3 दिसंबर को जोशुआ पैचीओ Vs. जैरेड ब्रूक्स की फाइट ONE 164 को हेडलाइन करेगी

Joshua Pacio meets Jarred Brooks in December 2022

पिछले कुछ महीनों से चल रही जुबानी जंग के बाद अब दुनिया के टॉप स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का सामना आखिरकार एक-दूसरे से सर्कल में होगा।

शनिवार, 3 दिसंबर को ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ अपनी बेल्ट का बचाव #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ करेंगे।

ये महत्वपूर्ण मुकाबला ONE 164: Pacio vs. Brooks को हेडलाइन करेगा, जिसका आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में होगा।

इन दोनों स्टार्स की भिड़ंत का इंतजार तब से किया जा रहा है, जब से ब्रूक्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल हुए थे।

नवंबर 2021 में पैचीओ की Team Lakay के साथी लिटो “थंडर किड” आदिवांग पर दूसरे राउंड में सबमिशन के साथ अमेरिकी सनसनी ने प्रोमोशनल डेब्यू में अपना प्रभाव छोड़ दिया था।

फिर ब्रूक्स ने #3 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा पर सर्वसम्मत निर्णय से दबदबे वाली जीत हासिल की और उसके बाद वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मुकाबले के पहले राउंड में अपराजित #2 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने को रीयर-नेकेड चोक से फिनिश करके जीत दर्ज की थी।

इसके चलते “द मंकी गॉड” का रिकॉर्ड 19-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) हो गया और उन्हें फिलीपीनो चैंपियन के खिलाफ खिताबी मैच हासिल हो गया था।

हालांकि, पैचीओ भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

वो जनवरी 2019 में योसूके सारूटा के खिलाफ विवादास्पद सर्वसम्मत निर्णय के जरिए ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल हार गए थे, लेकिन “द पैशन” ने तीन महीने बाद जापानी एथलीट के सिर पर शानदार तरीके से लगाई गई नी से जीत हासिल करते हुए अपना खिताब वापस पा लिया था।

इसके बाद से फिलीपीनो एथलीट जीत के रथ पर सवार हैं। उन्होंने अपने हमवतन रेने कैटलन को आर्म ट्रायंगल चोक लगाकर सबमिट किया, विभाजित निर्णय के जरिए पूर्व टाइटल होल्डर एलेक्स सिल्वा को हराया और फिर सारूटा को केवल साढ़े तीन मिनट में नॉकआउट करते हुए उनके साथ अपनी प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय को जीत।

पहले ब्रूक्स और पैचीओ का मुकाबला इस साल जून में ONE 158 को हेडलाइन करने जा रहा था, लेकिन शेड्यूलिंग के चलते इसको आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था।

अब सब चीजें अपनी जगह पर आ चुकी हैं और अब ये दोनों शानदार एथलीट साल 2022 का अंत धमाकेदार तरीके से टाइटल होल्डर की सरजमीं पर खिताब को बचाते हुए कर पाएंगे।

बाकी बाउट्स की घोषणा और ताजा जानकारियों के लिए आप onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs