ONE Friday Fights 100 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

4608

ONE Championship अपनी वीकली इवेंट सीरीज ONE Friday Fights के 100वें एपिसोड के लिए कमर कस चुका है और इस इवेंट में एक से बढ़कर एक मैचों को जगह दी गई है।

14 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 100 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल 24 मार्शल आर्ट्स स्टार्स अपनी ताकत दिखाने के लिए उतरेंगे। इनमें से कई सारे एथलीट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में मुआंगथाई पीके साइन्चाई का सामना इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव से 137-पाउंड मॉय थाई मैच में होगा। दोनों ही स्टार्स शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

इसके अतिरिक्त इवेंट में ONE Championship के कई सारे बड़े सुपरस्टार्स शिरकत करते हुए नजर आएंगे। दो बार के ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट क्लिनमी का सामना रीमैच में नीकी होल्ज़कन से होगा और इस बार दोनों की टक्कर किकबॉक्सिंग फाइट में होगी।

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान एक भार वर्ग नीचे जाकर अपने देश चीन की फाइटर और #4 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर मेंग बो से भिड़ेंगी। वहीं शो में पानपयाक जित्मुआंगनोन, डेनिच पुरिच, स्टीफन इरविन और शैडो सिंघा माविन जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


137 LBS मॉय थाई
मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई ने इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:06 मिनट में
175 LBS किकबॉक्सिंग
नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन ने सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:58 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
सुआकिम पोंगसुफान पीके ने कोमावट एफए ग्रुप को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:37 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने माजिद “रोड टाई” सेदाली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:17 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
शैडो माविन ने हसन वहदानिराद को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:51 मिनट में
140 LBS किकबॉक्सिंग
संगारथिट लुकसाइकोंगडिन ने सुपर “द सुपर वन” ये चैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन ने सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
116 LBS मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने तियाई वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
“द पांडा” जिओंग जिंग नान ने मेंग बो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
अली “द किंग” कोयुन्कु ने योटा शिगेमोरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
जांग “सीरियस” सियोन ग्यु ने काटसुआकी “ब्लास्ट” एओयागी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:07 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)