ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III का लाइव प्रसारण कैसे देखें

XiongJingNan AngelaLeeIII 1620X1080 768x512

ONE Championship एक बार फिर उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम ऑडियन्स का दिल जीतने के लिए तैयार है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में कई धमाकेदार मुकाबले होंगे, जिनमें 2 खेलों के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं।

मेन इवेंट में एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली एक डिविजन ऊपर आकर ट्रायलॉजी बाउट में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को चैलेंज करेंगी।

वहीं माइकी मुसुमेची की भिड़ंत सबसे पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में क्लेबर सूसा से होगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE Fight Night 2 का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा

Prime Video पर लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 30 सितंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

*ये इवेंट आपकी Amazon Prime मेंबरशिप में सम्मिलित होगा: http://amazon.com/onechampionship

वैश्विक स्तर पर

इस इवेंट का प्रसारण अमेरिका से अलग 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शनिवार, 1 अक्टूबर को इवेंट को पे-पर-व्यू के रूप में watch.onefc.com पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार सुबह 8 बजे से होगी।

लीड कार्ड ONE Championship के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी सिंगापुर के समयानुसार सुबह 8 बजे से उपलब्ध होगा। मेन कार्ड को देखने के लिए आप watch.onefc.com पर इवेंट को ऑर्डर कर सकते हैं या फिर अपने देश में इवेंट के प्रसारण की जानकारी चैक करें।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, कोरिया, कनाडा, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शनिवार, 1 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया

लीड कार्ड को शनिवार, 1 अक्टूबर को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर ऑस्ट्रेलियाई स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 10 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड watch.onefc.com पर ऑस्ट्रेलियाई स्टैंडर्ड समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

यूनाइटेड किंगडम

शनिवार, 1 अक्टूबर को लीड कार्ड की शुरुआत watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर ब्रिटिश समर टाइम के अनुसार देर रात 1 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड को watch.onefc.com पर देर रात 3 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शनिवार, 1 अक्टूबर को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण iQiYi, Douyin और Kuaishou पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शनिवार, 1 अक्टूबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर सुबह 7 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शनिवार, 1 अक्टूबर को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन टाइम के अनुसार Eleven Sports पर देर रात 2 बजे से होगी।

मेन कार्ड को सुबह 4 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो शनिवार, 1 अक्टूबर को Abema पर जापानी समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर सुबह 11 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 9 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को सुबह 11 बजे से Coupang Play पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शनिवार, 1 अक्टूबर को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

मिडल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका (MENA)

लीड कार्ड का प्रसारण शनिवार, 1 अक्टूबर को अरेबियन स्टैंडर्ड समयानुसार beIN Sports पर देर रात 3 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड को beIN Sports पर सुबह 5 से लाइव देखा जा सकता है।

न्यूज़ीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 1 अक्टूबर को Spark Sport पर दोपहर 2 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शनिवार, 1 अक्टूबर को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को सुबह 10 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

One Sports+ रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

रूस

शनिवार, 1 अक्टूबर को लीड कार्ड मॉस्को स्टैंडर्ड समयानुसार watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर देर रात 3 बजे से शुरू होगा।

वहीं मेन कार्ड को Match TV, Match Planeta और Match Boets! पर सुबह 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शनिवार, 1 अक्टूबर को सिंगापुर समयानुसार सुबह 8 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर सुबह 10 से होगा।

थाईलैंड

ONE Fight Night 1 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शनिवार, 1 अक्टूबर को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर सुबह 9 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शनिवार, 1 अक्टूबर को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao पर सुबह 9 बजे से देखा जा सकता है।

ONE Fight Night 2 का मेन कार्ड

  • (c) जिओंग जिंग नान vs. एंजेला ली (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) माइकी मुसुमेची vs. क्लेबर सूसा (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. जिहिन राडज़ुआन (MMA – एटमवेट)
  • मार्टिन गुयेन vs. इल्या फ्रेमानोव (MMA – फेदरवेट)
  • टिमोफी नास्तुकिन vs. हलील अमीर (MMA – लाइटवेट)

ONE Fight Night 2 का लीड कार्ड

  • मरात ग्रिगोरियन vs. जमाल युसुपोव (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • रयोगो टाकाहाशी vs. ओह हो टाएक (MMA – फेदरवेट)
  • अनीसा मेक्सेन vs. डांगकोंगफाह बंचामेक (मॉय थाई – एटमवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. जियानिस स्टोफोरीडिस (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130