अहमद मुजतबा पर सबमिशन जीत से उत्साहित सेज नॉर्थकट – ‘मैं एक पूर्ण एथलीट बनना चाहता हूं’

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 41

किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 4 साल तक सर्कल से दूर रहने वाले सेज नॉर्थकट की वापसी का नतीजा कैसे निकलेगा। हालांकि, पिछले 6 मई को जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

कई बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में महज 39 सेकंड में हील हुक के ज़रिए अहमद मुजतबा को सबमिट कर दिया था। ऐसा करके उन्होंने रिंग रस्ट (रिंग से दूर रहने के कारण मानसिक तीव्रता में कमी) की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि वो अब भी ONE Championship के लाइटवेट डिविजन में ताकतवर एथलीट हैं।

कोलोराडो के 1stBank सेंटर में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में नॉर्थकट अपनी जीत से रोमांचित हैं। उनका मानना है कि ये सब उस अनुशासित तैयारी का नतीजा है, जो उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी से पहले की थी।

27 साल के अमेरिकी फाइटर ने कहाः

“बाकी बड़ी चीजों में एक मानसिकता भी थी। असलियत में, तेज़ और फुर्तीला बनने के लिए मैंने जमकर ट्रेनिंग की, लेकिन वहां जाता हूं तो मैं फिनिश की तलाश में रहता हूं।

“मैं एक शानदार टीम और विश्वस्तरीय कोचों से ट्रेनिंग ले रहा हूं। हम बहुत अच्छी तरह से लक्ष्यों को पाने के लिए जितना हो सके पसीना बहा रहे और अपने गेम की कमियों को दुरुस्त कर रहे हैं। मैं जिम में रह रहा हूं और तेज होता जा रहा हूं।”

मुजतबा के जोरदार जैब के कारण नॉर्थकट मैट पर गिर गए, लेकिन Team Alpha Male के एथलीट ने शानदार वापसी की।

प्रतिद्वंदी ने जब स्ट्राइकिंग की कोशिश की तो उन्होंने “वुल्वरिन” के पैरों को जकड़ लिया। इसके बाद नॉर्थकट ने हील हुक लगा दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तानी एथलीट को जल्दबाजी में टैप करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये तेज़ और आक्रामक बाउट थी, लेकिन नॉर्थकट को खुशी है कि वो इस बेहतरीन मैच में अपने गेम के विकसित क्षेत्रों को दिखाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहाः

“असलियत में ये बाउट बहुत तेज़ थी। मैं अपनी ग्रैपलिंग पर काफी मेहनत कर चुका हूं। पिछले कुछ सालों से मैं इसमें पूरी तरह से डूबा रहा हूं। मैं सबमिशन के जरिए जीत मिलने से सच में उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मैच के दौरान थोड़ी बहुत ग्रैपलिंग की काबिलियत दिखाने का मौका मिला।

“मैं एक पूर्ण एथलीट बनना चाहता हूं। मैं सिर्फ गेम के एक पहलू पर ही पूरा ध्यान नहीं लगाना चाहता हूं। ऐसे में मैं सच में ग्राउंड पर एक फिनिश की तलाश में था।

“मैं इसी मानसिकता के साथ आगे बढ़ रहा था। मैं प्रतिद्वंदी को फिनिश करना चाहता था और ऐसा किसी भी कीमत पर करना चाहता था। वो जब खड़े हुए तो मुझे एक कमी नज़र आई और मैंने उसका फायदा उठा लिया।”

अब भी MMA दिग्गज शिन्या एओकी का सामना करने को उत्साहित हैं नॉर्थकट

एक ताज़ातरीन टैपआउट जीत के बाद सेज नॉर्थकट पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी का सामना करने को बेताब हैं, जो प्रोमोशन के सबसे प्रमुख फिनिशर हैं।

दोनों फाइटर्स अप्रैल 2021 में “ONE on TNT IV” में आपस में भिड़ने वाले थे। हालांकि, बाद में टेक्सास के एथलीट को मुकाबले से हटना पड़ा था, लेकिन अब भी इस मैच में नॉर्थकट की दिलचस्पी है।

एओकी की वर्ल्ड टाइटल साख और ONE की लाइटवेट टॉप-5 रैंकिंग में जगह के साथ वो उभरते हुए अमेरिकी फाइटर के लिए एकदम उपयुक्त प्रतिद्वंदी साबित होंगे। इसी वजह से जापानी दिग्गज “टोबीकन जुडन” से एक शानदार मुकाबले की नॉर्थकट भविष्यवाणी कर रहे।

नॉर्थकट ने कहाः

“मेरी शिन्या एओकी के साथ पहले भी फाइट निर्धारित थी। मुझे लगता है कि हमारे बीच ये एक बेहद रोमांचक मुकाबला होगा।

“अब अपने फिनिश को देखने के बाद मुझे लगता है कि मेरी ग्रैपलिंग में काफी सुधार आया है। मुझे ग्रैपलिंग की कुछ और काबिलियत भी दिखानी चाहिए। वो एक दिग्गज ग्रैपलर हैं। मुझे लगता है कि ये सच में एक रोमांचक मैच होगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.