3 मुकाबले जो ONE 173: Superbon Vs. Noiri को यादगार बना सकते हैं

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 32 scaled

जब ONE Championship की रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए वापसी होगी तो एरियाके एरीना में इतिहास रचा जाएगा।

यहां पांच वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे होंगे और मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन और अंतरिम विजेता मासाकी नोइरी टाइटल को यूनिफाई करने के लिए उतरेंगे।

सभी फाइट्स एक से बढ़कर एक हैं। लेकिन कुछ ऐसे मुकाबले हैं, जो ONE 173 में चार चांद लगा सकते हैं।

 #1 टकेरु सेगावा Vs. डेनिस पुरिच

तीन बार के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा का सामना बहुप्रतीक्षित फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में अनुभवी स्ट्राइकर डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच से होगा।

34 वर्षीय मेगास्टार के कंधों पर पिछले मार्च में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ आई नॉकआउट हार का भार है। ONE 165 में उन्हें “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और पिछले पांच सालों से घरेलू जमीन पर जीत हासिल नहीं कर पाए हैं।

Team Vasileus के सुपरस्टार उसी फॉर्म को वापस पाने के लिए उत्सुक हैं, जिसने उन्हें जापान के सबसे घातक स्ट्राइकर्स में से एक बनाया है।

हालांकि, “द बोस्नियन मेनेस” की बात करें तो उन्होंने पिछले साल रोडटंग को फाइट के दौरान काफी परेशान करते हुए डटकर सामना किया था। ऐसे में वो टकेरु की बेहद कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

#2 युकी योज़ा Vs. सुपरलैक 

युकी योज़ा और सुपरलैक का सामना एक बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा और इस मैच का विजेता जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के वर्ल्ड टाइटल का अगला चैलेंजर बन सकता है।

जापानी स्टार काफी समय से सुपरलैक को ललकार रहे थे और वो टकेरु की हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे। पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज के खिलाफ आई जीत योज़ा के करियर को बहुत आगे बढ़ा देगी।

वहीं सुपरलैक को इस जीत की बहुत जरूरत है।

इस साल नबील अनाने के खिलाफ हार के अलावा उन्हें वेट मिस करने की वजह से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी गंवाना पड़ा। आलोचकों को लग रहा है कि कहीं अब ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की धार तो कम नहीं हो गई।

सुपरलैक और योज़ा दोनों को किक्स लगाने के लिए जाना जाता है, ऐसे में ये मैच बहुत ही शानदार होगा।

#3 मरात ग्रिगोरियन Vs. रूकिया एनपो

अनुभवी स्ट्राइकर मरात ग्रिगोरियन और जापानी स्टार रूकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो की फेदरवेट किकबॉक्सिंग बाउट काफी चर्चा का विषय रही है।

इन दोनों के बीच ONE 173: Superbon vs. Noiri की टोक्यो में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। एनपो ने दावा किया था कि ग्रिगोरियन एक आयाम वाले फाइटर हैं, वहीं अर्मेनियाई स्टार ने कहा कि वो उन्हें ONE 173 में शांत करेंगे।

तीन बार के Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का मानना है कि वो अब भी साबित कर सकते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फेदरवेट स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

हालांकि, एनपो साबित करेंगे कि उनके शब्द खोखले नहीं हैं।

तीन बार के पूर्व K-1 चैंपियन ONE डेब्यू में जीत हासिल कर अपने देश के स्ट्राइकर मासाकी नोइरी के खिलाफ मैच हासिल करने की दिशा में बढ़ना चाहते हैं।

दोनों के बीच दुश्मनी हर गुजरते दिन के साथ गहरी होती जा रही है और यही बात इस मैच को बेहद खास बनाती है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty