माइकी मुसुमेची vs. मासाकाज़ू इमानारी: इस सबमिशन ग्रैपलिंग के बारे में सभी जानकारी

Masakazu Imanari 20120331 212603 DSC02967 768x512

ONE Championship ने पिछले महीने ONE X में सबमिशन ग्रैपलिंग की दोबारा वापसी करवाई थी और फैंस सर्कल में दुनिया के बेस्ट ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स को फाइट करते देख उत्साहित थे।

दोनों मैचों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण ONE ने अपने अगले इवेंट में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और नो-गी ग्रैपलिंग से जुड़े 2 नामी एथलीट्स के बीच फाइट को बुक किया है।

यहां आप शुक्रवार, 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट ONE: Eersel vs. Sadikovic में माइकी मुसुमेची और मासाकाज़ू इमानारी के बीच सबमिशन ग्रैपलिंग मैच से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

युवा स्टार माइकी मुसुमेची की भिड़ंत अनुभवी मासाकाज़ू इमानारी से होगी

माइकी मुसुमेची सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक के रूप में ONE Championship में कदम रख रहे हैं।

25 वर्षीय अमेरिकी स्टार ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप को 4 बार और IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप को एक बार जीत चुके हैं और सबमिशन ग्रैपलिंग में उन्होंने अपार सफलता प्राप्त की है।

अपने गी गेम के जरिए सफलता हासिल करने के बाद मुसुमेची ने किमोनो (ड्रेस) के बिना भी अच्छा किया है और अपने ट्रेडमार्क “माइकी लॉक” के जरिए कई बड़ी जीत दर्ज की हैं।

मासाकाज़ू इमानारी को लेग लॉक लगाने में महारत हासिल है और वो आज तक अधिकांश समय पर MMA में इस स्किल का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।

“अशिकन-जुडन” का मतलब होता है “लेग लॉक्स का ग्रैंड मास्टर।” जापानी स्टार ने MMA में हील हुक्स को नई पहचान दिलाई है और “इमानारी रोल” उनके सबसे खतरनाक मूव्स में से एक है।

मुसुमेची इस समय ग्रैपलिंग वर्ल्ड के टॉप पर हैं, लेकिन 46 वर्षीय इमानारी भी नियमित रूप से ट्रेनिंग करते आए हैं और उन्हें बेस्ट एथलीट का सामना करने का कोई डर नहीं है।

युवा बनाम अनुभवी एथलीट की इस भिड़ंत में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा और दोनों फिनिशर्स अपने विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर करना चाहेंगे।

ONE Championship में सबमिशन ग्रैपलिंग के नियम

Andre Galvao starts to climb up Reinier de Ridder at ONE X: Part I

एक सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में 12 मिनट का एक राउंड होता है जो बिना किसी ब्रेक के चलता रहता है। इसमें केवल सबमिशन से ही जीत दर्ज की जा सकती है, जैसे टैप आउट, किसी एथलीट का खुद हार मानना या रेफरी द्वारा स्टॉपेज से इस मैच का अंत संभव है।

फाइट के दौरान एथलीट्स थ्रो, टेकडाउन और स्टैंडिंग या ग्राउंड पोजिशन में सबमिशन मूव्स लगा सकते हैं।

अगर 12 मिनट खत्म होने तक किसी को जीत नहीं मिली तो फाइट को ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)