ONE Fight Night 26 के बेहद अहम किकबॉक्सिंग मैच में पेटटानोंग का सामना नबील अनाने से होगा

Nabil Anane Soe Lin Oo ONE Friday Fights 81 6

पिछली पीढ़ी और नए युग के दो लाजवाब स्ट्राइकर्स के बीच ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में एक अहम बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच शामिल किया गया है।

7 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस का सामना 20 वर्षीय सनसनी नबील अनाने से होगा।

दोनों ही एथलीट्स का संगठन में अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। तीन रैंक के कंटेंडर पेटटानोंग खिताबी मैच हासिल करने के प्रयास में हैं क्योंकि वो पहले चैंपियन रह चुके हैं।

400 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट्स के अनुभवी और पूर्व WBC व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन थाई स्टार ने कई बार साबित किया है कि वो दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से मजबूत फाइटर्स में से एक हैं।

अपने सबसे हालिया मुकाबले में पेटटानोंग ने फिनिशिंग की काबिलियत दिखाई और पूर्व डिविजनल चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव को दूसरे राउंड में हराया।

अगर उन्हें दोबारा ONE बेल्ट हासिल करनी है तो इस खतरनाक और उभरते हुए स्टार की चुनौती से पार पाना होगा।

अनाने की बात करें तो उन्होंने 19 वर्ष की आयु में अपना ONE डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें दो खेल और दो डिविजन के चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वो तब से लेकर अब तक बड़े स्टार्स को हराकर पांच जीत दर्ज कर चुके हैं और उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में पांचवीं रैंक भी हासिल की है।

अब शानदार लय और खुद में लगातार किए गए सुधार के बाद अनाने का लक्ष्य होगा कि वो किकबॉक्सिंग में जाकर दिग्गज को पटखनी दें।

पेटटानोंग पर जीत हासिल कर थाई-अल्जीरियाई सनसनी दो डिविजन के चैंपियन बनने के रास्ते पर सही दिशा में बढ़ जाएंगे और उन्हें भविष्य में मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ टाइटल मैच हासिल हो सकता है।

अगले महीने होने वाले अहम मैच में फैंस को जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

सम्मानित थाई स्ट्राइकर की फाइट आईक्यू और काउंटर स्ट्राइकिंग कमाल की है। वहीं अनाने के पास लंबाई, रीच (पहुंच) और शानदार ताकत है, जिसके दम पर वो अनुभवी स्टार को मात दे सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27