ONE Fight Night 15 में हिरोयुकी टेटसुका और जिन टे हो के बीच वेल्टरवेट MMA मुकाबला जोड़ा गया

Hiroyuki Tetsuka Edson Marques ONLY THE BRAVE 1920X1280 25 768x512

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov में एक रोमांचक वेल्टरवेट MMA मुकाबला जोड़ा गया है।

शनिवार, 7 अक्टूबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका का सामना जिन टे हो से होगा और ये फाइट दोनों ही एथलीट्स के लिए अहम साबित हो सकती है।

टेटसुका ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार मुकाबलों में जीत हासिल की है, यहां एक और जीत उन्हें टॉप पर लेकर जा सकती है।

अपने आखिरी दो मुकाबलों में “जापानीज़ बीस्ट” ने ताकतवर पंचों से अगिलान थानी और एडसन मार्केस को फिनिश किया और अपना ONE रिकॉर्ड 3-1 का कर लिया।

33 वर्षीय एथलीट ने अब कुल मिलाकर अपने पिछले आठ मुकाबलों में से सात में जीत हासिल की है, उनकी एकमात्र हार अपराजित रूसी कंटेंडर मुराद रामज़ानोव के खिलाफ एक कड़े संघर्ष वाली फाइट में जजों के निर्णय से आई है।

एक और प्रभावशाली जीत वेल्टरवेट MMA डिविजन को उनके बारे में आगाह कर देगी, खासकर अगर टेटसुका अपने नाम करियर का 9वां नॉकआउट हासिल कर लेते हैं।

हालांकि जिन के खिलाफ ये आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें उनकी 17 प्रोफेशनल फाइट्स में कोई भी नॉकआउट नहीं कर पाया है।

“कैमेलिया” ने पिछले अप्रैल में थानी को पहले राउंड में सबमिट कर ONE Championship में कदम रखा और अपने देश दक्षिण कोरिया में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अपनी जीत का सिलसिला छह तक बढ़ा लिया।

अपनी दूसरी फाइट में वालमीर डा सिल्वा के खिलाफ हार ने उनकी गति पर विराम लगाया, जिसका मतलब है कि 34 वर्षीय एथलीट अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।

जिन को पता है कि उन्हें अपनी लय वापस पानी होगी, अगर वो डिविजन के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, जहां कई ख़तरनाक दावेदार टॉप पर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं।

मौजूदा ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली 2024 में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं और रोमांचक स्टार्स जैसे रामज़ानोव, ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम और रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच वर्ल्ड टाइटल बेल्ट को जीतने के लिए उतावल हैं।

इसका मतलब है कि टेटसुका और जिन अपने मैच में फिनिश पाने की आशा करेंगे ताकि वो अपने प्रतिद्वंदियों और मैचमेकर्स पर एक गहरी छाप छोड़ सकें।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30