जैरेड ब्रूक्स 3 जून को ONE 158 में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए जोशुआ पैचीओ को चुनौती देंगे

Joshua Pacio defends the ONE Strawweight World Title against Jarred Brooks on 3 June

आखिरकार जैरेड ब्रूक्स की तमन्ना पूरी कर होने जा रही है।

अमेरिकी MMA स्टार आधिकारिक तौर पर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को ONE 158 के मेन इवेंट में खिताब के लिए चुनौती देंगे, जिसका सीधा प्रसारण शुक्रवार, 3 जून को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा।

ये एक ऐसा मुकाबला है, जिसका ब्रूक्स को लंबे समय से इंतजार था।

पिछले नवंबर में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पैचीओ की Team Lakay के साथी लिटो आदिवांग को सबमिट करने के बाद “द मंकी गॉड” ने वर्तमान स्ट्रॉवेट किंग का नाम लेते हुए उन्हें चुनौती देना शुरू कर दिया था।

इस साल इन चुनौतियों को और हवा मिल गई क्योंकि 29 साल के इंडियाना मूल निवासी ने जनवरी में #3 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा पर हावी होते हुए उन्हें पराजित कर दिया था। फिर पिछले महीने ही #1 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने को पहले राउंड में निशाना बनाते हुए खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया था।

मासूनयाने को पराजित करके ब्रू्क्स ने अपने रिकॉर्ड को सुधारते हुए 19-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) कर लिया और #1 रैंक के कंटेंडर की जगह हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने पैचीओ के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में भी जगह बना ली।

ONE Championship के एनालिस्ट मिच चिल्सन को अपने मुकाबले के बाद दिए गए इंटरव्यू में “द मंकी गॉड” ने फिलीपीनो चैंपियन को एक संदेश दिया:

“जोशुआ पैचीओ, मैं आपसे मुकाबला करने के लिए आ रहा हूं। कसम खाता हूं कि मैं बेल्ट को अमेरिका ले जाऊंगा। ये मेरा वादा है आपसे।”

जोशुआ पैचीओ, जैरेड ब्रूक्स को दिखाना चाहते हैं कि ‘असली बाप’ कौन है

जैरेड ब्रूक्स स्ट्रॉवेट डिविजन में खतरनाक साबित हुए हैं, लेकिन जोशुआ पैचीओ अपने पूरे करियर में समान रूप से हमेशा प्रभावशाली ही नजर आए हैं।

26 साल के एथलीट 5 बार के ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनके पास 20-3 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 85 प्रतिशत फिनिशिंग रेट है।

हाल ही में पैचीओ ने अपनी बेल्ट को बरकरार रखने के लिए वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट के पहले राउंड में ही अपने पुराने विरोधी योसूके “द निंजा” सारूटा को नॉकआउट कर दिया था।

उस जीत ने Team Lakay के एथलीट को लगातार चार मुकाबले जीतने वाले क्रम में लाकर खड़ा कर दिया और वो तब से अपने अगले चैलेंजर का बड़ी धैर्यता के साथ इंतजार कर रहे हैं।

अब उनको वो चुनौती ब्रूक्स से मिलेगी, जिन्होंने जनवरी में हिरोबा मिनोवा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद पैचीओ को “डैडीज़ होम” कहा था।

पैचीओ अब तक ब्रूक्स की उस टिप्पणी को नहीं भूल पाए हैं या अमेरिकी की बेकार सी बात को और उन्होंने हाल ही में अपने गर्म स्वभाव वाले प्रतिद्वंदी को एक सरल संदेश दिया:

“मैं ब्रूक्स को इस दुनिया का सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट फाइटर और असली बाप कौन है, ये दिखाना चाहता हूं। मैंने आपको कई बार मेरा नाम लेते हुए सुना है। आप बिल्कुल भी चिंता ना करें। हम जल्द ही मिलेंगे।”

3 जून को ONE 158 के बारे में अधिक खबरों के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs