मिनट पर रोक दिया।

ये TKO जीत डोंगक के करियर की चौथी सफलता रही।

अताएव ने करीबी मैच में सैकलेग को सबमिशन से पस्त किया

शहज़ादा अताएव ने फ्लाइवेट MMA फाइट से ONE Championship डेब्यू करते हुए जॉन क्लॉड सैकलेग को सबमिशन से मात दी।

अताएव ने दूसरे राउंड में एक आर्मबार लगाकर विरोधी को 3:47 मिनट पर टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया।

इस सबमिशन जीत ने उनके रिकॉर्ड को 6-0 कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)