भारतीय स्टार्स ने रोशन मैनम Vs. लिउ पेंग शुआई के मैच की भविष्यवाणी की

Roshan Mainam defeats Khon Sichan at ONE MASTERS OF FATE

रोशन मैनम ने बीते नवंबर महीने में डेब्यू करते हुए पिछले साल का अंत धमाकेदार अंदाज में किया था। अब करीब 11 महीनों के बाद वो एक बार फिर से सर्कल में उतरकर अपनी स्किल्स का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को उनका सामना ONE: REIGN OF DYNASTIES के फ्लाइवेट मुकाबले में चीन के लिउ पेंग शुआई से होगा। मैनम को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा और वो इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार Roshan Mainam की ONE में एंट्री कुछ ऐसी थी! 🇮🇳शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ONE: REIGN OF…

Posted by ONE Championship India on Tuesday, October 6, 2020

24 वर्षीय स्टार के सर्कल में उतरने से पहले साथी भारतीय एथलीट्स ने उनके मैच को लेकर अपनी राय दी।

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट

“मैं चाहती हूं कि रोशन की जीत हो। वो फोकस के साथ मुकाबला करें तो जीत सकते हैं, उनमें पूरी काबिलियत है।”

पूजा “द साइक्लोन” तोमर

“रोशन मैनम का रेसलिंग बैकग्राउंड है। मुझे ऐसा लगता है कि वो गेम को ग्राउंड पर लेकर जाएंगे। ये काफी अच्छा मैच होगा। मैं यही चाहूंगी कि रोशन इस मैच को जीतें और देश का नाम ऊंचा करें।”

अर्जन “सिंह” भुल्लर

“किसी भी इवेंट का पहला मैच सबसे अच्छा होता है क्योंकि हर कोई तरोताजा, पूरी तरह से फोकस किए हुए और बहुत उत्साहित होता है। रोशन मैनम जीत के इरादे से उतरेंगे और मैं भी चाहूंगा कि उन्हें मैच में जीत हासिल हो।”



हिमांशु कौशिक

“इस फाइट में रोशन मैनम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनकी रेसलिंग स्किल्स शानदार हैं। हालांकि, पेंग शुआई भी एक कड़े प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैनम इस मुकाबले को जीत सकते हैं।”

आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका

“रोशन मैनम का ग्राउंड गेम काफी अच्छा है और उन्हें फाइट को ग्राउंड पर रखना चाहिए। मुझे लगता है कि वो मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रहेंगे।”

कांथाराज शंकर अगासा

“इस मैच में रोशन मैनम को एक कड़ा प्रतिद्वंदी मिला है, लेकिन उनकी स्किल्स और स्टैंडर्ड को देखते हुए रोशन उनसे काफी बेहतर हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो इस मैच को जरूर जीतेंगे।”

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800