जैरेड ब्रूक्स ONE Fight Night 24 में अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए गुस्तावो बलार्ट से भिड़ेंगे

JarredBrooks GustavoBalart 1200X800

दुनिया के दो सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स शनिवार, 3 अगस्त को बेल्ट के लिए एक दूसरे से टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।

ONE Fight Night 24 के मेन इवेंट में पूर्व डिविजनल किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना #3 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ घुटने में लगी चोट की वजह से अनिश्चित समय के लिए बाहर चल रहे हैं। ऐसे में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मुकाबला कर ब्रूक्स और बलार्ट डिविजन को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

ब्रूक्स ONE Championship में शामिल होने के बाद से ही स्ट्रॉवेट MMA डिविजन पर अपना दबदबा बना हुए हैं।

नवंबर 2021 में हुए अपने प्रमोशनल डेब्यू में लिटो “थंडर किड” आदिवांग को फिनिश करने बाद अमेरिकी फाइटर ने टॉप रैंक के कंटेंडर्स हिरोबा मिनोवा और बोकांग “लिट जांयट” मासूनयाने को हराकर डिविजन के चैंपियन पैचीओ के खिलाफ मैच हासिल किया था।

उसके बाद दिसंबर 2022 में “द मंकी गॉड” ने फिलीपीनो स्टार को पांच राउंड के मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर बेल्ट पर कब्जा किया।

पिछले साल अगस्त में ब्रूक्स ने ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को चैलेंज किया, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए पैचीओ के खिलाफ कतर में हुए इवेंट में वापसी की।

शुरुआत में मैच पर अपनी पकड़ बनाने के बाद “द मंकी गॉड” ने पहले राउंड में 56 सेकंड पर एक अवैध स्लैम दे मारा, जिस कारण पैचीओ को डिसक्वालीफिकेशन से जीत हासिल हुई और बेल्ट उन्हें मिली।

“द पैशन” तब से एक्शन से दूर हैं और अब ब्रूक्स के पास अंतरिम चैंपियन बनने और फिर अगले साल के लिए वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट हासिल करने का सुनहरा मौका है।

हालांकि, बलार्ट की बात करें तो वो भी वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

क्यूबा के पूर्व ओलंपिक रेसलर लगातार चार मैच जीत चुके हैं, जिसमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियंस एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और योसूके “द निंजा” सारुटा के अलावा मिनोवा शामिल हैं।

न्यूज़ में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34