लिटो आदिवांग को Team Lakay के अपने साथी स्टीफन लोमन से हैं बड़ी उम्मीदें – ‘वो एक कंप्लीट पैकेज हैं’

Lito Adiwang Jeremy Miado ONE X 1920X1280 32 768x512

Team Lakay के स्ट्रॉवेट स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपने साथी और #4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं।

29 साल के फाइटर ने लोमन के साथ बहुत ट्रेनिंग की है और मानना ​​है कि उनके फिलीपीनो साथी एथलीट ONE Championship में अविश्वसनीय ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

आदिवांग ने कहा:

“मैं वास्तव में उनके भविष्य के लिए उत्साहित हूं। हमने देखा है कि वो कितने मजबूत हैं और उनके जखीरे में ढेर सारे हथियार मौजूद हैं। मैं इसलिए भी उत्साहित हूं क्योंकि वो बहुत सारी चीजों में बेहतर हैं। वो ना सिर्फ एक स्ट्राइकर हैं बल्कि वो ग्राउंड पर रोल और रेसलिंग कर सकते हैं। वो तो एक कंप्लीट पैकेज की तरह हैं।”

लोमन रीजनल टाइटल्स जीतने और दुनिया में सबसे तेजी से उभरते बेंटमवेट एथलीट्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद दिसंबर 2021 में ONE में शामिल हुए थे।

इसके बाद उन्होंने ONE: WINTER WARRIORS II में तब रैंकिंग्स में मौजूद कंटेंडर युसुप सादुलेव के खिलाफ पहले ही राउंड में शानदार नॉकआउट जीत के साथ डेब्यू किया था। इस जीत ने उन्हें मार्च को हुए ONE X में अनुभवी एथलीट शोको साटो के खिलाफ बाउट करने का मौका दिला दिया, जिसमें उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल की।

आदिवांग अपनी टीम के साथी के टैलेंट से आश्चर्यचकित हैं। वो कहते हैं कि “द स्नाइपर” सर्कल के अंदर किसी भी तरह के प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबला करने में सक्षम हैं।

“थंडर किड” ने ONE Championship को बताया:

“सच कहूं तो मेरे लिए वो एक कंप्लीट फाइटर हैं। अधिकतर लोग कहते थे कि Team Lakay के फाइटर्स स्ट्राइकर्स होते हैं, लेकिन स्टीफन लोमन एक कंप्लीट पैकेज हैं, जो उन्हें सच में बहुत स्पेशल बनाता है। वो ग्राउंड पर खेल सकते हैं, वो आपको पछाड़ सकते हैं और जैसा कि हमने देखा है कि वो आपको नॉकआउट भी कर सकते हैं। यही सारी बातें उन्हें खास बनाती हैं।”

आदिवांग को यकीन है कि उनकी टीम के साथी ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

“थंडर किड” को लगता है कि अगर “द स्नाइपर” को पूर्व डिविजनल किंग और वर्तमान #1 रैंक के कंटेंडर बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस से बाउट करने का मौका मिलता है तो वास्तव में ये मौका बाद में आने की बजाय जल्द भी ही आ सकता है।

उन्होंने कहा:

“वास्तव में, स्टीफन रैंकिंग्स में तेजी से ऊपर उठे हैं। अगर वो एक और बाउट जीत लेते हैं तो मुझे लगता है कि वो शीर्ष दावेदार या फिर चैंपियन का सामना करेंगे। विशेषकर, अगर उन्हें अगला मौका बिबियानो फर्नांडीस के खिलाफ मिलता है तो। अगर उन्हें बिबियानो का सामना करने का मौका मिल जाता है और वो उन्हें हरा देते हैं तो मुझे लगता है कि वो फै़ब्रिसियो एंड्राडे और जॉन लिनेकर के बीच संभावित विजेता के खिलाफ मैच हासिल करने के हकदार हैं।”

लिटो आदिवांग को लगता है कि अधिक अनुभव से स्टीफन लोमन अपनी क्षमता को भी बढ़ाएंगे

मार्च में फिलीपींस के जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो के खिलाफ ACL की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद लिटो आदिवांग ठीक होने की राह पर हैं।

फिर भी “थंडर किड” स्टीफन लोमन की प्रगति पर नजर गड़ाए हुए हैं और अपने साथी की सफलता में पूरी तरह से लगे हुए हैं।

हालांकि, आदिवांग को लगता है कि “द स्नाइपर” में ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की भी काबिलियत है। उनको ये भी लगता है कि #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर को टॉप प्राइज़ के लिए फाइट से पहले अपने साथी कंटेंडर्स के खिलाफ मैचों के बारे में सोचना चाहिए।

Team Lakay के एथलीट ने कहा:

“मेरे नज़रिए से मैं स्टीफन को सभी टॉप-5 कंटेंडर्स को हराते हुए देखना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि सक्रिय रहकर और सभी टॉप एथलीट्स को पराजित करके उन्हें और अधिक अनुभव प्राप्त होगा। मुझे लगता है कि अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो अगर उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलता भी है तो वो पहले से ही और अधिक तैयार होंगे।

“हम सभी उनकी क्षमताओं को जानते हैं। अगर वो 100 प्रतिशत स्वस्थ होकर सर्कल में आते है तो वो किसी को भी हरा देंगे।

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6