2022 में अभी तक हुए सभी धमाकेदार सबमिशन ग्रैपलिंग मैच

Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 30 768x512

ONE Championship ने इस साल अपने लाइव इवेंट्स में सबमिशन ग्रैपलिंग की वापसी करवाई है।

इस खेल के कई महान एथलीट्स ने प्रोमोशन को जॉइन किया है। युवा स्टार्स से लेकर दिग्गज पिछले 6 महीनों से अपनी जबरदस्त स्किल्स से सबको प्रभावित करते आए हैं।

अब शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में जेसा खान और अमेंडा आलेक्विन के ग्रैपलिंग मुकाबले से पहले यहां देखिए 2022 में अभी तक ONE में हुए सभी सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबलों को।

मेई यामागुची vs. डेनियल केली

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई यामागुची खुद को एक टॉप लेवल की MMA एथलीट के रूप में स्थापित कर चुकी हैं, लेकिन BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने दूसरे खेल में जाकर डेनियल केली को चैलेंज करने में थोड़ी भी झिझक नहीं दिखाई।

उनकी भिड़ंत ONE X पार्ट I के 12 मिनट तक चलने वाले मैच में हुई, जिसमें केली ने अपनी अनुभवी प्रतिद्वंदी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

अमेरिकी स्टार WNO, EBI और Quintet जैसे बड़े ग्रैपलिंग इवेंट्स में फाइट का अनुभव कर चुकी हैं। वो यामागुची पर निरंतर अटैक करते हुए आर्मबार और लेग लॉक लगाकर फाइट को फिनिश करने के करीब भी आ पहुंची थीं।

मगर “V.V” के शानदार डिफेंस ने उन्हें बचाए रखा, इस कारण मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ।

फिर भी केली को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग द्वारा 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

रीनियर डी रिडर vs. आंद्रे गल्वाओ

ONE X में ही ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर की भिड़ंत मिडलवेट बाउट में ग्रैपलिंग लैजेंड आंद्रे गल्वाओ से हुई थी।

अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने गल्वाओ को फरवरी में कियामरियन अबासोव के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के बाद चुनौती दी थी और कई बार के IBJJF और ADCC वर्ल्ड चैंपियन ने इसे स्वीकार भी किया।

डी रिडर ने शुरुआत में अपनी रेसलिंग के बलबूते बढ़त बनाने की कोशिश की, वहीं गल्वाओ डिफेंसिव गेम दिखाते हुए बैकफुट पर रहकर अटैक करने के मौके तलाश रहे थे। BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर “द डच नाइट” ने भी अधिकांश समय अपने विरोधी से दूर रहने का प्रयास किया।

मगर तीसरे राउंड में गल्वाओ ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर किया। “डेको” ने डी रिडर के गार्ड को चीरते हुए माउंट पोजिशन हासिल की, लेकिन आखिरी बेल बजने से पहले उनके विरोधी बच निकलने में सफल रहे थे।

इस बार भी इस तरह का मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ क्योंकि 12 मिनट के एक्शन के दौरान कोई सबमिशन नहीं हुआ।

भविष्य में उनकी दोबारा भिड़ंत हो सकती है, लेकिन इस बार उनका मुकाबला MMA में होगा।

माइकी मुसुमेची vs. मासाकाजू इमानारी

5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने अप्रैल में ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में लेग लॉक स्पेशलिस्ट मासाकाजू इमानारी के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

ONE X के 2 मैचों के बाद नियमों में बदलाव किया गया, जिसके तहत ज्यादा सबमिशन लगाने के प्रयास करने वाले एथलीट को विजेता घोषित किया जाएगा, लेकिन मुसुमेची को जीत दर्ज करने के लिए जजों की जरूरत ही नहीं पड़ी।

25 वर्षीय एथलीट लोअर बॉडी अटैक्स के फैन हैं और “आशिकन जुडन” के खिलाफ टॉप पोजिशन हासिल करने से पहले कई दमदार मूव्स लगाने की कोशिश की थी।

मुसुमेची ने माउंट पोजिशन से बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद अपनी पकड़ को ढीला होने ही नहीं दिया।

उन्होंने इमानारी के हाथों पर किक्स से प्रहार किया, जिसके कारण जापानी एथलीट के लिए खुद को डिफेंड कर पाना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार मैच का फिनिश 4 मिनट 9 सेकंड के समय पर आया और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

केड रुओटोलो vs. शिन्या एओकी

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में फेमस रुओटोलो भाइयों ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था, जहां उनकी भिड़ंत दिग्गजों से हुई।

पहले केड रुओटोलो की भिड़ंत आइकॉनिक जापानी ग्रैपलर और पूर्व लाइटवेट MMA किंग शिन्या एओकी से हुई। “टोबीकन जुडन” के नाम ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत हैं, लेकिन 19 वर्षीय एथलीट के खिलाफ वो अपने रिकॉर्ड को बेहतर नहीं कर पाए।

दूसरी ओर रुओटोलो अनोखे तरीकों से अटैक कर रहे थे, वहीं जापानी सुपरस्टार ने भी कई दमदार अटैक्स करते हुए मुश्किल स्थितियों से खुद को बाहर निकाला।

ऐसा प्रतीत होने लगा था कि युवा अमेरिकी स्टार ने अंतिम क्षणों में सबमिशन के जरिए जीत प्राप्त कर ली है, लेकिन 10 मिनट का समय पहले ही पूरा हो चुका था।

हालांकि केड को फिनिश नहीं मिला, लेकिन वो नए नियमों के लागू होने के बाद किसी सबमिशन ग्रैपलिंग मैच को सर्वसम्मत निर्णय से जीतने वाले पहले एथलीट बने।

टाय रुओटोलो vs. गैरी टोनन

टाय रुओटोलो ने अपने भाई से भी अधिक शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और BJJ सुपरस्टार गैरी टोनन को सबमिशन से हराकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

कैलिफॉर्निया निवासी एथलीट ने “द लॉयन किलर” को डी’आर्स चोक लगाकर केवल 97 सेकंड में फिनिश कर दिया था, जो ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में आया सबसे तेज फिनिश भी रहा।

टोनन ने रुओटोलो द्वारा किए गए टेकडाउन के बाद बॉटम पोजिशन में रहकर भी अटैक करना चाहा, लेकिन 19 वर्षीय स्टार ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अटैक किया। उन्होंने नॉर्थ-साउथ पोजिशन में आकर अपने दायें हाथ को टोनन के बगल के नीचे घुसा दिया।

रुओटोलो ने यहां से अपने चोक की पकड़ को मजबूत करने का प्रयास किया और अंत में धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114