डिमिट्रियस जॉनसन ने ONE Fight Night 6 में कमेंट्री के अनुभव को साझा किया – ‘मुझे बहुत अच्छा लगा’

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 40 768x512

शनिवार, 14 जनवरी को बैंकॉक में हुए ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov में डिमिट्रियस जॉनसन भी मौजूद थे।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बहुत लंबे समय से कॉम्बैट खेल जगत के टॉप पर बने रहे हैं और हर तरह की चुनौती का सामना किया है। मगर जब उन्होंने 2023 के ONE Championship के पहले इवेंट में 4-औंस के ग्लव्स पहनकर फाइट करने की बजाय कमेंट्री की तो वो धमाकेदार एक्शन को देखकर उत्साहित हो उठे थे।

जॉनसन इस इवेंट को देखने के लिए अमेरिका से थाईलैंड आए थे और कमेंट्री टेबल पर बैठकर उन्होंने मैचों को खूब इंजॉय किया।

फ्लाइवेट आइकॉन ने कहा:

“(कमेंट्री करना) एक खास अनुभव रहा। मैं मिच चिल्सन और रिच फ्रैंकलिन को जानता हूं क्योंकि हम पहले एकसाथ ट्रेनिंग कर चुके हैं। उन्हें इस खेल का बहुत ज्ञान है और उनका साथ मुझे बहुत अच्छा लगा।

“ये इवेंट धमाकेदार रहा, जहां शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार फाइट देखने को मिलीं। आंग ला न संग का मैच शानदार रहा, लेकिन मेरे हिसाब से उस मैच से ज्यादा क्राउड का एनर्जी लेवल अधिक मनोरंजक रहा।

“माइकी मुसुमेची ने गंतुमूर बायनदुरेन की प्रतिबद्धता से फाइट की। बायनदुरेन के पैरों के लचीलेपन को देखना भी दिलचस्प रहा। वहीं चिंगिज़ अलाज़ोव vs सुपरबोन सिंघा माविन मैच में चिंगिज़ ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया।”

अलाज़ोव ने दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया है, लेकिन इसके अलावा भी एक मैच रहा जो जॉनसन को सबसे ज्यादा अच्छा लगा।

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची चाहे गंतुमूर के खिलाफ सबमिशन से ना जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने पूरी फाइट को डोमिनेट किया।

मैच के बाद मुसुमेची ने सम्मानपूर्वक “माइटी माउस” को चुनौती दी। वहीं जॉनसन ने भी इस फाइट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई, लेकिन उन्होंने ये वादा नहीं किया कि वो शायद ऐसी पोजिशन में फंसना चाहेंगे, जिसमें मंगोलियाई स्टार फंस गए थे।

जॉनसन ने बताया:

“मैं माइकी मुसुमेची के साथ ग्रैपलिंग करने के लिए तैयार हूं। वो एक बेहतरीन एथलीट हैं और हमने पहले भी ग्रैपलिंग की है। मैंने उनसे कहा, ‘अगर आपने मेरे पैर को जकड़ा तो मैं जरूर टैप आउट कर दूंगा क्योंकि मैं अपने पैरों के लचीलेपन को नहीं परखना चाहता।’

“मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में फाइट करने से मुझे LCL और MCL मसल्स में दिक्कत होने लगी थी क्योंकि मेरे घुटने बहुत सख्त हैं। मैं इस फाइट का हिस्सा बनना चाहूंगा। वो अगर मुझे लेग लॉक में फंसा पाए तो मैं बहुत जल्दी टैप आउट कर दूंगा क्योंकि मेरे पैरों में गंतुमूर जितना लचीलापन नहीं है।”

डिमिट्रियस जॉनसन वापसी को बेताब हैं

इस धमाकेदार एक्शन को देखने के बाद डिमिट्रियस जॉनसन के अंदर शनिवार, 6 मई को ONE Fight Night 10 में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट में अच्छा करने का जुनून आ गया है।

जॉनसन पहली बार ONE वर्ल्ड चैंपियन बने हैं और 6 मई को उनकी बेल्ट “मिकीन्यो” के खिलाफ दांव पर लगी होगी। अभी तक दोनों एथलीट्स एक-दूसरे को एक-एक बार नॉकआउट कर चुके हैं।

पहली भिड़ंत में मोरेस, जॉनसन को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने थे, लेकिन दूसरे मैच में “माइटी माउस” ने खुद में सुधार कर जीत हासिल की। जॉनसन को उम्मीद है कि इस बार 1stBank सेंटर में वो पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं सर्कल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। जब मैंने उनके खिलाफ अपनी पहली फाइट को देखा तो हमें कई चीज़ें नज़र आईं, जिनका मैं दूसरे मैच में फायदा उठा पाया था।

“अब तीसरी भिड़ंत में मैं पहले से बेहतर शेप में आकर, ज्यादा तेजी और ताकत के दम पर उन्हें हराने का प्रयास करूंगा।”

जॉनसन को इतिहास के सबसे महान MMA फाइटर की संज्ञा दी जाती है। वो मानते हैं कि खुद में सुधार करने की चाह ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

इसलिए जब उनका सामना मोरेस से तीसरी बार होगा, वो तब एक महान फाइटर की तरह परफॉर्म करते नजर आएंगे।

जॉनसन ने कहा:

“मेरे ख्याल से मुझे और दूसरे फाइटर्स को यही बात अलग साबित करती है कि मैं अपने स्टाइल को समझते हुए खुद में निरंतर सुधार का प्रयास करता रहता हूं।

“अब लोग मेरे गेम में सुधार को देख पा रहे हैं क्योंकि एड्रियानो मोरेस ने मुझे कड़ी टक्कर दी थी। आमतौर पर, बड़ी हार झेलने के बाद एथलीट्स निराश हो जाते हैं।

“मगर एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर मुझे हार से सबक लेकर अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है और शायद यही बात मुझे अन्य वर्ल्ड-फेमस एथलीट्स से अलग साबित करती है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.