रोशन मैनम ने 2014 में हुई जिंदगी बदल देने वाली घटना का जिक्र किया

Roshan Mainam enters the Mall Of Asia Arena in Manila, Philippines

रोशन मैनम भारत के तेजी से उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल ONE Championship में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया और पहले ही मैच में अपने प्रतिद्वंदी को मात दी।

8 नवंबर 2019 को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE: MASTERS OF FATE में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ने कंबोडिया के खॉन सिचान को पहले ही राउंड में अमेरिकाना सबमिशन मूव लगाकर हराया।

हाल ही में मैनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 2014 में हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

Evolve MMA के प्रतिनिधि ने पोस्ट में लिखा, “मैं 2014 में मणिपुर से दिल्ली जा रहा था। गुवाहाटी में मेरा बैग चोरी हो गया था, जिसमें मेरे सभी सर्टिफिकेट्स थे। मेरे पास सिर्फ फोन ही बचा था, तब ऐसा लगा मानो कि मैंने सब कुछ खो दिया।”

“मैं एक दोस्त की मदद से मणिपुर पहुंचा। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मेरे साथ क्या होने वाला है। अगर उस दिन मेरा बैग चोरी नहीं होता तो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करियर बनाने की बजाय कहीं और काम कर रहा होता।”

मैनम के साथ बैग चोरी की घटना नहीं हुई होती तो वो आज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते।

ये भी पढ़ें: Flashback Friday: रोशन मैनम ने अपने ONE डेब्यू के बारे में बात की

न्यूज़ में और

Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.
Rodtang Jitmuangnon in action at 172
Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout
Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 600x400
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42