अपनी नई स्किल्स की मदद से लिन हेचीन को हराने को बेताब हैं इत्सुकी हिराटा – ‘इस बार मेरा अलग रूप देखने को मिलेगा’

Itsuki Hirata Jihin Radzuan ONE X 1920X1280 81 768x512

इत्सुकी हिराटा अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को अपनी नई स्किल्स से सबको प्रभावित करने को बेताब हैं।

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में जापानी जूडो स्टार की भिड़ंत लिन हेचीन से होगी और वो जीत की लय वापस पाने को प्रतिबद्ध हैं।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अमेरिका जाकर न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग की है। यहां सीखी गई नई स्किल्स की मदद से वो चीनी स्ट्राइकर पर जीत की उम्मीद कर रही हैं।

“एंड्रॉइड 18” ने कहा:

“मेरे लिन के साथ मैच को काफी हाइप किया गया है क्योंकि मैं जानती हूं कि ये मुकाबला पहले भी बुक होते-होते रह गया था। मैंने अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार किया है इसलिए इस बार लोगों को मेरा एक अलग रूप देखने को मिलने वाला है।

“मैंने खुद को दमदार शॉट्स का प्रभाव झेलने के लिए तैयार किया है। इसके साथ मैं अपने ग्राउंड और स्टैंड-अप गेम में भी सुधार की कोशिश कर रही हूं।”

ONE Championship में लिन का रिकॉर्ड 3-1 का है, जिनमें उनकी मार्च में आई किकबॉक्सिंग जीत भी शामिल है।

इस वजह से हिराटा भी अपनी प्रतिद्वंदी की ताकत से वाकिफ हैं, लेकिन उन्हें हेचीन के गेम में कमजोरी भी नजर आई है।

22 वर्षीय स्टार ने कहा:

“उनके पास हर तरह की स्किल्स हैं, जो अपनी विरोधी से दूरी बनाए रखना जानती हैं, उनकी तकनीक और कॉम्बिनेशंस जबरदस्त होते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग पर काफी भरोसा है क्योंकि उन्होंने किकबॉक्सिंग में भी फाइट की है।

“अगर उनके ऋतु फोगाट के खिलाफ मैच को देखा जाए तो ऋतु (फोगाट) ने उन्हें डोमिनेट किया, जिसके कारण वो स्कोरकार्ड्स में पिछड़ती ही चली गईं। मेरे ख्याल से यहीं उनके किकबॉक्सिंग और MMA गेम में फर्क नजर आ जाता है। मैं जानती हूं कि ग्राउंड गेम उनका कमजोर पक्ष है।”

जिहिन राडज़ुआन के साथ रीमैच पाना चाहती हैं इत्सुकी हिराटा

इत्सुकी हिराटा को इसी साल मार्च में जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ करीबी मुकाबले में अपने MMA करियर की पहली हार झेलनी पड़ी थी।

उस हार के बाद हिराटा अपने स्किल सेट में सुधार करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम कर रही हैं।

लिन हेचीन के खिलाफ मैच से पूर्व जापानी स्टार ने घबराहट होने की बात स्वीकार की है, लेकिन वो एक बड़ी जीत दर्ज करने को बेताब भी हैं।

हिराटा ने कहा:

“अब मुझे सिर्फ जीत की लय को बरकरार नहीं रखना है बल्कि पिछली हार से सबक लेकर जीत दर्ज करनी है, इसलिए घबराहट महसूस हो रही है। इसके अलावा मुझे इस बात को लेकर भी घबराहट हो रही है कि मैं अपनी नई स्किल्स पर कितना अमल कर पाती हूं।

“मैं इस फाइट में स्ट्राइकिंग करना चाहूंगी, लेकिन इसे सबमिशन से फिनिश करना चाहती हूं। मुझे फाइट के जल्दी समाप्त होने की उम्मीद है, लेकिन हेचीन के पास लंबी रीच (पहुंच) है इसलिए देखते हैं कि मैं उनके कितना करीब जा पाती हूं।”

इसके अलावा #5 रैंक की एटमवेट कंटेंडर जिहिन से बदला पूरा करने की चाह भी “एंड्रॉइड 18” को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मगर उनके खिलाफ रीमैच पाने के लिए उन्हें ONE Fight Night 1 में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

हिराटा ने कहा:

“मैं (जिहिन से) अपना बदला पूरा करना चाहती हूं क्योंकि मैं उन्हें खुद से आगे नहीं देखना चाहती। मैं मानती हूं कि मैं उनसे बेहतर हूं और उनके साथ रीमैच में ऐसा जरूर साबित करूंगी। मैं अगली फाइट में उन्हें जजों के स्कोरकार्ड्स से नहीं बल्कि फिनिश करना चाहती हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.