इज़ागखमेव ने अपने ONE डेब्यू में नाकाशीमा को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया

James Nakashima Saygid Izagakhmaev HEAVYHITTERS 1920X1280 27.jpg 768x512

सायिद इज़ागखमेव अपने ONE Championship डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में दागेस्तानी गैपलर ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा को सबमिशन से हराकर पूरे लाइटवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

इज़ागखमेव, MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के साथी हैं और उन्होंने दूसरे राउंड में 2 मिनट 17 सेकंड पर ट्रायंगल चोक लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

ये जीत उनके लिए आसान नहीं रही क्योंकि जेम्स पहले राउंड में अधिकांश समय फाइट को स्टैंड-अप गेम में बनाए रखने में सफल रहे। अमेरिकी एथलीट ने कई बार आगे आकर जैब-हुक कॉम्बिनेशंस लगाए। वहीं जब इज़ागखमेव काउंटर करने की कोशिश करते, तब लेग किक्स से उन्हें क्षति पहुंचा रहे थे।

राउंड आधा बीत जाने के बाद नाकाशीमा ने बड़े शॉट्स को लैंड करवाना शुरू किया, जिनमें एक दमदार ओवरहैंड लेफ्ट भी शामिल रहा। रूसी एथलीट ने हेड किक और जैब लगाकर काउंटर अटैक किया और इस बीच नाकाशीमा के लेफ्ट हैंड से बचते हुए डबल-लेग टेकडाउन भी स्कोर किया।

इज़ागखमेव ने ग्राउंड फाइटिंग में कई शॉर्ट पंच लगाए और राउंड के अंतिम क्षणों में उन्होंने अपने विरोधी पर लगभग चोक लगा ही दिया था।

James Nakashima battles Saygid Izagakhmaev

हालांकि, Academy MMA स्टार के लिए दूसरे राउंड की शुरुआत अच्छी रही। नाकाशीमा एक बार फिर फ्रंट-फुट पर रहकर पंच लगाना चाहते थे, लेकिन इज़ागखमेव ने सटीक टाइमिंग के साथ डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया।

नाकाशीमा का रेसलिंग में अनुभव भी उन्हें उस टेकडाउन से नहीं बचा पाया। दागेस्तानी स्टार ने उन्हें मैट पर गिराने के बाद माउंट पोजिशन हासिल की।

यहां से इज़ागखमेव ने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर खतरनाक एल्बो लगाने से पहले 3 जोरदार पंच भी लगाए। मैच का फिनिश तब आया, जब उन्होंने अपने हाथों को नाकाशीमा की गर्दन पर लपेटा और अत्यधिक दबाव बनाने के लिए साइड कंट्रोल की पोजिशन में चले गए।

नाकाशीमा को अत्यधिक दबाव के कारण टैप आउट करना पड़ा। इस जीत के साथ इज़ागखमेव का MMA रिकॉर्ड 20-2 का हो गया है और ये उनकी 13वीं सबमिशन जीत रही।

मैच के बाद इज़ागखमेव ने समय व्यर्थ ना करते हुए पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और MMA लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को चुनौती दे डाली।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)