नॉकआउट आर्टिस्ट थान ली अपनी BJJ स्किल्स दिखाने के लिए तैयार – ‘मेरे पास जिउ-जित्सु गेम भी है’

Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 11 768x512

थान ली की 13 में से 12 जीत नॉकआउट से आई हैं और इसी रिकॉर्ड ने उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंचाया है, लेकिन स्ट्राइकिंग के अलावा भी उनके पास कई स्किल्स हैं।

26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में उन्हें #1 रैंक के कंटेंडर टांग काई के खिलाफ अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा। उन्होंने जून में BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट हासिल की है, जो साबित करता है कि उनका ग्राउंड गेम भी बहुत खतरनाक है।

ये प्रोमोशन उन्हें अपने पुराने कोच और फेमस ग्रैपलर रायन हॉल ने दिया है और ली का मानना है कि एक स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के तौर पर शुरू किए गए MMA करियर में उन्होंने बहुत कुछ देखा है।

उन्होंने बताया:

“आप जिउ-जित्सु को जाने बिना इस खेल में फाइट नहीं कर सकते क्योंकि आपको झकझोर दिया जाएगा। मैंने अपने शुरुआती दिनों में इसके प्रति दिलचस्पी दिखाई थी और लोग हमें ये करते देखना चाहते हैं। उसके बाद मुझे अच्छा महसूस होने लगा और इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ने लगी क्योंकि ये एक बहुत अच्छी मार्शल आर्ट कला है।”

इन दिनों वियतनामी-अमेरिकी स्टार अपनी स्ट्राइकिंग के अलावा सबमिशन गेम को लेकर भी जुनून से भरे हुए हैं।

हालांकि उन्हें अभी तक सर्कल में अपनी BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स दिखाने का मौका नहीं मिला है, लेकिन अगली फाइट में ऐसा जरूर करना चाहेंगे।

ली मानते हैं कि टांग के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल फाइट सबसे सही समय है, जहां वो अपनी BJJ स्किल्स से सबको प्रभावित करने वाले हैं।

फेदरवेट किंग ने कहा:

“हां, मैं एक स्ट्राइकर हूं, लेकिन मेरे पास जिउ-जित्सु गेम भी है।

“ONE में मेरी पिछली 2 फाइट्स में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था इसलिए मैंने अपने मजबूत पक्ष की ओर ज्यादा ध्यान दिया था। वहीं पिछले मैच में मेरी भिड़ंत बेस्ट ग्रैपलर्स में से एक गैरी टोनन से हुई, जिनके खिलाफ पूरी फाइट के दौरान ग्रैपलिंग करना मुझ पर भारी पड़ सकता था।

“मगर इस फाइट में मेरी तरफ से ग्रैपलिंग देखने को मिल सकती है। देखते हैं कि टांग डबल-लेग टेकडाउन के खिलाफ किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।”

थान ली BJJ स्टार के साथ सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के लिए तैयार

थान ली के टॉप लेवल के स्ट्राइकिंग गेम को देखते हुए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि MMA में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन अपनी स्टैंड-अप स्किल्स पर अधिक निर्भर रहे हैं।

मगर ONE ने कुछ समय पहले सबमिशन ग्रैपलिंग की वापसी करवाई है और अब ली ने भी सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में फाइट करने के प्रति दिलचस्प दिखाई है।

36 वर्षीय स्टार को एलीट लेवल के ग्रैपलर्स से फाइट करने में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा:

“मैं ग्रैपलिंग फाइट के लिए तैयार हूं, जो बहुत दिलचस्प रहने वाली है। मेरी अगली फाइट के बाद मेरे पास समय होगा, मैं उस समय में ग्रैपलिंग फाइट कर सकता हूं।

“मैं रुओटोलो ब्रदर्स से काफी प्रभावित हुआ हूं, उनके अलावा भी मैं अन्य चुनौतियों के लिए तैयार रहूंगा। ये मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा, जिससे लोगों को मेरी ग्रैपलिंग स्किल्स के बारे में भी पता चल पाएगा।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30