एनातोली मालिकिन ने अर्जन भुल्लर के खिलाफ जीत पर चर्चा की – ‘मैंने उन्हें चिकन की तरह रोस्ट कर दिया’

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin ONE Friday Fights 22 34

ONE Friday Fights 22 के मेन इवेंट में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने आखिरकार अर्जन “सिंह” भुल्लर को हराकर अनडिस्प्यूटेड ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त कर ही ली।

रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट ने शुरुआत से ही शानदार मूव्स लगाए। उन्होंने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने खतरनाक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और दमदार बॉडी शॉट्स के दम पर अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई।

ढाई राउंड्स के एक्शन के बाद मालिकिन ने तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज करते हुए अपने अपराजित रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा। उन्होंने डिविजन के अनडिस्प्यूटेड किंग बनने के साथ दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक होने की दावेदारी पेश की है।

ये ऐसा पहला मौका रहा जब “स्लेदकी” का कोई MMA मुकाबला तीसरे राउंड तक चला हो। उस मैच को दोबारा देखने के बाद वो भुल्लर के स्टैमिना और दृढ़ता से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मैं उनसे प्रभावित हुआ हूं। वो मेरी उम्मीद से ज्यादा दृढ़ फाइटर हैं। मैं उन्हें पहले राउंड में नहीं हरा पाया। मैं जानता था कि जीत मुझे मिलने वाली थी, इसलिए हर एक राउंड में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा था, जिससे इस फाइट को अधिक दिलचस्प बना सकूं। मुझे खुशी है कि उन्होंने तीसरे राउंड तक फाइट की क्योंकि मैं लंबे समय तक उन्हें क्षति पहुंचा पाया। मैं खुश हूं कि उन्होंने क्षण भर में हार नहीं मानी।”

Raty Team के प्रतिनिधि ने इस वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच के लिए शुरुआत में “सिंह” की बॉडी पर अटैक करने और उन्हें थकाने का प्लान बनाया था।

मालिकिन ने कहा कि उन्होंने परफेक्ट तरीके से अपने गेम पर अमल किया और अपने प्रतिद्वंदी को थकाते हुए नॉकआउट से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा:

“वो शायद बॉडी पर अटैक नहीं झेल पाते। उनका हेड डिफेंस अच्छा है, इसलिए मैंने सब्र से काम लेकर बॉडी पर अटैक करना शुरू किया। मैंने बॉडी शॉट्स का प्रभाव सामने आने का इंतज़ार किया और जब वो थके हुए नज़र आए, तब मैंने उन्हें झकझोर दिया। मैंने उन्हें ओवेन में किसी चिकन की तरह रोस्ट कर दिया।”

मालिकिन के अनुसार डी रिडर को हरा सकते हैं अपराजित स्टार एर्दोगन

बीते शुक्रवार अर्जन भुल्लर को हराने के बाद एनातोली मालिकिन ने रीनियर डी रिडर को ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। मालिकिन पहले भी उन्हें हरा चुके हैं, जहां उन्होंने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

एक और जीत “स्लेदकी” को तीसरा वर्ल्ड चैंपियन बनने के बहुत करीब पहुंचा सकती है।

मगर रूसी एथलीट ने कहा कि वो अपने दोस्त शामिल एर्दोगन के लिए शायद डी रिडर को चैलेंज ना करें। एर्दोगन ने भी ONE Friday Fights 22 में फाइट की, जहां उन्हें फैन रोंग के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली।

मालिकिन ने कहा:

“अगर डी रिडर का शामिल से मैच हुआ तो मेरी नज़र में शामिल मिडलवेट चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए अगर डी रिडर की भिड़ंत शामिल से हुई तो मैं अपनी चुनौती वापस ले लूंगा। मैं ऐसी स्थिति में हेवीवेट और लाइट हेवीवेट टाइटल से संतुष्ट हो जाऊंगा। मैं शामिल के साथ ट्रेनिंग करता हूं और उनसे फाइट नहीं करूंगा।”

मौजूदा हेवीवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन तीसरे डिविजन में भी बेल्ट जीतने का सपना देखते हैं, लेकिन एर्दोगन के साथ दोस्ती के कारण वो अपने सपने को फिलहाल के लिए भुला सकते हैं।

“स्लेदकी” ने कहा कि टर्किश स्टार बहुत शानदार फाइटर हैं और वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं।

उन्होंने कहा:

“शामिल मेरे दोस्त हैं। उन्होंने फ्रीस्टाइल रेसलिंग में मुझे हराया हुआ है। उनका रेसलिंग और किकबॉक्सिंग गेम भी अच्छा है। वो सब्र से काम लेते हैं और एक अच्छे फाइटर होने के साथ अच्छे इंसान भी हैं। वो अपने देश के अच्छे प्रतिनिधि हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.